फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates: Body of missing woman found in Thrissur, colleague arrested; Two killed in Odisha road accident

News Updates: त्रिशूर में लापता महिला का शव मिला, सहकर्मी गिरफ्तार;  ओडिशा में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Fri, 05 May 2023 02:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 May 2023 02:19 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार महिला 29 अप्रैल से ही गायब थी। महिला की हत्या गला घोंट कर की गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने इडुक्की निवासी 32 वर्षीय अखिल को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
News Updates: Body of missing woman found in Thrissur, colleague arrested; Two killed in Odisha road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

केरल के त्रिशूर जिले के जंगल इलाके से एक हफ्ता पहले गायब हुई 26 वर्षीय महिला का शव मिला। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इडुक्की निवासी 32 वर्षीय अखिल को गिरफ्तार किया है, उसने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल किया और जांच अधिकारियों को शव के स्थान के बारे में जानकारी भी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला 29 अप्रैल से ही गायब थी। उन्होंने बताया- "हमने सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें महिला अखिल के साथ एक कार में बैठकर जा रही थी। हमने इसके बाद अखिल से पूछताछ की और मृत शरीर का पता लगाया। महिला की हत्या गला घोंट कर की गई थी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों ही एक निजी फर्म में एक साथ काम करते थे। अखिल ने महिला से सोना और नकदी उधार लिया था। 


ओडिशा सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक, लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत और दो अन्य घायल हो गए। सोरो थाना की प्रभारी निरीक्षक सुजाता खमारी ने बताया कि मिनी ट्रक में छह लोग पश्चिम बंगाल से खुरदा चिकन लाने जा रहे थे, तभी एक सोरो के नेशनल हाईवे 16 पर मिनी ट्रक ने लॉरी को टक्कर मार दी। 

पुलिस ने घायलों को बचाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया घटना के तुरंत बाद ही मिन ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान 38 वर्षीय असरफ सरदार और 35 वर्षीय सैरूल गाजी के तौर पर हुई है। 

नागरिकता संशोधन अधिनियम विरोधी दंगे फैलाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

मंगलुरु शहर पुलिस ने 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी दंगों के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार कंदथ पल्ली निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद रिमाज उर्फ रीमा को गल्फ से वापस आते समय एयरपोर्ट में गिरफ्तार किया गया था। 

रिमाज दंगे और कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ कई वॉरंट जारी करने के बाद से ही फरार चल रहा था। जब पुलिस को पता चला की वह गल्फ देशों में छिपा हुआ है तो उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया। 


रिमाज के हवाईअड्डे पर उतरने पर पुलिस को सूचना दी गई, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे कोर्ट में भी पेश किया गया। सूत्रो के अनुसार रिमाज के खिलाफ उत्तरी और दक्षिणी पुलिस स्टेशन में 12 मामले दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed