{"_id":"619d859e4223c97faf463cad","slug":"ngt-instructions-the-implementation-of-action-plan-of-namami-gange-will-be-monitored","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी का निर्देश: नमामि गंगे की कार्य योजना के क्रियान्वयन की होगी निगरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनजीटी का निर्देश: नमामि गंगे की कार्य योजना के क्रियान्वयन की होगी निगरानी
Wed, 24 Nov 2021 05:52 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:52 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नमामि गंगे परियोजना की कार्य योजना के क्रियान्वयन की प्रगति निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को निर्देश दिया है। वाराणसी में वरुणा और अस्सी नदी में प्रदूषण के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने कहा है कि ये दोनों गंगा की सहायक नदियां हैं और इन्हें प्रदूषणमुक्त किए बिना गंगा की सफाई नहीं की जा सकती। वाराणसी में गंगा जल की गुणवत्ता काफी खराब है।
विज्ञापन
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना की फंडिंग के मुद्दे पर एनएमसीजी व यूपी के मुख्य सचिव काम कर सकते हैं। नमामि गंगे में जहां भी पैसों की कमी आए तो उसे दूर करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन