{"_id":"62ea93a463019d12d52d9f3d","slug":"nia-arrests-two-more-persons-in-amravati-pharmacist-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: उमेश कोल्हे हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, केरल में बस जलाने के मामले में तीन दोषी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: उमेश कोल्हे हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, केरल में बस जलाने के मामले में तीन दोषी
Wed, 03 Aug 2022 08:56 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:56 PM IST
सार
मौलवी मुशफीक अहमद (41) और अब्दुल अरबाज (23) पर संदेह है कि उन्होंने उमेश कोल्हे की हत्या के लिए धन इकट्ठा किया और अन्य आरोपियों को आश्रय दिया।
विज्ञापन
अमरावती हत्याकांड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या नौ हो गई है। कोल्हे की 21 जून को पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने पैगंबर टिप्पणी विवाद में निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था। सूत्रों ने कहा कि मौलवी मुशफीक अहमद (41) और अब्दुल अरबाज (23) पर संदेह है कि उन्होंने हत्या के लिए धन इकट्ठा किया और अन्य आरोपियों को आश्रय दिया।
विज्ञापन
वहीं, केरल में एर्नाकुलम की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने कलामास्सेरी बस जलाने के मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराया है। इनमें से दो को सात साल सश्रम कारावास और 2.35 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है, जबकि तीसरे दोषी को 6 साल के कठोर कारावास और 1.60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन