{"_id":"5d6692688ebc3e01696863bf","slug":"nia-court-has-convicted-19-people-including-four-bangladeshi-citizens-in-2014-burdwan-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 में हुए वर्द्धमान विस्फोट मामले में चार बांग्लादेशियों सहित 19 लोग दोषी करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2014 में हुए वर्द्धमान विस्फोट मामले में चार बांग्लादेशियों सहित 19 लोग दोषी करार
Wed, 28 Aug 2019 08:11 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 28 Aug 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विशेष एनआईए अदालत ने 2014 के वर्द्धमान विस्फोट मामले में चार बांग्लादेशियों सहित 19 लोगों को दोषी करार दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों ने अदालत के समक्ष अपने अपराधों को कबूल किया है।
विज्ञापन
बता दें कि 2014 में दो अक्तूबर के दिन ही बर्द्धमान के खागड़ागढ़ में स्थित एक दो मंजिला इमारत में बम तैयार करते वक्त बड़ा विस्फोट हुआ था जिसमें जेएमबी के दो आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन