फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested three more accused in October 2022 ISIS-inspired car bomb blast case of Coimbatore in Tamil Nadu

NIA: कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार; ये खुलासा भी हुआ

Mon, 21 Oct 2024 10:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
NIA arrested three more accused in October 2022 ISIS-inspired car bomb blast case of Coimbatore in Tamil Nadu
एनआईए - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को 2022 में आईएस प्रेरित कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अबू हनीफा, सरन मरियप्पन और पावस रहमान की गिरफ्तारी के साथ एनआईए ने मामले में आतंकवाद के लिए पैसा उपलब्ध कराने के पहलू का पता लगाया है। जांच से पता चला है कि तीनों आरोपियों ने आतंकवादी कृत्य के लिए धन मुहैया कराने के वास्ते मिलीभगत की थी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि अबू हनीफा कोवई अरबी कॉलेज में एक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत था, जहां जेमशा मुबीन और अन्य गिरफ्तार आरोपी आईएस विचारधारा में कट्टरपंथी बन गए। बयान में कहा गया है कि चेन्नई के पूनमल्ली स्थित एनआईए अदालत में अब तक 14 आरोपियों के खिलाफ चार आरोपपत्र दायर किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed