फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Next batch of three Rafales leave from France to India today

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत : तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत के लिए रवाना

Wed, 05 May 2021 05:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 May 2021 05:01 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने बताया कि यह राफेल एयरक्राफ्ट का छठा बैच है जो फ्रांस से 8 हजार किमी की दूरी तय कर भारत पहुंचेगा।

विज्ञापन
Next batch of three Rafales leave from France to India today
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए तीन और राफेल लड़ाकू विमान बुधवार को फ्रांस से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इस बात की जानकारी फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी है। यह तीनों राफेल विमान फ्रांस के मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से उड़ान भरे हैं और ये आज देर शाम तक भारत में जामनगर एयरबेस पर लैंड करेंगे। जामनगर में लैंड करने के बाद ये विमान अंबाला के लिए उड़ान भरेंगे। तीन और राफेल विमानों के शामिल होने से  इनकी कुल संख्या 20 पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वहीं भारतीय वायुसेना ने बताया कि यह राफेल एयरक्राफ्ट का छठा बैच है जो फ्रांस से 8 हजार किमी की दूरी तय कर भारत पहुंचेगा। इस दौरान रास्ते में आसमान में ही  फ्रांस और यूएई की वायुसेना के जवान जेट में ईंधन भरेंगे।  
विज्ञापन


29 जुलाई 2020 को पहला जत्था पहुंचा था भारत
पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचा था। इन विमानों को पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। तीन राफेल विमानों का दूसरा जत्था तीन नवंबर को भारत पहुंचा था, जबकि तीसरा जत्था 27 जनवरी 2021 को पहुंचा था। वहीं चौथा जत्था 31 मार्च की शाम को भारत पहुंचा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और फ्रांस के बीच अब तक 36 राफेल की डील
बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच अब तक 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील है।  उम्मीद जताई जा रही है कि फ्रांस द्वारा वर्ष 2022 तक तय समय में सारे लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed