फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT suggests that the area around Amarnath Shrine cave should be declared as silence zone

NGT की सलाह- अमरनाथ की गुफा को बनाएं साइलेंट जोन, बाबा बर्फानी पर न चढ़ाएं नारियल

Wed, 15 Nov 2017 01:49 PM IST
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 15 Nov 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
NGT suggests that the area around Amarnath Shrine cave should be declared as silence zone
AMARNATH YATRA - फोटो : Amar Ujala

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सलाह दी है कि बढ़ते हिमस्खलन से बचाने के लिए अमरनाथ गुफा को 'साइलेंट जोन' घोषित किया जाना चाहिए। एनजीटी ने अमरनाथ श्राइन से ये भी कहा है कि भगवान शंकर को चढ़ाए जाने वाले नारियल पर भी रोक लगाएं। 

विज्ञापन


एनजीटी ने ये भी पूछा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में उस क्षेत्र को सबसे सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था तो आजतक उस आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ। एनजीटी  ने अमरनाथ श्राइन द्वारा बनाई गई पर्यावरण सुरक्षा कमीटी से यह भी पूछा है कि श्राइन के आस-पास बनी दुकानें और टॉयलेट अभी तक क्यों नहीं हटाई गईं हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले एनजीटी ने  वैष्णो देवी दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किये थे जिसके मुताबिक, मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक दिन में अब केवल 50 हजार श्रद्धालु ही कटरा से ऊपर जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  राम मंदिर मुद्दे को लेकर सीएम योगी से मिले श्रीश्री रविशंकर, आधे घंटे चली बातचीत


दरअसल, वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनजीटी ने यह कदम उठाया। इस आदेश के पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की सुरक्षा भी है। गौरतलब है कि वैष्णो देवी मंदिर के दरबार में 50 हजार लोगों की ही क्षमता है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed