फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 9 December North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: पुडुचेरी के पूर्व CM का निधन, तीन दिन का शोक; मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में PLA कैडर गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
News Updates 9 December North East West South India Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण भारत के तटीय केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के पूर्व सीएम एमडीआर रामचंद्रन का निधन हो गया है। पुडुचेरी सरकार ने तीन दिनों का शोक मनाने की घोषणा की है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने कहा कि रामचंद्रन का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में पीएलए कैडर गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने जबरन वसूली गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक उग्रवादी को इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पीएलए कैडर को रविवार को इंफाल से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जंतर मंतर पर दिया धरना
विपक्षी गठबंधन- INDIA के नेताओं ने सोमवार को जंतर मंतर पर धरना दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल मणिपुर का दौरा करना चाहिए। मणिपुर में पिछले साल मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष के कारण तनाव बना हुआ है। मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति की तत्काल बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में कांग्रेस, सीपीआई (एम), सीपीआई, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन और एआईएफबी के नेता शामिल थे। सोशल मीडिया पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल मणिपुर का दौरा करना चाहिए और गृह मंत्री अमित शाह को राज्य की स्थिति पर नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उधर, विपक्षी दलों ने केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को बर्खास्त करने की भी मांग की। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता प्रकाश करात, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक जनरल सचिव जी देवराजन और कांग्रेस तथा वाम दलों के कई अन्य नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सिंह ने कहा, इस देश के लोग जानते हैं कि पिछले 19 महीनों से मणिपुर में क्या हो रहा है, लेकिन कभी-कभी हमें लगता है कि पूरे देश के लोगों ने ऐसा सोचा होगा। उन्होंने ऐसा सोचा होगा या नहीं, लेकिन हमें ऐसा लगता है कि क्या होगा। 

केरल कांग्रेस प्रमुख सुधाकरन की चेतावनी- रातोंरात ध्वस्त हो सकते हैं CPI(M) कार्यालय
केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन ने रविवार को चेतावनी दी है कि सीपीआई (एम) के कार्यालयों को रातोंरात ध्वस्त किया जा सकता है। सुधाकरन का यह बयान शनिवार को वेंदुत्तयी कांग्रेस कार्यालय में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के एक दिन बाद आया है। वेंदुत्तयी में नए कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, सुधाकरन ने दावा किया कि एक ही रात में सीपीआई (एम) कार्यालयों को गिराने के लिए केवल 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हम हिंसा को बढ़ावा नहीं देते, लेकिन अगर आप कहते हैं कि इसकी जरूरत है, तो हम उसी तरह से जवाबी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान सुधाकरन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर भी निशाना साधा और उनसे नेता की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, 'क्या आपको लगता है कि हम आपके कार्यालयों को नहीं तोड़ सकते? अगर सीपीआई (एम) हमें चुनौती देना चाहती है, तो हम दिखा देंगे कि हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं।'

बांग्लादेश की स्थिति पर ठाणे में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हुए हमलों के विरोध में रविवार को ठाणे और नवी मुंबई में पुलिस सुरक्षा के बीच कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य संगठनों ने इन प्रदर्शनों का आयोजन किया। इन प्रदर्शनों में किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। ठाणे शहर में शाम को हुए मौन मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए। भयंदर में मुख्य सड़क पर आयोजित आक्रोश मार्च में कई लोगों ने भाग लिया। बदलापुर शहर में एक मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें स्थानीय भाजपा नेताओं के नेतृत्व में लोग शामिल हुए और उन्होंने अपने गले में तख्तियां लटकाकर विरोध किया। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र और नवी मुंबई में भी हुए।

बंगाल में भी विरोध प्रदर्शन, ISKCON आक्रोशित
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के खिलाफ हिंदू संगठनों ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भी विरोध रैली निकाली। राज्य में इस्कॉन मायापुर से जुड़े उदयनंद दास ब्रह्मचारी ने कहा कि विरोध रैली में बजरंग दल, आरएसएस और कई अन्य संगठन एक साथ आए हैं। 


उन्होंने कहा कि भारत में, मुसलमान और ईसाई अल्पसंख्यक हैं। आज मुसलमान ईद मनाते हैं, कोई समस्या नहीं है... बांग्लादेश में, अपने धर्म का पालन करना हर किसी का अधिकार है... वहां, हमारे हिंदू भाइयों और बहनों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्हें स्कूल आने की अनुमति नहीं है। आक्रोश प्रकट करते हुए उदयनंद दास ब्रह्मचारी ने सवाल किया कि क्या यही भाईचारा है? यही कुरान की शिक्षा है? उन्होंने शांति और सद्भाव की अपील करते हुए कहा, 'आप अपने धर्म का पालन करें और हमें अपने धर्म का पालन करने दें।'

कांग्रेस ने प्रतिशोध की भावना से 'तेलंगाना थल्ली' का डिजाइन बदला: चंद्रशेखर राव
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने रविवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने उनके प्रति प्रतिशोध की भावना से 'तेलंगाना थल्ली' (मां) प्रतिमा का डिजाइन बदल दिया है। उन्होंने पार्टी विधायकों से सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार के जनविरोधी शासन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की अपील की। राज्य सरकार नौ दिसंबर को सचिवालय परिसर में 'तेलंगाना थल्ली' की प्रतिमा स्थापित करेगी। एररावल्ली स्थित अपने आवास पर बीआरएस विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक में राव ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि 'तेलंगाना के अस्तित्व और आकांक्षाओं' की कोई समझ नहीं रखने वाले मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राजनीतिक स्वार्थ और उनके प्रति प्रतिशोध के कारण डिजाइन में बदलाव किया।

महाराष्ट्र : शपथ ग्रहण समारोह में 12 लाख की चेन, मोबाइल चोरी
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को आयोजित महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुल मिलाकर 12 लाख रुपये की चीजें चोरी हो गईं, जिसमें सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी शामिल है। आजाद मैदान थाने के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

सिलीगुड़ी में अवैध डंपिंग पर एनजीटी ने पर्यावरण मंत्रालय से मांगा जवाब
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालयों के दफ्तरों से सिलीगुड़ी में खाली पड़े प्लॉट में मेडिकल और खतरनाक कचरे की अवैध डंपिंग पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही यह जवाब अगली सुनवाई की तारीख 30 जनवरी से कम से कम एक हफ्ते पहले दाखिल करने को कहा है।

शीत सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना नहीं
बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का प्रस्ताव वाले बीमा संशोधन विधेयक के संसद के चालू सत्र में पेश होने की संभावना नहीं है। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न संगठनों से मिली टिप्पणियों के बाद मसौदा विधेयक में कुछ संशोधन की जरूरत हो सकती है। उन्होंने बताया कि समय की कमी को देखते हुए चालू सत्र में विधेयक पेश करना मुश्किल है, हालांकि यह बजट सत्र में आ सकता है।

भारतीय पादरी कूवाकेड को कार्डिनल बनाए जाने पर पीएम ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकेड को कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाए जाने पर खुशी जताई। पीएम ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, यह भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। माननीय जॉर्ज जैकब कूवाकेड को पोप फ्रांसिस के रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाए जाने पर मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि जॉर्ज कार्डिनल कूवाकाड ने ईसा मसीह के अनुयायी के रूप में मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। कूवाकेड की नियुक्ति के बाद वेटिकन में भारतीय कार्डिनल्स की कुल संख्या छह हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को वेटिकन में आयोजित एक भव्य समारोह में 51 वर्षीय कूवाकाड को पोप फ्रांसिस ने कार्डिनल के पद पर पदोन्नत किया। प्रसिद्ध सेंट पीटर बेसिलिका में आयोजित इस समारोह में दुनियाभर के पादरी और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

गुवाहाटी में 1.4 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
असम के गुवाहाटी में पुलिस ने 1.4 करोड़ की हेरोइन जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। विशेष कार्य बल ने बसिस्था थाना क्षेत्र के बालूघाट में छापा मारा और 36.05 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक मोबाइल फोन, एक स्कूटर और कुछ नकदी भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दिसपुर थाना क्षेत्र के बेलतोड़ा बाजार स्थित एक किराये के घर में छापा मारा और 138 ग्राम हेरोइन के साथ दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया।

पालघर में स्टील फैक्ट्री में लगी आग
महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार रात एक स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम के हवाले से एक अधिकारी ने बताया कि कारखाना बोईसर इलाके में स्थित है। रात लगभग 10:15 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बोईसर एमआईडीसी अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

तीन महीने तक मनाया जाएगा कोलकाता एयरपोर्ट का शताब्दी समारोह
दिसंबर के तीसरे सप्ताह में कोलकाता हवाई अड्डे के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न शुरू होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एयरपोर्ट से विमान परिचालन के 100 साल पूरे होने पर कहा, 1924 में दमदम के नाम से प्रसिद्ध इस हवाई अड्डे से शुरू हुई यात्रा ऐतिहासिक मोड़ पर है। अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उड़ान संचालन की एक शताब्दी का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि कोलकाता को ''सिटी ऑफ जॉय' कहा जाता है। यह हवाईअड्डा कोलकाता को दुनिया से जोड़ने में एक अविश्वसनीय मील का पत्थर साबित होगा। शताब्दी वर्ष का समारोह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा और अगले वर्ष मार्च के अंत तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी भाग लेने की संभावना है।

ओडिशा: राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुजीत कुमार ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन पत्र
बीजू जनता दल के पूर्व सांसद सुजीत कुमार ने सोमवार को ओडिशा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने औपचारिक रूपर सुजीत कुमार के नाम का एलान किया। भाजपा के राज्य प्रमुख मनमोहन समल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सुजीत कुमार का नामांकन पत्र दाखिल करने में उनका साथ दिया। कुमार ने नामांकन पत्र के दो सेट जमा किए। इन नामांकन पत्रों में कुल 30 विधायकों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। 

भारत सरकार ने ओमप्रकाश मीणा को बुर्किना फासो के लिए अगला राजदूत नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

संविधान पर दो दिवसीय का जवाब 14 दिसंबर को देंगे पीएम मोदी: संसद सूत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस का जवाब देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संविधान पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं। संसद के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को राज्यसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार इस पर जवाब देंगे। 

इंडियो ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर कहा, रांची में घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई है, जिसेस आज रांची से आने-जाने वाली सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
 

आंध्र प्रदेश: जनसेना पार्टी का दावा- उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण को मिली जान से मारने की धमकी
जनसेना पार्टी ने सोमवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण के कार्यालय के कर्मचारियों को अगंतकुडी से धमकी भरे फोन आए। एक ने धमकी दी कि उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसी क्रम में उसने आपत्तिजनक भाषा में चेतावनी भरे संदेश भेजे। कर्मचारी धमकी भरे फोन और संदेशों को उप मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी भरे फोन कॉल और संदेशों के बारे में जानकारी दी गई है। 

14 दिसंबर को संविधान पर बहस पर लोकसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी: सूत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को लोकसभा में सविधान की 75वीं वर्षगांठ पर हो रही बहस का जवाब देंगे। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्य सभा में इस बहस की शुरुआत करेंगे। 

जर्मन नागरिकता छिपाने के मामले में पूर्व बीआरएस विधायक पर 30 लाख का जुर्माना
तेलंगाना हाईकोर्ट ने सोमवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व विधायक चेन्नामनेनी रमेश पर अपनी जर्मन नागरिकता से संबंधित तथ्यों को छिपाने और गलत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। रमेश की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने उनकी भारतीय नागरिकता रद्द करने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के 2019 के आदेश को बरकरार रखा। अदालत ने कहा कि वेमुलावाड़ा सीट से पूर्व विधायक रमेश नागरिकता विहीन नहीं हैं, क्योंकि उनके पास जर्मन पासपोर्ट है।

युवा नवोन्मेषकों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 के ग्रैंड फिनाले में युवा नवोन्मेषकों से बातचीत करेंगे। ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्र टीमें हिस्सा लेंगी।

सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का 7वां संस्करण 11 दिसंबर को देशभर के 51 नोडल केंद्रों पर एक साथ शुरू होगा। सॉफ्टवेयर संस्करण 36 घंटे तक बिना रुके चलेगा, जबकि हार्डवेयर संस्करण 11 से 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। पिछले संस्करणों की तरह, छात्र दल मंत्रालयों, विभागों या उद्योगों की ओर से दी गई चुनौतियों पर काम करेंगे या राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों से जुड़े 17 विषयों में से किसी पर नवाचार श्रेणी में अपने विचार पेश करेंगे।
 




 

पश्चिम बंगाल में छह विश्वविद्यालयों में पूर्णकालिक कुलपतियों की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी
सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को सूचित किया गया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने छह विश्वविद्यालयों के लिए पूर्णकालिक कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है तथा एक या दो दिन में पांच और नामों को अधिसूचित कर दिया जाएगा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ को अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने सूचित किया कि राज्यपाल एवं राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) यू. यू. ललित के नेतृत्व वाली खोज-सह-चयन समिति द्वारा सुझाए गए नामों के पैनल में से कुल 11 नामों को हरी झंडी दे दी है।

उन्होंने कहा कि कुलपतियों के छह नामों को राज्य सरकार ने अधिसूचित कर दिया है, जबकि पांच और नामों को जल्द अधिसूचित किया जाएगा। पीठ ने दलीलें रिकॉर्ड पर दर्ज कीं और मामले की अगली सुनवाई की तारीख आठ जनवरी निर्धारित की। शीर्ष अदालत ने जुलाई में पूर्व सीजेआई को पश्चिम बंगाल में राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्तियों की निगरानी के लिए एक खोज-सह-चयन समिति का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का विश्वविद्यालयों के कामकाज को लेकर राज्यपाल सी वी आनंद बोस के साथ टकराव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed