फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine girls are missing from an ashram of Delhi, why arvind Kejriwal is silent said manoj tiwari

निर्भया की मौत पर कैंडल मार्च निकालने वाले केजरीवाल नौ लड़कियों के गायब होने पर चुप क्यों : भाजपा

Sun, 16 Dec 2018 11:15 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 16 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nine girls are missing from an ashram of Delhi, why arvind Kejriwal is silent said manoj tiwari
मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सवाल किया कि निर्भया कांड पर कैंडल मार्च निकालने वाले अरविन्द केजरीवाल आज चुप क्यों हैं जबकि आज दिल्ली में महिलाएं पहले से ज्यादा असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने पूछा कि दिल्ली में तीन-तीन बच्चियों की मौत भूख से तड़पकर हो गई, दिल्ली के एक आश्रम से नौ लड़कियां गायब हो गई हैं। लेकिन केजरीवाल सरकार को कोई चिंता नहीं है, बल्कि वे इन सब घटनाओं से निश्चिन्त होकर राजनीतीक नफे—नुक्सान के लिए बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या निर्भया के नाम पर मार्च निकालने वालों की भावनाएं सत्ता मिलने के बाद ख़त्म हो जाती हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के रामलीला मैदान में महिला मोर्चे के नेतृत्व में आयोजित ‘महिला हुंकार रैली’ में रविवार को बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की सरकार का एक मंत्री राशन कार्ड बनाने के नाम पर एक महिला का दुष्कर्म करते हुए पाया गया था, लेकिन केजरीवाल ने आज तक उसे कोई सजा नहीं दिलवा सके। उलटे वह व्यक्ति आज भी उनकी पार्टी में बना हुआ है। इसी से साफ़ हो जाता है कि अरविन्द केजरीवाल सरकार का महिलाओं के प्रति क्या दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से लेकर अन्य विषयों पर भी केजरीवाल ने जो वायदा किया था, उनमें एक भी नहीं निभाया।
विज्ञापन


भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए एक समान काम कर रही है। देश की राजनीति से और समाज से हर भेदभाव को मिटाना सरकार की प्राथमिकता है। स्मृति इरानी ने कहा कि गुजरात की बहनों की तरह दिल्ली की बहनों ने प्रधानमन्त्री मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने का संकल्प लिया है, यह अवश्य ही पूरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed