{"_id":"5b0ff69c4f1c1ba06e8b5955","slug":"nipah-virus-death-toll-rises-to-16-as-another-victim-passes-away-in-calicut","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपाह वायरस का कहर: तीन और मौतें, 16 तक पहुंचा आंकड़ा, निगरानी में 1353 लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
निपाह वायरस का कहर: तीन और मौतें, 16 तक पहुंचा आंकड़ा, निगरानी में 1353 लोग
एजेंसी, कोझिकोड़
Updated Thu, 31 May 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में निपाह वायरस से तीन और लोगों की मौत के साथ ही इससे मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करासरी निवासी अखिल का 29 मई से ‘कोझिकोड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल’ (केएमसीएच) में इलाज चल रहा था। जिसके बाद उसने बुधवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों के भी इस वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। उनका इलाज भी केएमसीएच में जारी है। वायरस की चपेट में आने की पुष्टि होने से पहले उनके संपर्क में आए 1353 लोगों को भी निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
जिले के नोल्लिकोडे में बुधवार को मधुसूदन (55) नामक एक शख्स की मौत हो गई थी। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मधुसूदन कोझिकोड जिला अदालत में वरिष्ठ अधीक्षक के तौर पर तैनात थे।
विज्ञापन
निपाह वायरस एक नया पशुजन्य रोग है जो मनुष्य और पशुओं दोनों के लिए एक खतरनाक बीमारी है। ऐसी आशंका है कि यह पेराम्बरा के एक कुएं (जिसका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था) से फैला है, जिसमें चमगादड़ों का बसेरा है और उससे कुएं का पानी दूषित हो गया। ऐसा माना जाता है कि इस वायरस का प्राकृतिक वास फल खाने वाले चमगादड़ की प्रजाति प्रेटोपस जीनस में है।