{"_id":"5ca3a838bdec2214012783f9","slug":"nia-arrested-a-jem-terrorist-absconding-in-2017-lethpora-crpf-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले के साजिशकर्ता निसार अहमद को भारत को सौंपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएई ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले के साजिशकर्ता निसार अहमद को भारत को सौंपा
Wed, 03 Apr 2019 07:09 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
निसार अहमद तांत्रे (फाइल फोटो)
एनआईए ने 2017 के सीआरपीएफ लेथपोरा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। जो 1 फरवरी को यूएई फरार हो गया था। भारत सरकार 31 मार्च को उसे भारत लेकर आई थी। इस बार यूएई ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया। जैश का यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर दिसंबर 2017 में हमले का मुख्य साजिशकर्ता है।
विज्ञापन
NIA has arrested a JeM terrorist who was absconding in 2017 Lethpora CRPF terror attack case. He had escaped to UAE on February 1, 2019. Government of India brought him back to the country on 31st March.
— ANI (@ANI) April 2, 2019विज्ञापन
बता दें कि 2017 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो भारी हथियाबंद आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
इस हमले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैंप में दो से तीन आंतकवादी घुसे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि दो से तीन आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर के मेन गेट के पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड फेंके और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी।