फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests five for human trafficking in Tripura

Tripura: मानव तस्करी मामले में NIA ने त्रिपुरा से पांच लोगों को किया गिरफ्तार, BSF की मदद से की कार्रवाई

Fri, 29 Dec 2023 09:12 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 09:12 PM IST
सार

मानव तस्करी मामले में एनआई और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में त्रिपुरा से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
NIA arrests five for human trafficking in Tripura
NIA - फोटो : Social Media

विस्तार

मानव तस्करी में संलिप्तता के लिए त्रिपुरा के कई क्षेत्रों से पांच लोगों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी है। अधिकारी ने कहा कि एनआईए की टीमें गुरुवार को पूर्वोत्तर राज्य पहुंची, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


बीएसएफ के साथ मिलकर दिया ऑपरेशन को अंजाम
मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने बीएसएफ की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस को इस  योजना के बारे में सूचित नहीं किया गया था। बता दें बीएसएफ महानिदेशक नितिन अग्रवाल द्वारा राज्य का दौरा करने और बिना बाड़ वाली सीमाओं का निरीक्षण करने पर जोर देने के कुछ दिनों बाद ये पांच गिरफ्तारियां की गई हैं। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की कार्रवाई
बांग्लादेश से मानव तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में कम से कम पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आठ नंवबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चार सीमावर्ती जिलों में अभियान चलाया था। अवैध प्रवासियों की सीमा पार आवाजाही को को लेकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। 21 दिसंबर को नितिन अग्रवाल ने एनसी नगर बीओपी का निरीक्षण किया था और घुसपैठ को रोकने के लिए बाड़ में अंतराल को भरने की आवश्यकता पर जोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed