{"_id":"5c8448e2bdec221460791d0c","slug":"nirav-modi-has-register-himself-a-retail-seller-in-the-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव ने ब्रिटेन में खुद को खुदरा विक्रता के तौर पर कराया है पंजीकृत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीरव ने ब्रिटेन में खुद को खुदरा विक्रता के तौर पर कराया है पंजीकृत
Sun, 10 Mar 2019 04:44 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ब्रिटेन में नया कारोबार चला रहा है। उसने खुद को ब्रिटेन के कंपनी कार्यालय में घड़ियों, आभूषणों के थोक कारोबारी और खुदरा विक्रेता के तौर पर पंजीकृत कराया है। हालांकि, मोदी इस नए कारोबार में निदेशक के रूप में शामिल नहीं है। यह खबर नीरव मोदी के महाराष्ट्र में समुद्र तट पर बने 100 करोड़ के बंगले को डायनामाइट लगाकर ध्वस्त करने के एक दिन बाद सामने आई है।
विज्ञापन
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नीरव मोदी 72 करोड़ रुपये के फ्लैट में रहता है। इस फ्लैट में तीन बेडरूम हैं। यह वेस्ट एंड इलाके की बहुमंजिली इमारत सेंटर प्वाइंट टॉवर के एक तल पर आधे हिस्से में बना है। उसे अपने कुत्ते के साथ फ्लैट से नए कार्यालय जाते समय देखा गया था। ब्रिटेन के गृह विभाग ने शनिवार को संकेत दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी होने के बाद ही प्रत्यर्पण कार्यवाही पर आगे बढ़ा जा सकता है। ऐसा ही भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या के मामले में भी किया गया था।
विज्ञापन
नीरव मोदी के खिलाफ जुलाई, 2018 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। अगर नीरव मोदी ने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया है तो उसे तब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, जब तक ब्रिटेन का गृह कार्यालय उसकी अर्जी पर विचार नहीं कर लेता।
विज्ञापन
...तो नीरव को मिल सकती है राजनीतिक शरण
ब्रिटिश मीडिया ने वरिष्ठ अधिवक्ता मार्क साइम्स के हवाले से लिखा है कि भारत जैसे सांविधानिक लोकतंत्र में रहने वालों को किसी दूसरे देश में राजनीतिक शरण पाना काफी मुश्किल है। अगर वह यह सुबूत देने में कामयाब हो जाता है कि उसका उत्पीड़न हो रहा है तो उसे राजनीतिक शरण हासिल करने में कामयाबी मिल सकती है।