फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Next agenda of the Central government will be decided in the RSS-BJP coordination meeting

संघ-भाजपा समन्वय बैठक में तय होगा सरकार का अगला एजेंडा

Sun, 03 Jan 2021 02:19 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Jan 2021 02:19 AM IST
सार

  • पांच जनवरी से अहमदाबाद में होगी तीन दिवसीय बैठक।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर भी होगी चर्चा।

विज्ञापन
Next agenda of the Central government will be decided in the RSS-BJP coordination meeting
संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की तीन दिवसीय समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक पांच जनवरी से अहमदाबाद में होगी। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, संघ के अन्य वरिष्ठ नेता और संघ के सभी अनुषांगिक 36 संगठनों के प्रतिनिधि, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सरकार के कई मंत्री शिरकत करेंगे। इस बैठक में बाकी बचे हिंदुत्ववादी एजेंडे के साथ-साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


भावी रणनीति तय करने के लिए हर साल इस समिति की बैठक होती है। ऐसी बैठकों में संघ विभिन्न मुद्दों पर सरकार की राय और तैयारी की जानकारी लेता है। इसके अलावा अपनी और अनुषांगिक संगठनों के सुझाव से सरकार को अवगत कराता है। खास बात यह है कि यह बैठक वर्चुअल नहीं होगी।
विज्ञापन



हिंदुत्ववादी एजेंडे पर कार्ययोजना
इस बैठक में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर, धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता सहित हिंदुत्व से जुड़े दूसरे सभी एजेंडे पर चर्चा होगी। भाजपा और सरकार के मंत्री इन मुद्दों पर सरकार की भावी योजना से संघ परिवार को अवगत कराएगा। वहीं, संघ सरकार को अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताएगा। गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 और राम मंदिर मामले के हल के बाद संघ मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अन्य सभी एजेंडों को मूर्त रूप देना चाहता है। संघ की इच्छा है कि सरकार नए साल में समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप उठा सकता है मथुरा-काशी का मुद्दा
राम मंदिर निर्माण मामले की बाधा दूर होने के बाद संघ ने सार्वजनिक रूप से काशी और मथुरा विवाद से दूरी बना ली थी। हालांकि, इस बीच विहिप ने इन मुद्दों पर कई बार आगे बढ़ने का संकेत दिया है। विहिप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, संगठन सरकार और भाजपा के समक्ष इन दोनों मुद्दों को उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed