{"_id":"5959dd9c4f1c1b3c4e8b4af5","slug":"nia-building-electronic-evidence-against-j-k-stone-pelters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों के बाद अब पत्थरबाजों के खिलाफ होगी कार्रवाई, NIA जुटा रही सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलगाववादियों के बाद अब पत्थरबाजों के खिलाफ होगी कार्रवाई, NIA जुटा रही सबूत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में अलगाववादी नेताओं के खिलाफ आतंकियों को फंड मुहैया कराने के केस के बाद अब खुफिया एजेंसी पत्थरबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि इस कार्रवाई से घाटी का माहौल बिगाड़ने वालों पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
एनआईए ने 28 ऐसे व्हाट्सऐप ग्रुप की पहचान की है, जो घाटी में अशांति फैलाने और पत्थरबाजों को इकट्ठा करने का काम करते हैं। इन ग्रुप से 6,000 से 7,000 युवा जुड़े हुए हैं। ग्रुप की पहचान से युवाओं को ट्रेस कर पाना आसान होगा। इसके साथ-साथ एजेंसी ने कुछ फेसबुक पेज की भी पहचान की है, जो युवाओं को घाटी का माहौल बिगाड़ने के लिए इक्कठा करते हैं।
विज्ञापन
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि, 'घाटी का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने का मामला चलेगा। 'गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक नई सरकार आने के बाद से हालात बदल चुके हैं। केंद्रीय एजेंसियों के हाथ खोल दिए गए हैं, जिससे वह अलगाववादी और पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जांच एजेंसी इन लोगों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा कर रही है। आधिकारी का कहना है कि आतंकियों की तरह पत्थरबाज ऑनलाइन मैसेज के लिए प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ ज्यादातर सबूत उपलब्ध हैं, बस उनकी फॉरेंसिक जांच बाकी है। उसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।