फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Niagra have not only Indians but Hindi too

नियाग्रा में हिंदुस्तानी भी हैं और हिंदी भी

Thu, 05 May 2016 05:50 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नियाग्रा
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नियाग्रा Updated Thu, 05 May 2016 05:50 AM IST
सार

  • नियाग्रा फॉल का इलाका यहां आने वाले भारतीयों को अपनापन देता है
  • रेन कोट के रंग से होती है अमेरिका-कनाडा की पहचान

विज्ञापन
Niagra have not only Indians but Hindi too
न‌ियाग्रा फॉल

विस्तार

अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाला नियाग्रा फॉल का इलाका यहां आने वाले भारतीयों को अपनापन देता है। भारतवंशी या कहें यहां आकर बसे अप्रवासियों की मौजूदगी अलग सुगंध बिखेरती है। कहने को यहां बड़ा अमेरिकन शॉपिंग सेंटर है, जिसमें मोटे अक्षरों में लिखा है यहां अमेरिकी सामान मिलता है, लेकिन भारतीय व्यंजनों की खुशबू न सिर्फ हिंदुस्तानियों को लाइन में खड़ा करती है, बल्कि विदेशी भी स्पाइसी इंडियन फूड पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकन सेंटर के गिफ्ट शॉप में सजा सामान तो आकर्षक है ही, कैशियर के काउंटर पर हिंदी में लिखा खजांची शब्द हिंदी प्रेमियों को आकर्षित करता है। नियाग्रा के इलाके में कई इंडियन होटल हैं, जो पंजाब और दक्षिण भारतीय व्यंजन परोस रहे हैं। पंजाबी हट को चलाने वाले पटियाला के सरदार जसवंत सिंह 33 साल पहले घूमने आए थे और अब यही के हैं।
विज्ञापन


पंजाबी हट में किसी गोरे से किसी इंडियन वेटर की तरह दाल मखनी और रायता बोलते सुनकर सुखद अनुभूति होती है। इसी तरह हाउस ऑफ इंडिया होटल भी इस इलाके में भारतीयों की पहचान बना है। अमेरिका के अन्य राज्यों से आने वाली टूरिस्ट बसों में पहुंचने वालों में चीनी के बाद भारतीयों की बड़ी संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेन कोट के रंग से होती है अमेरिका-कनाडा की पहचान

Niagra have not only Indians but Hindi too
नियाग्रा फॉल

दुनिया के सात अजूबों में शामिल नियाग्रा फॉल दो शक्तिशाली देशों का बार्डर भी है। दोनों ओर से तेजी से गिर रहा दूधिया पानी और बौछार दोनों ओर से पहुंच रहे सैलानियों का स्वागत करती हैं।

फॉल के बीच बह रही तेज नदी नियाग्रा में चलने वाली बड़ी बोट की बौछार से बचने के लिए पहनने वाली नीले रेन कोट अमेरिका और लाल रेन कोट कनाडा की पहचान कराते हैं। हालांकि दोनों तरफ के शहर नियाग्रा के नाम से ही जाने जाते हैं। वैसे नियाग्रा का मतलब टन ऑफ वाटर होता है। इस नदी पर बना पुल दोनों देशों को जोड़ता है। जिस पर बड़ी सुगमता से गाड़ियां आती जाती हैं।

ऐसा दोनों देशों के नागरिकों के लिए ही हैं। नदी के पार कनाडा की इमारतें, कैसिनों की जगमगाती लाइटें और बोट यहां देर से डूबने वाले सूरज का इंतजार करते हैं। यहां डूबते सूरज का नजारा और रंग बदलते फॉल का नजारा कभी इस तो कभी उस पार अद्भुत छटा बिखेरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed