फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates north east west south india elections 2026 politics crime national news in hindi

Updates: अहमदाबाद में रासायनिक फैक्ट्री में आग, बुझाने का प्रयास जारी; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 09:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
news updates north east west south india elections 2026 politics crime national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

अहमदाबाद की शहर की एक रासायनिक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अभी तक आग की वजह और नुकसान का पूरा विवरण सामने नहीं आया है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग आग पर तेजी से नियंत्रण पाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

तेलंगाना में मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद मामला दर्ज
तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में एक मस्जिद के अंदर कथित तौर पर तोड़फोड़ के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना बोम्मलारमारम मंडल के जलालपुर गांव की है, जहां सोमवार सुबह नमाजियों ने मस्जिद के अंदर पंखे और खिड़कियां टूटे हुए पाए। पुलिस को शक है कि कुछ अज्ञात लोगों ने नशे की हालत में मस्जिद में प्रवेश कर तोड़फोड़ की होगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास था या कुछ लोगों ने नशे में यह कृत्य किया। 

विज्ञापन

तेलंगाना: मेदरम मेले के दौरान रेहड़ी वाले के साथ दुर्व्यवहार का मामला
तेलंगाना के मुलुगू जिले में हाल ही में दो साल में आयोजित हुए आदिवासी मेले के दौरान यूट्यूबर्स के एक समूह ने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के रेहड़ी वाले के साथ बदसलूकी की और उसे अपने बेचने के लिए रखे गए खाने को खाने के लिए मजबूर किया। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि यूट्यूब चैनल से जुड़े लोगों ने कुवा बंस (दूध से बनी मिठाई) बेच रहे रेहड़ी वालेसे उत्पाद की तारीख और गुणवत्ता के बारे में सवाल किए। कर्नूल जिले (आंध्र प्रदेश) के वेंडर ने कहा कि वह केवल एक कामगार है। समूह ने कथित रूप से उसे खाना खाने के लिए कहा और उसका आधार कार्ड दिखाने की मांग की।  मुलुगु जिले की पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एक अन्य वीडियो में गांव के लोग रेहड़ी वाले के समर्थन में आए। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से उनके कुवा बंस का सेवन कर रहे हैं। वहीं, रेहड़ी वाले व्यक्ति ने कहा कि इस वायरल वीडियो के बाद उन्हें और उनके गांव के अन्य विक्रेताओं को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, हम कहां बेचें? कुछ लोग इसे अपने मोबाइल पर दिखाएंगे। इसलिए हमने अपना स्टॉक फेंक दिया। 
विज्ञापन

लगातार मजबूत हो रही भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिका के हिंद-प्रशांत क्षेत्र की कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो ने सोमवार को भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के साथ भारत के पश्चिमी मोर्चे पर रणनीतिक सुरक्षा परिस्थितियों पर चर्चा की।

गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका की रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संयुक्त प्रयास एक सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अहम हैं।

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने एक्स पर लिखा, अमेरिकी राजदूत सेर्गियो गोर और अमेरिकी सेना की हिंद-प्रशांत क्षेत्र की कमान के कमांडर एडमिरल पापारो ने पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया और लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के साथ भारत के पश्चिमी मोर्चे पर रणनीतिक सुरक्षा परिस्थितियों पर गंभीरता से चर्चा की। पश्चिमी कमान का मुख्यालय हरियाणा के पंचकुला में चंडी मंदिर में स्थित है। 

पश्चिमी कमान ने आगे लिखा, प्रतिनिधिमंडल को पश्चिमी मोर्चे की स्थिति, संचालन की तैयारी, सेना की प्रतिष्ठित परंपरा, ऑपरेशन सिंदूर के क्रियान्वयन और राष्ट्र निर्माण तथा क्षेत्रीय स्थिरता मजबूत करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका के बारे में पूरी जानकारी दी गई।

वहीं, राजदूत गोर ने लिखा, एडमिरल पापारो के साथ पश्चिमी कमान का दौरा शानदार रहा। हमारे संयुक्त प्रयास एक सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत-अमेरिका की रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। 
विज्ञापन

पदोन्नति में पिछड़ते सीएपीएफ अफसरों के लिए विधेयक लाने की तैयारी में सरकार
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) के कैडर अफसर, पदोन्नति एवं दूसरे आर्थिक हितों के मोर्चे पर पिछड़ते जा रहे हैं। 2019 और 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने कैडर अफसरों के हितों को लेकर जो फैसला दिया था, वह लागू नहीं हो सका। वजह, सरकार राजी नहीं थी। सर्वोच्च न्यायालय ने मई, 2025 के फैसले में कहा था कि इन बलों में 'संगठित समूह ए सेवा' (ओजीएएस) सही मायने में लागू किया जाए।

छह महीने में कैडर रिव्यू हो। सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी। सर्वोच्च अदालत ने इसे भी खारिज कर दिया। अब सरकार, संसद में बिल के माध्यम से फैसले को पलटने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इस बाबत शीर्ष कोर्ट में हलफनामा भी दिया है। दूसरी तरफ, गृह मंत्रालय के शीर्ष अफसरों ने आईपीएस प्रतिनियुक्ति को लेकर जो सलाह दी थी, वह फाइलों से बाहर नहीं आ पा रही हैं।

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत में परिजनों की जांच तेज करने की मांग
अमेरिका में लापता होने के कुछ दिनों बाद मृत पाए गए भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) के परिजनों ने जांच तेज करने की मांग की है।

परिवार ने कहा, वे खुद बर्कले जाकर पार्थिव शरीर लेना और विवि व पुलिस से मिलकर जांच के बारे में जानना चाहेंगे। परिजनों ने जांच में तेजी लाने की मांग की है और अमेरिका जाने के लिए आपातकालीन वीजा दिलाने में मदद मांगी है। कर्नाटक एनआरआई फोरम की उपाध्यक्ष भी रहीं आरती कृष्णा ने बताया कि साकेत के परिवार का अमेरिका में कोई रिश्तेदार नहीं रहता है। उन्हें आशंका है कि यदि पार्थिव शरीर सीधे भारत भेज दिया गया तो पुलिस जांच में लापरवाही बरतेगी। परिजन स्वयं बर्कले जाकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो।
 

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने मणिपुर में कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, रविवार को म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तेंगनुपाल जिले के जगनोई इलाके में प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) संगठन के दो उग्रवादियों को पकड़ा गया। इससे पहले सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के सवोंबुंग इलाके में प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयन) संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता और इंफाल पश्चिमी जिले के ताओथोंग खुनू में केसीपी (अपुनबा) संगठन की 26 वर्षीय महिला कार्यकर्ता को पकड़ा गया था।

केरल- विझिनजम रेस्टोरेंट में खाने के बाद संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से दो की मौत
तिरुवनंतपुरम पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक दिन पहले कोल्लम के नीलामेल के पास एक परिवार के दो सदस्यों की फूड प्वाइजनिंग की संदिग्ध घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उसी परिवार के दो और सदस्यों का अभी इलाज चल रहा है, साथ ही कहा कि उस रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है और फूड सेफ्टी अधिकारी जल्द ही वहां जांच करेंगे।

पुलिस ने आगे कहा कि सोमवार रात को उसी रेस्टोरेंट में कई सौ लोगों ने खाना खाया था, लेकिन किसी के बीमार पड़ने की कोई और शिकायत नहीं मिली है। विझिनजम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'इसलिए, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा। परिवार ने कहा कि यह समस्या रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद हुई।' यह परिवार कोल्लम जिले में चदयामंगलम के पास नीलामेल का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा कि चदयामंगलम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

नागाओं के साथ झड़प: पुलिस ने मणिपुर के उखरुल से 51 कुकी छात्रों को निकाला
मणिपुर के नागा-बहुल उखरुल जिले के एक स्कूल से दो समुदायों के बीच झड़प के बाद एहतियात के तौर पर कम से कम 51 कुकी छात्रों को पुलिस ने बाहर निकाला है। उखरुल में तंगखुल नागा जनजाति और कुकी लोगों के बीच एक हफ्ते से ज्यादा समय से तनाव चल रहा था, क्योंकि उखरुल जिले के लिटन सारेखोंग इलाके में झड़पों के दौरान लगभग 30 घर जला दिए गए थे।

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'उखरुल जिला पुलिस ने उखरुल में जवाहर नवोदय विद्यालय रामवा स्कूल के 51 छात्रों को निकाला है और उन्हें कांगपोकपी जिले के जेएनवी में आगे ले जाने के लिए सैकुल पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया है।' 31 लड़के और 20 लड़कियों को कुकी-बहुल जिले कांगपोकपी भेजा गया। पुलिस ने कहा कि जिले में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर छात्रों को निकाला गया।

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग,
मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के वर्धा जिले में नई दिल्ली-चेन्नई ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। केंद्रीय रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले के अनुसार, ट्रेन संख्या 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तांबरम) ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस सुबह नागपुर से रवाना हुई थी। वर्धा के सिंधी रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय सुबह 11:09 बजे ट्रेन के आखिरी गार्ड कोच में धुआं देखा गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन को सिंधी-तुलजापुर खंड पर रोक दिया गया, प्रभावित डिब्बे को तुरंत अलग कर दिया गया और दमकल कर्मियों को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन और संबंधित डिब्बे में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण विस्तृत जांच के बाद पता चलेगा।
 

बन रहे पुल से साबरमती नदी में गिरा ऑटोरिक्शा, ड्राइवर की मौत
गांधीनगर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन पुल से एक थ्री-व्हीलर साबरमती नदी में गिर गया, जिससे एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। बिना सेफ्टी रेलिंग वाले पुल को पार करते समय ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया। पुलिस ने बताया कि थ्री-व्हीलर 50 से 70 फीट की ऊंचाई से गिरा। मृतक की पहचान राकेश ठाकोर (29) के तौर पर हुई है, जो गांधीनगर के शिहोली गांव का रहने वाला था। एक पुलिस ऑफिसर ने पीटीआई को बताया कि ऑटोरिक्शा के नदी में गिरने से वह डूब गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक्सीडेंट के समय थ्री-व्हीलर में कोई सवारी नहीं थी।

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग
नई दिल्ली-चेन्नई ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस के एक डिब्बे में मंगलवार को आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने बताया, ट्रेन संख्या 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तंबरम) जीटी एक्सप्रेस सुबह नागपुर से रवाना हुई। वर्धा के सिंधी स्टेशन की ओर जाते समय सुबह 11:09 बजे ट्रेन के आखिरी गार्ड कोच में धुआं देखा गया। ट्रेन को रोककर प्रभावित डिब्बे को तुरंत अलग कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।  

खनन घोटाला : आईएएस अधिकारी श्रीलक्ष्मी पर चलेगा मुकदमा
सुप्रीम कोर्ट ने ओबुलापुरम माइनिंग कंपनी से जुड़े करोड़ों के खनन घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वाई श्रीलक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी। शीर्ष कोर्ट ने मामले में कार्यवाही रोकने और बरी करने की श्रीलक्ष्मी की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस एमएम सुंदरेश व जस्टिस एनके सिंह ने इस मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। श्रीलक्ष्मी पर आरोप है कि आंध्र प्रदेश में उद्योग एवं वाणिज्य सचिव  रहते हुए खनन कंपनी को अवैध तरीके से खनन पट्टा दिलाने में मदद की थी। 

राहुल के खिलाफ मानहानि केस कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया रद्द
कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 में दर्ज किया गया था, जब कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी। तब विपक्ष में रही कांग्रेस ने एक भ्रष्टाचार दर सूची जारी कर कर्नाटक की भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। भाजपा ने राहुल के साथ तत्कालीन विपक्ष के नेता सिद्धरमैया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।  राहुल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इस मामले को आगे बढ़ाना कानून का दुरुपयोग है। जस्टिस एसएस दत्त यादव की पीठ ने याचिका स्वीकार करते हुए कार्यवाही रद्द कर दी।

भ्रष्टाचार दर सूची...विज्ञापन पर मचा था घमासान?...
कर्नाटक में प्रकाशित भ्रष्टाचार दर सूची शीर्षक वाले विवादित विज्ञापन को लेकर दायर मानहानि मामले में कई गंभीर आरोपों का जिक्र किया गया था। विज्ञापन में दावा किया गया कि विभिन्न सरकारी पदों के लिए कथित रूप से तय रिश्वत दरें थीं। इसमें केएसडीएल में पद के लिए 5 से 15 करोड़ रुपये, इंजीनियर पद के लिए 1 से 5 करोड़ रुपये और बीईएसकॉम में पद के लिए 50 लाख से 5 करोड़ रुपये तक की रिश्वत का आरोप था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed