फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: 'असम में 2041 तक हिंदू-मुस्लिम आबादी बराबर होगी', सरमा का दावा; चलती मेट्रो में यात्री ने की तोड़फोड़

Wed, 23 Jul 2025 06:54 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 23 Jul 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि मौजूदा जनसंख्या वृद्धि दर बनी रही तो 2041 तक असम में हिंदू और मुस्लिम आबादी लगभग बराबर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य में मुस्लिम आबादी 34 प्रतिशत है, जिनमें से 31 प्रतिशत वे हैं जो पहले यहां आकर बसे थे। सीएम सरमा ने कहा कि केवल 3 प्रतिशत मुस्लिम, असम के मूल निवासी माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी विचार नहीं, बल्कि सरकारी आंकड़ों और जनगणनाओं पर आधारित विश्लेषण है। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि यदि 2021, 2031 और 2041 की संभावित गणनाएं देखें, तो यह अनुपात 50:50 के करीब पहुंच सकता है। इस बयान से राज्य में जनसंख्या असंतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन


आरक्षण पर समर्थन जुटाने CM रेड्डी दिल्ली रवाना
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों (बीसी) को 42 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए विभिन्न दलों के सांसदों से समर्थन जुटाने के लिए बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वह दोपहर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण के तौर-तरीकों और कार्यान्वयन के बारे में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी देना है।ते लंगाना सरकार का उद्देश्य संसद में पिछड़ा वर्ग विधेयक को शीघ्रता से पेश करना और इसके लिए समर्थन जुटाना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लगभग 100 सांसद भी इस पहल में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ममता ने बंगाली साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को महान साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि साहित्य में उनके योगदान के लिए बंगाली भाषी लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद बीरभूम जिले के लाभपुर में बंदोपाध्याय के पैतृक घर धात्रीदेवता में कराए गए जीर्णोद्धार कार्यों का उल्लेख किया। सीएम ने एक्स पर लिखा कि महान साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय की जयंती पर मैं बंगाली भाषा और साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके उपन्यास जैसे गणदेवता, पंचग्राम, धात्रिदेवता, हंसुली बैंकर उपकथा, कबी और अन्य बंगाली साहित्य की अमर रचनाएं हैं उनकी स्मृति को सम्मान देने के लिए, लाभपुर और मयूरेश्वर 2 ब्लॉक के बीच मयूराक्षी नदी पर बने गुनुटिया पुल का नाम ताराशंकर सेतु रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में जमानत पर छूटे व्यक्ति ने फिर पीड़िता के यौन शोषण का किया प्रयास
 ओडिशा के बरहामपुर में बाल यौन शोषण मामले में जमानत पर छूटे 27 वर्षीय व्यक्ति ने छात्रा का फिर यौन शोषण करने का प्रयास किया। उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। के नुआगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी पेशे से बढ़ई है।

14 वर्षीय लड़की के पिता ने सोमवार को बैद्यनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी को 31 मार्च को बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने से पहले वह चार महीने न्यायिक हिरासत में रहा था। एसपी सरवण विवेक एम ने बताया कि उसने फिर से उसी पीड़िता के साथ ऐसा ही अपराध करने की कोशिश की। एक अन्य मामले में पुलिस ने हिंजिली के पास संतोषपुर निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति को गंजम जिले के निजी स्कूल की 27 वर्षीय महिला संस्कृत शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फार्मासिस्ट जीवन मिश्रा के रूप में हुई है। पीड़िता एक साल से उसके संपर्क में थी। 13 जुलाई को आरोपी उसे अपने मौसी के घर ले गया और यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

भारत ने चार यूरोपीय देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते की मंजूरी का दस्तावेज नॉर्वे को सौंपा
 भारत ने यूरोपीय मुक्त व्यापार एसोसिएशन वाले चार देशों (ईएफटीए) के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी वाला दस्तावेज नॉर्वे को सौंप दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया, व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) आधिकारिक रूप से 1 अक्तूबर से लागू होगा। नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, भारत ने मंगलवार को नॉर्वे के विदेश मंत्रालय में भारत और ईएफटीए के बीच टीईपीए की मंजूरी का दस्तावेज प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों के बीच 10 मार्च, 2024 को समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। ईएफटीए में नॉर्वे के अलावा आइसलैंड, लिचेंस्टिन और स्विटजरलैंड शामिल हैं। समझौते के तहत, भारत को समूह से 15 वर्षों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है, जबकि स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे और पॉलिश किए गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है।

बंगाल सरकार सीईओ कार्यालय को अलग करे : निर्वाचन आयोग
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल सरकार से राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के लिए अलग कार्यालय देने को कहा है। राज्य सरकार को लिखे पत्र में ईसीआई ने सीईओ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत को भेजे पत्र में चुनाव आयोग के अवर सचिव आशुतोष एम ने यह भी कहा कि सीईओ कार्यालय को गृह विभाग से अलग करने की जरूरत है। सीईओ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वायत्तता वर्तमान में सीमित है। गृह विभाग के अधीन होने से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित होती है। एक अलग, स्वायत्त चुनाव विभाग बनाया जाना चाहिए। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं।

लॉ कॉलेज दुष्कर्म मामले में आरोपी ने दायर की जमानत याचिका
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित गैंगरेप मामले पर कोलकाता पुलिस के मुख्य अभियोजक सौरिन घोषाल ने कहा कि आरोपियों की ओर से तीन याचिकाएं दायर कीं गईं हैं। पहली याचिका दायर करके उन्होंने कहा कि आप जेलर को बताएं कि वकील आकर इंटरव्यू लेंगे। इसलिए इसकी व्यवस्था की जाए। उन्होंने जमानत याचिका भी दायर की। आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील राजू गांगुली ने कहा कि हमने अदालत में 3 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें जमानत याचिका शामिल नहीं थी। हमने बार-बार कहा है कि हम अभियोजन पक्ष की सहायता करते रहेंगे। जेल में पूछताछ के दौरान उस पर यह स्वीकार करने का दबाव डाला जा रहा है कि उसने यह अपराध किया है। 

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में विभिन्न स्थानों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपक (प्रो) के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन के एक सदस्य को रविवार को चिंगमेइरोंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद प्रतिबंधित संगठन के दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी हाओरांग केइरेल माखा लेइकाई और लामशांग ताओथोंग अयुंगबा ममांग लेइकाई स्थित उनके आवासों से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल विभिन्न जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास चला रहे हैं।
 

मणिपुर में आपसी कलह में मारे गए 5 कुकी उग्रवादी
मणिपुर के नोनी जिले के देवईजांग गांव में कुकी उग्रवादी संगठन के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, चिन कुकी मिजो आर्मी (सीकेएमए) के इन पांच सदस्यों की हत्या के पीछे के कारणों की अभी पता नहीं चला है। लेकिन संगठन के भीतर हुए विवाद को इसका कारण माना जा रहा है।

सीकेएमए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गलतफहमियों और कुछ दुर्भावनापूर्ण इरादों के कारण हमारे पांच कार्यकर्ता मारे गए। यह हमारे संगठन और समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। 2008 में केंद्र सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते पर सीकेएमए ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। यह संगठन दो साल पहले अस्तित्व में आया था।

डायन हत्या के आरोप में 4 को उम्रकैद
असम के बिस्वनाथ जिले की एक अदालत ने मंगलवार को डायन हत्या के मामले में चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह घटना 10 साल पहले जुलाई 2015 में हुई थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुद बरुआ ने चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। सरकारी वकील जाह्नवी कलिता ने बताया कि पीड़िता को भीमाजुली गांव में अंधविश्वास के चलते डायन बताकर बेरहमी से प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लंबी सुनवाई के दौरान कुछ आरोपियों की मौत हो गई, जबकि कुछ को बरी कर दिया गया। गांववालों ने पीड़िता पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर उसका सर काट दिया था। इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा हो गया था।

कोलकाता मेट्रो में तोड़फोड़ करते यात्री का वीडियो वायरल
कोलकाता में चलती मेट्रो रेलवे ट्रेन के एक डिब्बे के बंद दरवाजों को खराब करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने से बुधवार को हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति अपनी सीट से उठकर दरवाजों पर काला पेंट छिड़कता हुआ दिखाई दे रहा है। वह दरवाजे पर एक बड़ा सा 'एक्स' पेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस वीडियो क्लिप में, अन्य यात्री विरोध करते नहीं दिख रहे हैं। मेट्रो रेलवे कोलकाता ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'यह देखा गया है कि ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो रेक (एमआर-409) के कोच संख्या 4036 के द्वार संख्या 5 को हाल ही में एक यात्री की तरफ से काले स्प्रे पेंट से खराब कर दिया गया है। इस तरह की हरकत से कोच की सुंदरता को नुकसान पहुंचा है।'

इस बयान में कहा गया है कि इससे मेट्रो यात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और सभी से इस घटना को दोहराने से बचने का आग्रह किया गया है। बयान में आगे कहा गया है, 'रेलवे और स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसी गतिविधियों को आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है और अपराधियों की पहचान की जा सकती है। ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

अधिकारियों ने मेट्रो यात्रियों से आग्रह किया है कि अगर उनके सह-यात्री ऐसी हरकतें करते हैं तो उन्हें रोकें। इस बीच, कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मेट्रो रेलवे अधिकारियों ने अपराधी की पहचान करने में मदद के लिए पुलिस बल से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed