फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: पीएम मोदी से मिले गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल; भारतीय कंपनी NIBE को मिला इस्राइली डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट

Sat, 02 Aug 2025 04:55 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 02 Aug 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात की। यह बैठक संसद भवन में हुई, जहां राज्य से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि यह मुलाकात आगामी चुनावी तैयारियों और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर भी अहम रही।

विज्ञापन


भारतीय कंपनी को मिला इस्राइली डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट
पुणे स्थित डिफेंस मैन्युफैक्चरर नाईब लिमिटेड को इस्राइल की रक्षा तकनीक कंपनी एल्बिट सिस्टम्स से बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके तहत नाइब, 70mm श्रेणी की गाइडेड एडवांस्ड टैक्टिकल रॉकेट GATR का निर्माण और आपूर्ति करेगी। ये रॉकेट एयर-टू-सर्फेस मिशनों में इस्तेमाल होते हैं और मीडियम-स्ट्राइक ऑपरेशंस के लिए एक सटीक और किफायती समाधान माने जाते हैं। यह सौदा भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन


कोलकाता की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
कोलकाता के बोंडेल गेट इलाके में शनिवार शाम डे मेडिकल की दवा निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई। करीब 4 बजे शुरू हुई आग पर काबू पाने के लिए 11 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। इलाके में घना काला धुआं फैल गया जिससे दमकल कर्मियों को राहत कार्य में दिक्कत आई। एक फायरफाइटर की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रसायनों की मौजूदगी से स्थिति जटिल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में जलभराव के कारण हुई मासूम की मौत
कोलकाता के पास बिराटी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में कुछ महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। घटना उत्तर दम दम नगरपालिका के वार्ड संख्या 13 स्थित देवीनगर की है, जहां लगातार बारिश और निर्माण कार्यों के कारण घर में जलभराव हो गया था। जानकारी के मुताबिक, बच्ची बिस्तर पर अकेली थी और उसकी मां रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते बिस्तर से नीचे गिरी और घर में जमा पानी में डूब गई। मां ने लौटकर जब देखा तो बच्ची अचेत अवस्था में पानी में पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पार्षद ने जलभराव के लिए बारिश और अधूरे निर्माण कार्यों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फिलहाल इसे दुर्घटना माना जा रहा है।

सिक्किम के 12 वंचित समुदायों को ST में दर्जा देने की पहल तेज
गंगटोक में शनिवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य उच्च स्तरीय समिति (SHLC) की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक 12 वंचित समुदायों के जातीय अध्ययन की अंतिम समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। इन समुदायों को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने के लिए राज्य सरकार ने पिछले साल एक 12 सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसकी अध्यक्षता एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक बीवी शर्मा कर रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि SSHLC द्वारा तैयार की जा रही रिपोर्टों में इन समुदायों की अनूठी सांस्कृतिक विरासत, पहचान और इतिहास को दस्तावेज़ किया गया है। जिन समुदायों को शामिल किया गया है, उनमें भुजेल, गुरंग, जोगी, खास, किरत राई, किरत देवान याखा, माझी, मंघर, नेवार, सन्यासी, सुनुवार (मुखिया) और थामी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहली बार है जब इन समुदायों का इतना व्यापक और विस्तृत जातीय अध्ययन किया गया है। इन रिपोर्टों का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए सवालों का उत्तर देना और ST दर्जा दिलाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कराना है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इन रिपोर्टों को अंतिम रूप देकर भारत सरकार को सौंपा जाएगा ताकि ST मान्यता की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इसे ‘विक्सित भारत 2047’ की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और उम्मीद जताई कि यह प्रयास राज्य के समावेशी विकास के लक्ष्य को साकार करेगा।

गोवा विधानसभा में उपद्रव और अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ भारी जुर्माने का प्रस्ताव करने वाला विधेयक पारित
गोवा विधानसभा ने राज्य भर के पर्यटन स्थलों पर सार्वजनिक उपद्रव और अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ सख्त उपायों और भारी जुर्माने का प्रस्ताव करने वाला एक विधेयक पारित किया है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन काहुंते ने शुक्रवार को गोवा पर्यटन स्थल (संरक्षण और रखरखाव) संशोधन विधेयक, 2025 पेश किया। इसके तहत जुर्माने की सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये की गई है। काहुंते ने कहा कि यह कानून अनधिकृत दलाली पर अंकुश लगाएगा। उन्होंने कहा कि हर चीज के लिए एजेंट होते हैं। यह विधेयक दलाली गतिविधियों को विनियमित करने और समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस कदम का उद्देश्य गोवा में जिम्मेदार और पुनरोत्पादक पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही पर्यटन स्थलों पर सुरक्षित, स्वच्छ और आतिथ्यपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है।

तीन महिलाओं और बच्चों के हत्यारोपी को एनआईए ने पकड़ा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल मणिपुर के जिरीबाम में तीन महिलाओं और बच्चों की हत्या में शामिल एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य आरोपियों मोइनथोल गांव के लालरोसंग हमार उर्फ रोसांग और असम के कछार निवासी दिलखोश ग्रांट को गुरुवार को मिजोरम के आइजोल से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी एनआईए और असम पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा आइजोल से एक अन्य आरोपी थांगलीनलाल हमार की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई है। थंगलीनलाल की तरह लालरोसांग भी इस जघन्य अपराध में सक्रिय साजिशकर्ता था। बयान में कहा गया है कि एजेंसी ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड जब्त किया है तथा मामले की जांच जारी है। पिछले साल 11 नवंबर को जिरीबाम जिले के बोरेबेकरा क्षेत्र में तीन महिलाओं और तीन बच्चों का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।

ऋण घोटाला मामले में पूर्व सांसद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
अंडमान और निकोबार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एएनएससीबीएल) से 500 करोड़ के ऋण घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा के घर समेत कई ठिकानों पर छापे मारे। यहां से एजेंसी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच जारी है। इस बीच पोर्ट ब्लेयर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने शर्मा की जमानत याचिका फिर खारिज कर दी। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि सुराग के लिए टीम पोर्ट ब्लेयर स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय भी गई। गौरतलब है कि ईडी ने बृहस्पतिवार को द्वीपसमूह में पहली बार तलाशी ली थी। 15 मई को शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड के सदस्य, निदेशक/ अधिकारी और कई लाभार्थियों के भी नाम हैं। 18 जुलाई को अंडमान और निकोबार पुलिस की सीआईडी ने एएनएससीबीएल ऋण अनियमितताओं के मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद को गिरफ्तार किया था। शर्मा पूर्व में एएनएससीबीएल के अध्यक्ष रह चुके हैं।

होटल में मृत मिले मलयालम अभिनेता कलाभवन नवास
 मलयालम फिल्म अभिनेता और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास शुक्रवार शाम चोट्टानिक्करा के एक होटल में मृत मिले। 51 वर्षीय नवास फिल्म की शूटिंग के लिए ठहरे थे।

पुलिस को संदेह है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवास ने मलयालम सिनेमा में मिमिक्री कलाकार, पार्श्व गायक और अभिनेता के रूप में व्यापक प्रशंसा अर्जित की। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

 महज बंगालियों को ही नहीं, हर नागरिक को भारत में कहीं भी जाने का हक- अमर्त्य सेन
 देश के अन्य हिस्सों में बंगाली प्रवासी मजदूरों के उत्पीड़न को लेकर छिडी राजनीतिक बहस के बीच मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा कि भारत के हर नागरिक को अपनी मर्जी से कहीं भी जाने की आजादी है और इसे रोकने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाना चाहिए।

सेन ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई शख्स बंगाली है,पंजाबी है या मारवाड़ी है, देश में जहां चाहे जाने और अपनी मर्जी से कोई भी भाषा बोलने की आजादी उसका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आगे कहा,एक भारतीय नागरिक को पूरे देश में कहीं भी आने-जाने का अधिकार है। हमारे संविधान में कहीं भी क्षेत्रीय अधिकारों का जिक्र नहीं है। भारत के हर नागरिक को खुश रहने का हक है। हमें सभी की इज्जत करनी होगी। अगर बंगालियों को प्रताड़ित और उपेक्षित किया जा रहा है,तो इसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। यह महज बंगाल का सवाल नहीं,बल्कि पूरे देश का सवाल है। 

सेन ने कहा,जिस भाषा को बांग्ला के साथ जोड़ा गया है। उसके मूल्य को स्वीकार किया जाना चाहिए। उस भाषा में कई कविताएं लिखी गई हैं। रवींद्रनाथ टैगोर और काजी नजरुल इस्लाम के संदेश उनकी रचनाओं में बहुत साफ तौर से पेश किए गए हैं। बताते चलें कि तृणमूल कांग्रेस बीते कई महीनों से आरोप लगा रही है कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों, खासकर गरीब मुस्लिम प्रवासी मजदूरों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें अवैध बांग्लादेशी प्रवासी करार दिया जा रहा है। 

मणिपुर में नृशंस हत्याकांड के एक और प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल मणिपुर के जिरीबाम में तीन महिलाओं और तीन बच्चों की नृशंस हत्या में शामिल एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने मोइनथोल गांव के लालरोसंग हमार उर्फ रोसंग और असम के कछार निवासी दिलखोश ग्रांट को बृहस्पतिवार को मिजोरम के आइजोल से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने कहा, यह गिरफ्तारी एनआईए-असम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। एनआईए ने बताया कि पिछले साल 11 नवंबर को मणिपुर के जिरीबाम जिले के बोरेबेकरा इलाके में उग्रवादियों ने तीन महिलाओं और तीन बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। शवों को बराक नदी में फेंक दिया गया था।

पश्चिम बंगाल में 2 अगस्त से शुरू होगी 'हमारा पड़ोस, हमारा समाधान' योजना
पश्चिम बंगाल सरकार दो अगस्त से राज्यभर में ‘हमारा पड़ोस, हमारा समाधान’ योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत 16 प्रकार की सेवाएं लोगों को उनके घर के पास ही उपलब्ध कराई जाएंगी। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत नाली व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास (आईसीडीएस), प्राथमिक स्कूलों की स्थिति, तालाबों का रखरखाव, कचरा प्रबंधन, बाजार व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, हरित क्षेत्र, और सड़क मरम्मत जैसी स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

गांव और शहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे कैंप
राज्य के हर ब्लॉक, गांव और शहरी क्षेत्र में कैंप लगाए जाएंगे। हर तीन मतदान केंद्रों पर एक कैंप स्थापित किया जाएगा। इन कैंपों में नागरिक बिना किसी बिचौलिए के सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। सभी कार्य डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। स्थानीय अधिकारियों को हर समस्या का विस्तृत रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि राज्यभर में करीब 27,000 कैंप लगाए जाने की योजना है। यह अभियान 3 नवंबर तक चलेगा। सरकार इस दौरान 'दुआरे सरकार' और 'हमारा पड़ोस, हमारा समाधान' दोनों प्रमुख योजनाएं एक साथ चलाएगी ताकि जमीन स्तर पर तेजी से सेवा और समाधान सुनिश्चित हो सके।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे कोलकाता में प्रॉपर्टी खरीदने वाली बांग्लादेशी मॉडल शांता पाल गिरफ्तार
बांग्लादेश की मॉडल और अभिनेत्री शांता पाल को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे कोलकाता में प्रॉपर्टी खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शांता ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार करवाए थे। शांता पाल 2023 में बांग्लादेश के बरिशाल से कोलकाता आई थीं। वह अपने दोस्त और कथित लिव-इन पार्टनर अशरफ के साथ यहां रहने लगीं, जो आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और मर्चेंट नेवी में काम करते हैं। दोनों पहले पार्क स्ट्रीट में और फिर गोल्फ ग्रीन इलाके में एक फ्लैट में साथ रहने लगे।

पुलिस के अनुसार, शांता ने पहले बर्दवान के गोपालपुर पते पर एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया और फिर गोल्फ ग्रीन के पते पर एक और आधार कार्ड हासिल किया। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे दोनों ने कोलकाता में मिलकर प्रॉपर्टी खरीदी। कहा जा रहा है कि इस काम में एक स्थानीय एजेंट ने भी उसकी मदद की।

जांच में पता चला है कि शांता ने 2016 में इंडो-बांग्ला ब्यूटी पेजेंट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था और 2019 में ‘मिस एशिया ग्लोबल’ का खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से एक्टिंग में कदम रखा और एक बांग्लादेशी एयरलाइन से भी जुड़ी रहीं। हाल के दो वर्षों में वह तमिल और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकी हैं और एक ओड़िया फिल्म भी साइन की थी।

केरल में चलती ट्रेन के आगे कूदा युवक, पैर में आई चोट
उत्तरी केरल के कोइलांडी जिले में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन के सामने कूदने से एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान शिवशंकर पुत्र कृष्णप्पा के रूप में हुई है, जो बंगलूरु का रहने वाला है। बताया जा रहा है उसके दोनों पैर कट गए हैं और उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

संसद में निभाऊंगा जिम्मेदारी: कमल हासन
एमएनएम प्रमुख, राज्यसभा सांसद और अभिनेता कमल हासन ने कहा कि अभी तक हम बाहर से ही बारीकी से देख रहे थे, अब उसी जगह को अंदर से देखकर मैं संसद की जिम्मेदारी और सम्मान को समझता हूं। मैं अपना कर्तव्य भी समझता हूं। मेरा पहला ध्यान तमिलनाडु पर है। मुझे लगता है कि यह मेरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि मैं अपना कर्तव्य ठीक से निभाऊंगा। मैं यह नहीं बता सकता कि मैं किस बारे में बोलने जा रहा हूं। एक बार जब मैं बोलना शुरू करूंगा, तो कई सवाल उठेंगे और आइए इस पर बातचीत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed