फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Bengal: कोलकाता पहुंची एनआईए की टीम, मोमिनपुर इलाके में हुई हिंसा की करेगी जांच

Sat, 22 Oct 2022 04:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हिंसा इस साल हिंसा की जांच एनआईए को सौंप दी थी। भाजपा ने इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन
NIA team reaches Mominpur in Kolkata to probe Mominpur violence case
मोमिनपुर हिंसा की जांच के लिए कोलकाता पहुंची एनआईए की टीम - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर इलाके में हुई हिंसा की जांच  के लिए शनिवार को एनआईए की टीम कोलकाता पहुंची। मोमिनपुर में पिछले साल 9 अक्तूबर को हिंसा हुई थी। एनआईए ने मामला दर्ज किया था और मामले की जांच कर रही थी। 



केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हिंसा इस साल हिंसा की जांच एनआईए को सौंप दी थी। भाजपा ने इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग की थी। 

क्या था पूरा मामला?

NIA team reaches Mominpur in Kolkata to probe Mominpur violence case
मोमिनपुर में 11 अक्तूबर को धारा 144 लगाई गई थी। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

मोमिनपुर कोलकाता का एक अल्पसंख्यक बहुल इलाका है। यहां 9 व 10 अक्तूबर की रात को उपद्रव हुआ था। इस दौरान कई वाहन फूंक दिए गए थे। कुछ घरों व दुकानों के बाहर जबर्दस्ती झंडे लगाए जाने के बाद हिंसा भड़की थी।  
 

विपक्षी भाजपा ने की थी एआईए जांच की मांग

NIA team reaches Mominpur in Kolkata to probe Mominpur violence case
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB
बंगाल के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस हिंसा को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल से इस उपद्रव की एनआईए से जांच की मांग की थी। अब गृह मंत्रालय ने एनआईए जांच का आदेश दे दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आमने-सामने आ गए थे दोनों पक्ष

NIA team reaches Mominpur in Kolkata to probe Mominpur violence case
पश्चिम बंगाल में हिंसा - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
मोमिनपुर इलाका कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र में आता है। यहां पैगंबर मोहम्मद की जयंती के मौके पर निकाले गए जुलूस के समर्थन में कुछ लोगों ने दूसरे संप्रदाय के घरों व दुकानों पर जबरदस्ती झंडे लगा दिए थे। इन्हें हटाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और हिंसा भड़क गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed