फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NFHS-5 Survey: Highest Number of Driving Car-Bike in GOA Bengal UP Has Highest Cycles Know Other States of the Country

NFHS-5 Survey: कार-बाइक चलाने में गोवा तो साइकिल चलाने में बंगाल-यूपी आगे, जानें देश के बाकी राज्यों का हाल

Wed, 18 May 2022 10:55 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 18 May 2022 10:55 AM IST
सार

आंकड़े बताते हैं कि भारत में 140 करोड़ की आबादी में केवल 7.5% परिवारों के पास ही कार है। ये आंकड़े 2019-2020 में किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के हैं।

विज्ञापन
NFHS-5 Survey: Highest Number of Driving Car-Bike in GOA Bengal UP Has Highest Cycles Know Other States of the Country
आंकड़े 2019-2020 में किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर लोग सड़क पर ट्रैफिक देखकर यही कहते हैं कि अब हर किसी के पास कार और बाइक आ गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में 140 करोड़ की आबादी में केवल 7.5% परिवारों के पास ही कार है। ये आंकड़े 2019-2020 में किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के हैं। इसके पहले 2018 में केवल छह फीसदी परिवारों के पास ही कार थी। आइए जानते हैं सर्वे की रिपोर्ट में और क्या-क्या खास बाते हैं? 
विज्ञापन


टॉप-10 राज्य जहां रहने वाले परिवारों के पास सबसे ज्यादा कार? 
राज्य कितने परिवारों के पास कार? 
गोवा 45.2%
केरल 24.2%
जम्मू कश्मीर (लद्दाख के साथ) 23.7%
हिमाचल प्रदेश 21.1%
पंजाब 21.9%
नगालैंड 21.3%
सिक्किम 20.9%
अरुणाचल प्रदेश 19.3%
मणिपुर 17%
मिजोरम 15.5%

टॉप-10 राज्य, जहां रहने वाले परिवारों के पास सबसे कम कार
राज्य  कितने परिवारों के पास कार?
बिहार   2.0%
ओडिशा  2.7%
पश्चिम बंगाल 2.8%
आंध्र प्रदेश 2.8%
झारखंड 4.1%
छत्तीसगढ़ 4.3%
त्रिपुरा  4.6%
तेलंगाना  5.2%
मध्य प्रदेश 5.3%
उत्तर प्रदेश 5.5%

इन राज्यों में रहने वाले परिवार के हालात भी देख लीजिए
राजधानी दिल्ली में रहने वाले 19.4% परिवारों के पास अपनी खुद की कार है। हरियाणा में 15.3%, राजस्थान में 8.2%, गुजरात में 10.9%, महाराष्ट्र में 8.7%, उत्तराखंड में 12.7% परिवारों के पास कार है। 
विज्ञापन

 

देश में 49.7% परिवारों के पास खुद का दो पहिया वाहन

NFHS-5 Survey: Highest Number of Driving Car-Bike in GOA Bengal UP Has Highest Cycles Know Other States of the Country
गोवा में सबसे ज्यादा परिवारों के पास बाइक है। - फोटो : अमर उजाला
देश में करीब 49.7% परिवार के पास अपना खुद का दो पहिया वाहन है। अगर थोड़ा और आसानी से समझा जाए तो देश में रहने वाले 25 करोड़ परिवार में 12 करोड़ से ज्यादा परिवार के पास बाइक या दो पहिया वाहन हैं। सबसे ज्यादा गोवा के 86.7% परिवार ऐसे हैं जिनके पास दो पहिया वाहन है। दूसरे नंबर पर पंजाब है। यहां के 75.6% परिवार ऐसे हैं जिनके पास कोई न कोई दो पहिया वाहन जरूर है। 

राजस्थान में रहने वाले 66.4%, तमिलनाडु में 63.9%, हरियाणा में 63.3% और गुजरात में 61.1% परिवार बाइक या कोई दो पहिया वाहन के मालिक हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 51.1% परिवार बाइक के मालिक हैं इसके अलावा उत्तराखंड के 46.1%, दिल्ली के 53.1%, हिमाचल प्रदेश के 32.3%, बिहार के 27.2% मध्य प्रदेश के 51.5% परिवार दो पहिया वाहन के मालिक हैं।  
 
विज्ञापन

साइकिल चलाने में बंगाल, यूपी आगे

NFHS-5 Survey: Highest Number of Driving Car-Bike in GOA Bengal UP Has Highest Cycles Know Other States of the Country
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा परिवारों के पास साइकिल है। - फोटो : अमर उजाला
साइकिल चलाने वालों को देखें तो सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.9% परिवार ऐसे हैं जिनके पास साइकिल है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में 75.6%, ओडिशा में 72.5%, छत्तीसगढ़ में 70.8%, असम में 70.3% परिवार साइकिल चलाते हैं। 

जिन राज्यों में रहने वाले परिवार के पास सबसे कम साइकिल है, उनमें नगालैंड सबसे आगे है। यहां केवल 5.5% परिवार ऐसे है जिनके पास साइकिल है। दूसरे नंबर पर सिक्किम में 5.9%, मिजोरम में 9.3%, हिमाचल प्रदेश में 12.7% जम्मू कश्मीर में 18.3%, मेघालय में 18.4% परिवार साइकिल से चलते हैं। वहीं, देश के बड़े राज्यों में शुमार राजस्थान में 32.2%, महाराष्ट्र में 29.3%, गुजरात में 29.9%, राजधानी दिल्ली में 27.2%, पंजाब में 67.8%, मध्य प्रदेश में 45.1% परिवार साइकिल चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed