{"_id":"5fd004548ebc3ecfb12cfcb0","slug":"nia-arrested-arms-smuggler-rajiv-ranjan-singh-from-gaya-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के गया से एनआईए ने हथियार तस्कर राजीव रंजन सिंह को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार के गया से एनआईए ने हथियार तस्कर राजीव रंजन सिंह को किया गिरफ्तार
Wed, 09 Dec 2020 04:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
एनआईए - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
एनआईए की टीम ने बिहार के गया से हथियार तस्कर राजीव रंजन सिंह को गिरफ्तार किया है। अतरी के रहने वाले राजीव रंजन सिंह को जबलपुर ऑडिनेंस फैक्ट्री से चोरी की गई हथियारों की चोरी मामले में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इससे पहले एनआईए को मुंगेर के मिर्जापुर बरहद गांव में छापेमारी के दौरान तीन एके-47 सहित कई हथियार मिले थे। इस मामले में गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद इमरान, शमशेर आलम और उसकी बहन रिजवान बेगम से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी हथियार जबलपुर के ऑडिनेंस से चोरी किए गए थे। इन हथियारों को अपराधियों और नक्सलियों को बेंचा जाता था। बता दें कि एनआईए ने हथियार तस्करी मामले में 13 आरोपियों पर चार्टशीट दायर की थी।
विज्ञापन