{"_id":"598e20324f1c1b05128b459f","slug":"nia-filed-a-chargesheet-against-youth-of-is-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA ने दाखिल की IS से जुड़े शख्स के खिलाफ चार्जशीट, जज-नेता-पुलिस की हत्या का था प्लान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
NIA ने दाखिल की IS से जुड़े शख्स के खिलाफ चार्जशीट, जज-नेता-पुलिस की हत्या का था प्लान
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएस से संबंध को लेकर एनआईए ने एक शख्स के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। उस पर केरल में जजों, राजनीतिज्ञों और पुलिस अधिकारियों की हत्या करने की योजना बनाकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि मुईनुद्दीन पारा कदावथ के खिलाफ केरल के एर्नाकुलम जिला अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया। उसे इस साल फरवरी में यूएई से लाया गया था।
विज्ञापन
कोच्चि के एनआईए पुलिस स्टेशन में पिछले साल 1 अक्टूबर को केरल और तमिलनाडु के आठ लोगों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पांच आरोपियों मंसीद महमूद, स्वालीह मोहम्मद, राशिद अली, सफवान पी और जसीम एनके को कन्नूर के चोकली पुलिस स्टेशन इलाके के कनाकमला से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उस समय वे आईएस मॉड्यूल के तहत एक गुप्त बैठक करके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रहे थे।