फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine march why this date is special in world history

नौ मार्च : बहुत कुछ दर्ज है इस तारीख के नाम

Sat, 09 Mar 2019 02:56 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 09 Mar 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Nine march why this date is special in world history
शशि थरूर - फोटो : ani
साल के तीसरे महीने का यह नौवां दिन कई घटनाओं का गवाह रहा है। विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय पक्ष को पूरी मजबूती से रखने वाले देश के अनुभवी राजनयिक शशि थरूर आज ही के दिन पैदा हुए थे और देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च को ही हुआ था। 
विज्ञापन


देश दुनिया के इतिहास में दर्ज नौ मार्च की तारीख के नाम महत्वपूर्ण घटनाएं 

1934 : सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरिन का जन्म।

1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म।

1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म।

1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्तालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।

1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।
विज्ञापन


1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed