फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files charge sheet against Sachin Waze and others in Antilia bomb scare Hiran murder case

एंटीलिया और मनसुख हिरेन मामला: एनआईए ने सचिन वाजे और अन्य के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

Fri, 03 Sep 2021 07:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Sep 2021 07:58 PM IST
सार

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर विस्फोटक मिलने और इस गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले में आरोपी सचिव वाजे और अन्य के खिलाफ एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
NIA files charge sheet against Sachin Waze and others in Antilia bomb scare Hiran murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को एंटीलिया विस्फोट और मनसुख हिरेन की मौत के मामले में मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। वाजे के अलावा पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा व कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, बचाव पक्ष के एक वकील ने कहा कि अदालत ने पिछले महीने जांच एजेंसी को प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 और दिन का समय दिया था। अब एजेंसी इस अवधि के समाप्त होने से दो दिन पहले यह आरोप पत्र दाखिल कर रही है।
विज्ञापन


इस साल 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के निकट जिलेटिन लदी कार मिली थी। पुलिस की जांच में ठाणे के एक व्यवसायी मनसुख हिरेन ने स्वीकार किया था कि कार उसकी थी जो चोरी हो गई थी। इस बीच पांच मार्च को आश्चर्यजनक तरीके मुंब्रा रेतीबंदर स्थित कलवा की खाड़ी में हिरेन का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए का आरोपपत्र इसी मामले से संबंधित है। शुरूआत में यह मामला मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट के तत्कालीन प्रमुख सचिन वाजे ने अपने हाथ में ले लिया था लेकिन मामला विस्फोटक से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच एनआईए को सौंप दी गई। इसके बाद मनसुख हिरेन का शव बरामद हुआ था।


जांच के दौरान एनआईए ने 13 मार्च को सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद इस मामले में पांच और पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया था। अंत में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed