{"_id":"5c49d6b9bdec2273934e0c1c","slug":"nia-arrested-in-2006-kozhikode-blast-accused-from-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया कोझीकोड दोहरे विस्फोट का आरोपी, सऊदी अरब से आया था दिल्ली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया कोझीकोड दोहरे विस्फोट का आरोपी, सऊदी अरब से आया था दिल्ली
Thu, 24 Jan 2019 09:01 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा,नई दिल्ली
भाषा,नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2006 में कोझीकोड में हुए दोहरे विस्फोट मामले के आरोपी 33 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। वह सऊदी अरब से दिल्ली आया था।
एजेंसी ने कहा कि केरल के कन्नूर जिले के तलासेरी का निवासी मोहम्मद अशर फरार चल रहा था। एनआईए ने 2010 में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामला दो आईईडी विस्फोटों से संबंधित है, जो तीन मार्च 2006 को कोझीकोड में केएसआरटीसी और मुफस्सिल बस स्टैंडों पर हुए थे। इस हमले में दो लोगों को चोटें आई थी और संपत्ति का भी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनआईए ने मामलों की जांच दिसंबर 2009 में राज्य पुलिस से अपने हाथ में ली थी और अशर सहित आठ लोगों के खिलाफ 2010 में चार्जशीट दाखिल किया था।
इन लोगों ने इन विस्फोटों का षड्यंत्र 2003 के मराड सांप्रदायिक दंगा मामले में कुछ मुस्लिम आरोपियों को जमानत नहीं दिये जाने के खिलाफ रचा था। एनआईए ने दावा किया कि अशर ने यूसुफ के साथ मिलकर टी नसीर की आईईडी तैयार करने और उन्हें कोझीकोड शहर में बस स्टैंडों पर लगाने में मदद की थी।
एजेंसी ने कहा कि अशर को दिल्ली में एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा ताकि उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल कर कोच्चि ले जाया जा सके जहां उसे एनार्कुलम में विशेष न्यायिक अदालत में पेश किया जाना है।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि केरल के कन्नूर जिले के तलासेरी का निवासी मोहम्मद अशर फरार चल रहा था। एनआईए ने 2010 में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामला दो आईईडी विस्फोटों से संबंधित है, जो तीन मार्च 2006 को कोझीकोड में केएसआरटीसी और मुफस्सिल बस स्टैंडों पर हुए थे। इस हमले में दो लोगों को चोटें आई थी और संपत्ति का भी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनआईए ने मामलों की जांच दिसंबर 2009 में राज्य पुलिस से अपने हाथ में ली थी और अशर सहित आठ लोगों के खिलाफ 2010 में चार्जशीट दाखिल किया था।
मराड दंगा के आरोपितों को बेल नहीं देने पर रची थी साजिश
एजेंसी ने कहा कि जांच में पता चला कि अशर और अन्य फरार आरोपी पीपी यूसुफ उस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल थे जो प्रमुख आरोपी टी नसीर, सफास और अन्य ने कोझीकोड शहर में आईईडी विस्फोटों के लिए रचा था।इन लोगों ने इन विस्फोटों का षड्यंत्र 2003 के मराड सांप्रदायिक दंगा मामले में कुछ मुस्लिम आरोपियों को जमानत नहीं दिये जाने के खिलाफ रचा था। एनआईए ने दावा किया कि अशर ने यूसुफ के साथ मिलकर टी नसीर की आईईडी तैयार करने और उन्हें कोझीकोड शहर में बस स्टैंडों पर लगाने में मदद की थी।
एजेंसी ने कहा कि अशर को दिल्ली में एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा ताकि उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल कर कोच्चि ले जाया जा सके जहां उसे एनार्कुलम में विशेष न्यायिक अदालत में पेश किया जाना है।