फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Next week will decide who will talk to Kashmir: Former IB Chief Dineshwar

अगले हफ्ते कश्मीर जाकर तय करूंगा किससे बात करें: पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर

Wed, 25 Oct 2017 01:58 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Next week will decide who will talk to Kashmir: Former IB Chief Dineshwar
दिनेश्वर शर्मा - फोटो : ani
कश्मीर मसले के समाधान के लिए केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त वार्ताकार और पूर्व आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा ने कहा कि वह अगले हफ्ते कश्मीर जाएंगे और तय करेंगे कि किन-किन पक्षों से बात करनी है। उन्होंने कहा कि वहां के हालात जानने के बाद ही वह वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के मसले पर उन सभी लोगों से बात की जा सकती है जो देश के नागरिक और कश्मीर के हितधारक हैं। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पर नई पहल से मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बता सकती है कि भारत ने कश्मीरियों के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।’
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की फंडिंग से कश्मीर के भटके हुए नौजवानों का भला होने वाला नहीं है। जल्द ही उन्हें समझ में आ जाएगा कि विदेशी फंडिंग से उनका या कश्मीर का विकास नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को वहां की असली समस्याओं से रूबरू कराया जाएगा और इनसे निपटने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश जम्मू कश्मीर में शांति बहाली पर रहेगी। नौजवानों को रोजगार दिलाना और भटके हुए युवाओं को सही रास्ते पर लाना ही हमारी प्राथमिकता होगी। 


पाकिस्तान की टेरर फंडिंग पर शर्मा ने कहा कि एनआईए इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान के इशारे पर काम करने वालों को समझाया जाएगा कि यह उनके हित में नहीं है। हम कश्मीर में विकास के सभी विकल्प खोलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed