{"_id":"5a8e3dd24f1c1baa1b8b8aa0","slug":"nirav-modi-lawyer-said-unware-of-billionaire-returning-plans-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी के वकील ने कहा- नहीं बताउंगा कब भारत लौटेंगे कारोबारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीरव मोदी के वकील ने कहा- नहीं बताउंगा कब भारत लौटेंगे कारोबारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने दावा किया है कि उन्हें नहीं पता कि अरबपति हीरा कारोबारी भारत कब वापस आएंगे। पंजाब नेशनल बैंक को 11,400 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले नीरव के भारत वापस आने के प्लान के बारे में उनके वकील ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। नीरव की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल के दो कर्मचारियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए विजय नई दिल्ली से मुंबई पहु्ंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोदी के संपर्क में हूं लेकिन उनके वापस आने के बारे में नहीं बताउंगा।
विज्ञापन
बुधवार को सीबीआई ने कोर्ट में 6 संदिग्धों को पेश किया। जिसमें मोदी की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी, कार्यकारी सहायक कविता मानकीकार, अर्जुन पाटिल, राजेश जिंदल, नितिन शाही और कपिल खंडेलवाल शामिल हैं। सीबीआई ने महाराष्ट्र के अलीबाग में स्थित नीरव के बंगले को सील कर दिया है। इसके अलावा उनके बहुत से ऑफिस और आवासीय संपत्तियों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
नीरव ने अपने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर संस्थान का साथ देने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को दूसरी नौकरी ढूंढ लेने के लिए कह दिया है। नीरव का कहना है कि बैंक अकाउंट एक्सेस होने पर वह सभी कर्मचारियों का बकाया वापस कर देंगे लेकिन वह उन्हें इस समय सैलरी नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन