फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates today earthquake in assam pm modi pays tribute to mg ramachandran

News Updates: श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े 18 भारतीय मछुआरे; शिवमोगा में जल्लीकट्टू कार्यक्रम में दो की मौत

Wed, 17 Jan 2024 10:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Jan 2024 10:33 PM IST
सार

श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
news updates today earthquake in assam pm modi pays tribute to mg ramachandran
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

असम के दारंग में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके दारंग इलाके में सुबह करीब 7.54 बजे महसूस किए गए। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने एमजीआर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में लिखा कि 'आज  हम महान एमजीआर की जयंती पर उन्हें याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह तमिल सिनेमा के असली आइकन थे और साथ ही एक दूरदर्शी नेता भी। उनकी फिल्में खासकर सामाजिक न्याय और सहानुभूति पर आधारित फिल्मों ने सिल्वर स्क्रीन से अलग भी लोगों के दिलों में जगह बनाई। एक नेता और सीएम के तौर पर उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए काम किया और तमिलनाडु के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनका काम हमें आज भी प्रेरित करता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल ने तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में की सफाई

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने बुधवार को तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर में सफाई अभियान चलाया। साथ ही राज्यपाल ने परिवार सहित मंदिर में भगवान के दर्शन पूजन भी किए।
 
विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंकाई नौसेना ने 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि नौसेना ने श्रीलंका की जल सीमा में 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है, साथ ही दो भारतीय नौकाओं को भी जब्त किया है। श्रीलंकाई नौसेना का दावा है कि भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ रहे थे। 

अगरतला में हुए सड़क हादसे पर सीएम ने जताया दुख

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने एनआईटी अगरतला में हुए बस हादसे पर दुख जताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सीएम ने लिखा कि 'एनआईटी अगरतला में आज सुबह हुए बस हादसे की अफसोसजनक खबर मिली, जहां बस तालाब में गिर गई। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जाए। घायल छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।'

तमिलनाडु के शिवमोगा में आज जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान दो दर्शकों की मौत हो गई। वहीं 40 अन्य घायल भी हुए है।

गुजरात में सीमा पार करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में जमीनी सीमा के जरिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया। बीएसएफ ने बताया कि पड़ोसी देश के नागरिक को मंगलवार को सीमा के पास संदिग्ध हरकत देखने पर अर्धसैनिक बल के सतर्क जवानों ने रोक लिया। हिरासत में लिया गया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

तमिलनाडु के राज्यपाल रवि ने मंदिर में की सेवा
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने बुधवार को श्रीरंगम श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सेवा के तहत मंदिर परिसर की सफाई की। राज्यपाल ने एक्स पर एक ट्वीट कर कहा कि प्रभु श्री राम के अनगिनत भक्तों के साथ सभी की भलाई के लिए श्रीरंगम मंदिर में प्रार्थना की और मंदिर परिसर में सेवा-सफाई की।

597 स्टेशन अब विकलांगों के अनुकूल लिफ्ट और एस्केलेटर के साथ: रेलवे
रेलवे मंत्रालय ने बताया कि अब देश के 597 रेलवे स्टेशनों को विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ बनाने के लिए एस्केलेटर या लिफ्ट से सुसज्जित हो चुके हैं। यह विकास सरकार की सुगम्य भारत मिशन और सुलभ भारत अभियान के कारण ही सुनिश्चित हो पाया है।

 

2012 के मुंबई बिल्डर अपहरण-हत्या मामले में पांच को आजीवन कारावास
मुंबई की एक सत्र अदालत ने हत्या के आरोप में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला अप्रैल 2012 का है। जानकारी के अनुसार, संपत्ति सौदे को लेकर मुंबई के एक बिल्डर का अपहरण कर लिया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या और अपहरण में शामिल पांच लोगों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, मुख्य आरोपी की सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई थी।

अरब सागर में फंसे मरीज को नौसेना ने 'बॉस्केट' में किया एयरलिफ्ट
भारतीय नौसेना ने एक बार फिर जांबाजी दिखाते हुए अरब सागर में फ्रांस के एक जहाज से एक मरीज को बचाकर मिसाल पेश की है। दरअसल, नौसेना को मुंबई से लगभग 65 समुद्री मील (लगभग 120 किमी) दूर फ्रांस के कंटेनर जहाज से एक आपात कॉल आई थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लिया गया और एक अभियान शुरू किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बचाव अभियान इसलिए अहम था क्योंकि जहाज पर हेलिकॉप्टर के लैंड करने की जगह नहीं थी। इसके बावजूद नौसेना से इसे बखूबी अंजाम तक पहुंचाया।

नौसेना ने मंगलवार को कहा कि सीएमए सीजीएम पैलेस रॉयल (फ्रांसीसी जहाज) में एक मरीज की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्होंने नौसेना से मदद मांगी थी। बताया जा रहा है कि फ्रांस के इस मरीज को आंख या तंत्रिका संबंधी गंभीर समस्या थी। इसके बाद, नौसेना ने आईएनएस शिकरा पर मौजूद हेलिकॉप्टर एएलएच एमके 3 (एमआर) को एम्बुलेंस की भूमिका में मदद के लिए भेजा। नौसेना ने कहा, बचाव अभियान के दौरान जहाज पर लैंडिंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। इसलिए मरीज को बड़ी टोकरी (बास्केट) जैसी लिफ्ट में बिठाकर एयरलिफ्ट किया गया और इसके बाद, जवान मरीज को लेकर सुरक्षित आईएनएस शिकरा पर उतर आए।

रियर एडमिरल शांतनु झा ने विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान के मुख्य कर्मचारी अधिकारी (ऑपरेशन) के रूप में पदभार संभाला।

पीएम मोदी कल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु को देंगे तीन हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तीन राज्यों में 3000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बायन में कहा गया कि प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2:45 बजे बंगलूरू में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर और बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। फिर शाम करीब छह बजे पीएम तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed