Updates: हैदराबाद में फंदे से लटका मिला 36 साल के जज का शव; महाराष्ट्र के दहिसर में दो लोगों के डूबने की खबर
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 36 साल के जज का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस आत्महत्य़ा के अलावा सभी एंगल से जांच कर रही है। एक अन्य घटना महाराष्ट्र से सामने आई। दहिसर में दो लोगों के डूबने की खबर है। अहमदाबाद में पांचवीं मंजिल पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संक्षेप में पढ़िए दिन की बड़ी खबरें
विस्तार
अहमदाबाद के टीआरपी मॉल में 23 मार्च को आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रात 11 बजे मॉल की पांचवीं मंजिल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। मॉल की पांचवीं मंजिल में में फूड कोर्ट और गेमिंग जोन हैं। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और छठवीं मंजिल तक फैल गई। शुक्र इस बात का रहा कि देर रात होने की वजह से मॉल में लोग मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Fire broke out late at night in TRP Mall. Firefighters were deployed at the spot, and the fire was brought under control.
विज्ञापन
(Video Source: Ahmedabad Fire Department) pic.twitter.com/R8TA6WSBhb — ANI (@ANI) March 24, 2024
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोग की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी दी। अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा कि यह दुर्घटना मेलघाट इलाके में दोपहर के आस-पास हुई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस में लगभग 36 लोग सवार थे,जो पराथवाड़ा (यवतमाल जिले में) से अमरावती के धरनी जा रहे थे।
केरल के उत्तरी पलक्कड़ जिले के एक पुलिस स्टेशन में रविवार को नाटकीय दृश्य देखने को मिला, जब एक व्यक्ति ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कने के बाद परिसर में खुद को आग लगा ली। 30 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति राजेश ने दोपहर में यहां अलाथुर पुलिस स्टेशन में आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि पीड़ित को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला द्वारा दायर उत्पीड़न की शिकायत पर थाने में बुलाए जाने के कुछ घंटों बाद राजेश ने खुद को आग लगा ली। हालांकि दोनों पक्षों के साथ चर्चा के बाद मामला सुलझ गया, लेकिन कुछ देर बाद राजेश थाने वापस आया और अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि उनकी हालत गंभीर है।
मुंबई के सेवरी इलाके में रविवार को मरम्मत के दौरान खुले नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और उसके चार सहयोगी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह सेवरी गाडी बंदर इलाके के पास हुई। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारी के मुताबिक, उस समय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के तूफान जल विभाग के निर्देशन में एक 'बॉक्स ड्रेन' की मरम्मत की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार एम/एस एक्यूट डिजाइन द्वारा काम पर लगाए गए पांच मजदूर नाले में गिर गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सभी पांचों को बचाया और उन्हें नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गए, जहां उनमें से एक, जिसकी पहचान महबूब इस्माइल (19) के रूप में हुई, को मृत घोषित कर दिया गया।
36 साल के जज ने पत्नी से मामूली बहस के बाद मौत को गले लगाया; हैदराबाद में फंदे से लटका मिला शव
महाराष्ट्र में दो लोगों के डूबने की खबर
संदेशखाली मामला: संदेशखाली का दौरा कर सीबीआई ने जुटाए सबूत