फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america comments on IS trying to defence its existence

अमेरिका: IS का अस्तित्व संकट में, वजूद बचाने लिए कर रहा है जद्दोजहद

Sun, 06 Aug 2017 03:18 AM IST
एजेंसी,वाशिंगटन
एजेंसी,वाशिंगटन Updated Sun, 06 Aug 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
america comments on IS trying to defence its existence
IS

अमेरिका का कहना है कि आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) वजूद बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। कभी 110 देशों के करीब 40 हजार लड़ाकों के साथ कहर बरपाने वाला आतंकी समूह का अस्तित्व अब संकट में है। सीरिया और इराक के अधिकांश हिस्सों से उसका नियंत्रण खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन


आईएस का मुकाबला करने के लिए बनाए गए वैश्विक गठबंधन के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत ब्रेट मैकगर्क ने कहा कि आईएस के पास किसी समय दुनिया भर के 110 देशों के 40 हजार से ज्यादा लड़ाके थे। वे सीरिया और इराक में फैले हुए थे और कई हिस्सों में उनका नियंत्रण था।
विज्ञापन


समय गुजरता गया, अब इराक और सीरिया के करीब 70 हजार वर्ग किमी क्षेत्र से उनका नियंत्रण खत्म हो चुका है। इराक का करीब 78 प्रतिशत क्षेत्र कभी उनके कब्जे में था, लेकिन अब वह मुक्त हो चुका है। सीरिया के भी करीब 58 प्रतिशत क्षेत्र से उनका कब्जा खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकगर्क ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन क्षेत्रों से एक बार उनका कब्जा हटा, वे उसे फिर हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि करीब 50 लाख लोग आईएस के नियंत्रण में रह रहे थे, वे लोग अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed