{"_id":"63307193f2ade001ab66f1a2","slug":"nhpc-s-2000-mw-subansiri-dam-partially-damaged-in-flooding","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHPC: असम-अरुणाचल सीमा पर हाइड्रो प्रोजेक्ट के पावरहाउस की सुरक्षा दीवार गिरी, सुबनसिरी नदी का बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NHPC: असम-अरुणाचल सीमा पर हाइड्रो प्रोजेक्ट के पावरहाउस की सुरक्षा दीवार गिरी, सुबनसिरी नदी का बढ़ा जलस्तर
Sun, 25 Sep 2022 08:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ लखीमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ लखीमपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Sep 2022 08:49 PM IST
सार
एचएचपीसी के एक अधिकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की तलहटी में भारी बारिश हुई जिसके कारण सुबनसिरी लोअर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में पानी की मात्रा बढ़ गई। नतीजतन, बिजलीघर की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर एनएचपीसी की दो हजार मेगावाट की सुबनसिरी पनबिजली परियोजना के बिजली घर की सुरक्षा दीवार गिर गई। यह सुरक्षा दीवार सुबनसिरी नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण गिरी है। अधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। सुबनसिरी नदी में उफान होने के कारण यह घटना हुई। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को बिजलीघर से बाहर निकाल लिया है। सारी मशीनरी बिजली घर में ही है।
विज्ञापन
एचएचपीसी के एक अधिकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की तलहटी में भारी बारिश हुई जिसके कारण सुबनसिरी लोअर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में पानी की मात्रा बढ़ गई। नतीजतन, बिजलीघर की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन
कंपनी के अन्य अधिकारी ने बताया कि बिजलीघर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और लगभग तैयार है। लेकिन अब इसे नुकसान होने का खतरा है। परियोजना की एक डायवर्जन टनल भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। एनएचपीसी के सलाहकार एएन मोहम्मद के अनुसरा, टनल में भूस्खलन का मुख्य सुबनसिरी परियोजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण डायवर्जन टनल नंबर 2 के ऊपर की खाली जगह भर जा रही है, इसे स्थिर किया जा रहा है। परियोजना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बारिश के चलते काम बाधित हो रहा है।
एनएचपीसी ने बांध की नींव के निर्माण के लिए नदी को मोड़ने के लिए अस्थायी उपाय के रूप में पांच डायवर्सन टनलों का निर्माण किया था। लेकिन भूस्खल के कारण दो टनलों अवरुद्ध हो गए।
हालांकि मोहम्मद ने कहा कि बांध निर्माण का 88 फीसदी काम पूरा होने वाला है, डायवर्सन टनल की आवश्यकता खत्म हो गई है और एनएचपीसी इस मानसून के बाद सभी टनलों को जोड़ने की योजना बना रही है।