{"_id":"5f576cc73dfeb841f03680cf","slug":"nia-arrested-three-members-of-kabir-kala-manch-in-bhima-koregaon-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा कोरेगांव मामला: एनआईए ने कबीर कला मंच के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीमा कोरेगांव मामला: एनआईए ने कबीर कला मंच के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया
Tue, 08 Sep 2020 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भीमा कोरेगांव मामले के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को सोमवार को तो एक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने बताया कि तीनों लोग कबीर कला मंच के सदस्य हैं।
विज्ञापन
The arrested accused were produced before the NIA Special Court at Mumbai today and 4 days NIA custody was granted for interrogation. Further investigation continues: National Investigation Agency (NIA) https://t.co/YWPdEsaFW2
— ANI (@ANI) September 8, 2020विज्ञापन
कबीर कला मंच प्रतिबंधित आतंकी संगठन सीपीआई (माओवादी) का मुखौटा संगठन है। तीनों लोगों में से सागर तात्याराम गोरखे और रमेश मुरलीधर गैछोड़ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, ज्योति राघोबा जगताप को आज गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज मुंबई स्थित एनआईए विशेष अदालत में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया है। एजेंसी ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।