{"_id":"5ef6372695ffec383059f32a","slug":"nhrc-employee-death-due-to-corona-so-far-17-other-found-infected-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचआरसी कर्मचारी की कोरोना से मौत, अभी तक 17 अन्य पाए जा चुके हैं संक्रमित: सूत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनएचआरसी कर्मचारी की कोरोना से मौत, अभी तक 17 अन्य पाए जा चुके हैं संक्रमित: सूत्र
Fri, 26 Jun 2020 11:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के एक कर्मचारी की कोविड-19 से मौत हो गई है जबकि अभी तक 17 अन्य इससे संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कोविड- 19 से जान गंवाने वाला कर्मचारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में मल्टी टास्किंग कर्मचारी था। सूत्रों ने कहा कि यह एनएचआरसी के किसी कर्मचारी की कोविड-19 से मौत होने का पहला मामला है। इसके अलावा अभी तक एनएचआरसी के 17 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि ये मामले 12 जून से 24 जून के बीच सामने आए और कुछ कर्मचारियों के परिवार के कुछ सदस्य भी संक्रमित पाये गए हैं। सूत्रों ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक दल ने शुक्रवार को एनएचआरसी कार्यालय का दौरा किया जो कि दक्षिण दिल्ली में आईएनए क्षेत्र में छह मंजिला मानवाधिकार भवन में स्थित है।
विज्ञापन
इससे पहले इसके कार्यालय से कई मामले सामने आने के बाद सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया था। एक सूत्र ने कहा, 'गत सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक मंजिल संख्या पांच और छह को सैनिटाइजेशन कार्य के लिए बंद किया गया था। अधिकतर मामले पांचवीं मंजिल से सामने आए थे।'
हाल में एनएचआरसी के एक सदस्य के नेतृत्व में उसकी एक टीम ने एलएनजेपी अस्पताल का मौके पर निरीक्षण करने के लिए दौरा किया था। एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली सरकार के तहत आने वाली एक समर्पित कोविड-19 इकाई है।