फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested absconding Khalistani terrorist Gurjit Nijjar

साइप्रस से प्रत्यर्पित फरार खालिस्तानी आतंकी गुरजीत निज्जर को एनआईए ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 03:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Dec 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
NIA arrested absconding Khalistani terrorist Gurjit Nijjar
NIA (सांकेतिक तस्वीर)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फरार खालिस्तानी आतंकवादी गुरजीत सिंह निज्जर को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। साइप्रस ने निज्जर को खालिस्तान समर्थित आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की आपराधिक साजिश रचने के आरोप में प्रत्यर्पित किया था।

विज्ञापन


एजेंसी के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, एनआईए ने पिछले साल जनवरी में आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



निज्जर, हरपाल और मोइन खान सोशल मीडिया पर सक्रिय थे और तीनों खालिस्तान के समर्थन में आपराधिक साजिश रच रहे थे। इसके तहत तीनों आतंकी जगतार सिंह हवारा, 1984 के ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार की शान में कसीदे पढ़ते थे। साथ ही खालिस्तान के समर्थन, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंधित पोस्ट डालते थे। इनका मकसद अपनी विचारधारा वाले सिख युवाओं और अन्य लोगों को साथ में लाना था।

प्रवक्ता ने बताया, 2013 से 2016 तक तिहाड़ जेल में मोइन हवारा के संपर्क में आया। मोइन ने खालिस्तान जिंदाबाद खालिस्तान फेसबुक आईडी पर अपने अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इस आईडी के जरिए मोइन हरपाल और निज्जर के संपर्क में आया। निज्जर ने मोइन को खालिस्तान के लिए काम करने के लिए तैयार किया और 2018 में पिस्तौल और गोलाबारूद खरीदने का निर्देश दिया।


पिछले साल मई में एनआईए ने विशेष कोर्ट में निज्जर, हरपाल, मोइन और सुंदरलाल पारासर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। अमृतसर का निज्जर अक्तूबर 2017 में साइप्रस चला गया तो उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ। उसे मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया और बाद में एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed