फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA raids several locations in West Bengal related to suspects of Ekbalpore-Mominpur Violence case news in hin

पश्चिम बंगाल: इकबालपुर-मोमिनपुर हिंसा मामले में एनआईए की जांच तेज, 17 स्थानों पर मारे छापे

Wed, 04 Jan 2023 02:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 04 Jan 2023 02:07 PM IST
सार

अल्पसंख्यक बहुल मोमिनपुर इलाके में नौ व 10 अक्तूबर की रात को उपद्रव हुआ था। इस दौरान कई घरों पर हमले हुए थे और कई वाहन फूंक दिए गए थे। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी।

विज्ञापन
NIA raids several locations in West Bengal related to suspects of Ekbalpore-Mominpur Violence case news in hin
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में 17 स्थानों पर छापेमारी की। बताया गया है कि यह छापे पिछले साल 9 अक्तूबर को इकबालपुर-मोमिनपुर में हुई हिंसा मामले में जांच के तहत डाले गए। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी संदिग्ध लोगों के घरों और दफ्तरों पर की जा रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इकबालपुर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच एनआईए को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सौंपी गई है। भाजपा ने इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी से इसकी जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


मोमिनपुर में हुआ क्या था?
अल्पसंख्यक बहुल मोमिनपुर इलाके में नौ व 10 अक्तूबर की रात को उपद्रव हुआ था। इस दौरान कई घरों पर हमले हुए थे और कई वाहन फूंक दिए गए थे। राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा ने इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए एनआईए से जांच की मांग की थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हिंसा की जांच एनआईए से कराने और अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed