फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT issued notice to center and state govt over spot on Tajmahal

ताज पर दाग मामले मे एनजीटी ने केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

Tue, 17 May 2016 03:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 03:34 AM IST
सार

  • हरे और काले रंग के कीड़े बिगाड़ रहे थे ताज की खूबसूरती
  • यमुना में प्रदूषण के कारण पनपने वालों कीड़े ताज पर लगा रहे थे धब्बा

विज्ञापन
NGT issued notice to center and state govt over spot on Tajmahal
भारत हथियार आयातकों में नंबर वन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मशहूर विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ताजमहल की खूबसूरती पर धब्बा लगाने वाले हरे कीड़ों ( किरोनॉमस कैलीग्राफस) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का भी ध्यान खींचा है। अमर उजाला की खबर को आधार बनाकर दाखिल की गई याचिका पर विचार के बाद एनजीटी ने केंद्र और यूपी के संबंधित प्राधिकरणों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की अनुश्रवण समिति के सदस्य डीके जोशी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने मामले में पक्षकार पर्यावरण मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण व अन्य से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 25 या 26 मई को हो सकती है। 

विज्ञापन

वैश्विक धरोहर पर आंच 

NGT issued notice to center and state govt over spot on Tajmahal
ऐतिहासिक ईमारतों के टिकट का दाम दोगुना किया गया - फोटो : Getty

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए याची का आरोप है कि वैश्विक धरोहर ताजमहल के नजदीक से गुजरने वाली यमुना में लगातार कूड़े-कचरे की ठोस डंपिंग हो रही है। इसके चलते बड़े पैमाने पर विशेष प्रजाति के हरे रंग वाले कीड़े पैदा हो रहे हैं । ये कीड़े न सिर्फ ताजमहल के सफेद संगमरमर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बल्कि इन कीड़ों के चलते ताज पर हरे और काले रंग के धब्बे भी उभर रहे हैं। यह यमुना के प्रदूषित जलस्तर को भी दर्शाता है। 

इन कीड़ों के कारण ताज को पहुंचने वाले नुकसान को लेकर संत जॉन स्कूल आगरा की ओर से एक प्रारंभिक रिपोर्ट भी जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इन हरे रंग के कीड़ों के चलते वैश्विक धरोहर को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, याचिका में एनजीटी से मांग की गई है कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी नियुक्त की जाए। यह कमेटी इस समस्या की पहचान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed