{"_id":"6388ae2c563a8a0ba62df607","slug":"nine-year-old-girl-was-strangled-to-death-in-kalyan-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कल्याण में नौ साल की बच्ची को गला रेतकर मार डाला; कोर्ट से हत्या मामले में नौ को उम्रकैद की सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कल्याण में नौ साल की बच्ची को गला रेतकर मार डाला; कोर्ट से हत्या मामले में नौ को उम्रकैद की सजा
Thu, 01 Dec 2022 07:07 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:07 PM IST
सार
महाराष्ट्र के कल्याण शहर में नौ साल की बच्ची का गला रेतकर मार डालने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के कल्याण शहर में नौ साल की बच्ची का गला रेतकर मार डालने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आरोपी 15 साल का नाबालिग है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह बच्ची का शव मिला
कल्याण रेलवे स्टेशन के पास न्यू मोनिका बिल्डिंग के परिसर में गुरुवार सुबह करीब नौ साल की बच्ची का शव मिला। स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना महात्मा फुलेनगर पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को संदेह है कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या की गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग पकड़ा
अधिकारी ने मुताबिक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 साल के एक किशोर को हिरासत में लिया है। वहीं पूछताछ में पता चला है कि लड़के को लड़की के पिता ने किसी बात पर डांट दिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर लड़की को कथित रूप से मार डाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ सीसीटीवी फुटेज में लड़की और किशोर साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौ को उम्रकैद की सजा
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अदालत ने मई 2020 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नौ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी।