{"_id":"6843466be1cedc6750097472","slug":"news-updates-7th-june-north-east-west-south-india-elections-2025-politics-crime-national-news-in-hindi-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: पीएम मोदी से मिले ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी; IMD डीजी को मिला यूएन सासाकावा पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: पीएम मोदी से मिले ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी; IMD डीजी को मिला यूएन सासाकावा पुरस्कार
Sat, 07 Jun 2025 08:02 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की है। इसे लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 'ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करता हूं, जिसे हाल ही में संपन्न एफटीए से और मजबूती मिली है। सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ब्रिटेन के समर्थन की सराहना करता हूं।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ईद उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां शुक्रवार को बिष्णुपुर, काकचिंग और इंफाल पश्चिम जिलों से की गईं। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में बिष्णुपुर के वांगू सामुशांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। संगठन के एक अन्य सदस्य को काकचिंग जिले के एलांगखानपोकपी मायाई लीकाई क्षेत्र से भी गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित यूपीपीके के एक कार्यकर्ता को इंफाल पश्चिम जिले के खुम्बोंग बाजार से गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के कोट्जिम गांव में तलाशी अभियान के दौरान तीन हथियार, आठ मोर्टार और अन्य सामान बरामद किए गए। जबकि तेंगनौपाल जिले के यांगौबंग गांव से चार आईईडी भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
Pleased to meet UK Foreign Secretary Mr. David Lammy. Appreciate his substantive contribution to the remarkable progress in our Comprehensive Strategic Partnership, further strengthened by the recently concluded FTA. Value UK’s support for India’s fight against cross-border… pic.twitter.com/8PDLWEwyTl
— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ईद उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां शुक्रवार को बिष्णुपुर, काकचिंग और इंफाल पश्चिम जिलों से की गईं। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में बिष्णुपुर के वांगू सामुशांग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। संगठन के एक अन्य सदस्य को काकचिंग जिले के एलांगखानपोकपी मायाई लीकाई क्षेत्र से भी गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित यूपीपीके के एक कार्यकर्ता को इंफाल पश्चिम जिले के खुम्बोंग बाजार से गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के कोट्जिम गांव में तलाशी अभियान के दौरान तीन हथियार, आठ मोर्टार और अन्य सामान बरामद किए गए। जबकि तेंगनौपाल जिले के यांगौबंग गांव से चार आईईडी भी बरामद किए गए।
नीट-यूजी का परिणाम जारी करने का रास्ता साफ, मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं
मद्रास हाईकोर्ट ने नीट-यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने की अपील वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। इससे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा परिणाम जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।साई प्रिया एस व 15 अन्य अभ्यर्थियों ने याचिकाएं दायर कर मांग की थी कि चेन्नई के चार परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने से जिन अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, उनके लिए पुन: परीक्षा कराई जाए और तब तक परिणाम घोषित न हों। याचिकाएं खारिज करते हुए जस्टिस सी कुमारप्पन ने कहा कि मौजूदा मामलों में मुझे प्रतिवादियों (एनटीए आदि) की ओर से कोई दुर्भावना नजर नहीं आती है। इसके अलावा, पूरे देश में करीब 22 लाख छात्रों ने नीट-यूजी परीक्षा में भाग लिया है। ऐसे परिदृश्य में यदि इन आधारों पर फिर से परीक्षा कराने की अनुमति दी जाती है तो यह बीस लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए समान अवसरों के सिद्धांत को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। इसलिए अदालत को इन याचिकाओं में कोई ठोस आधार नहीं दिखता है।

ऑनलाइन सट्टा : ईडी ने 760 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए, दो गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट विश्व कप मैचों में सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत 766 बैंक खातों और एक दर्जन से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड फ्रीज कर दिए हैं। इस मामले में विशाल भारद्वाज उर्फ बादल और सोनू कुमार ठाकुर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों या धोखेबाजों ने वास्तविक खाताधारकों को अंधेरे में रखकर काले धन को सफेद करने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल किया। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की गई, जबकि उसने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में विभिन्न परिसरों में तलाशी ली। धन शोधन का यह मामला प. बंगाल पुलिस में सिलीगुड़ी में भारतीय दंड संहिता और प. बंगाल जुआ व पुरस्कार प्रतियोगिता अधिनियम, 1957 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।

कर्नाटक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष की 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय ने 63 करोड़ रुपये के गोल्ड लोन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में कर्नाटक स्थित एक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और उनकी पत्नी की लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में छापे के बाद अप्रैल में संघीय जांच एजेंसी ने आरएम मंजूनाथ गौड़ा को गिरफ्तार किया था। शिवमोगा में मुख्यालय वाले शिमोगा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली जमानत पर जेल से रिहा
कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। हाईकोर्ट ने सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला वीडियो साझा करने से जुड़े मामले में पनोली की अंतरिम जमानत याचिका बृहस्पतिवार को मंजूर कर ली थी। रिहाई के बाद सर्जिकल मास्क लगाए पनोली जेल से बाहर निकलीं। वहां मौजूद परिजनों ने उनका स्वागत किया और कार में बिठाकर ले गए।
कर्नाटक विधान परिषद के लिए चार नामों की सिफारिश
कर्नाटक सरकार ने विधान परिषद की सदस्यता के लिए दलित अधिकार कार्यकर्ता डीजी सागर, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अमीन मट्टू, कांग्रेस के संचार प्रमुख रमेश बाबू और कर्नाटक एनआरआई फोरम की उपाध्यक्ष आरती कृष्णा के नामों की सिफारिश की है। नामों की सिफारिश राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पास मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिए गए हैं।
ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी का भारत दौरा
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। लैमी व्यापार के साथ-साथ रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। लैमी अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वे वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलेंगे। दोनों देशों के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के एक महीने बाद हो रही लैमी की यात्रा इस मायने में काफी अहम साबित हो सकती है।

असम राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने असम राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पुरकायस्थ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। बराक घाटी से पार्टी नेता पुरकायस्थ वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबीर पुरकायस्थ के पुत्र हैं। असम में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होंगे और उसी दिन मतगणना होगी। भाजपा ने पहले घोषणा की थी कि वह एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी तथा दूसरी सीट अपने सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के लिए छोड़ देगी।
बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में बैग से नौ देशी बम बरामद
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक लावारिस बैग से नौ देशी बम बरामद किए गए। स्थानीय निवासियों ने सुबह खेत में लावारिस बैग देखा और जमालपुर पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। जिसने दामोदर नदी के किनारे मिले बमों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। बम यहां कैसे पहुंचे, किसने रखे, इसकी जांच की जा रही है।

तेलंगाना: बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण दंपत्ति ने की आत्महत्या
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर वित्तीय तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अपने घर पर आत्महत्या कर ली। ये जानकारी पुलिस की तरफ से साझा की गई है। जानकारी के मुताबिक, निजामाबाद टाउन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात को घटना के बारे में फोन आया था। मृतकों की पहचान श्रीनिवास और ममता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय दंपत्ति के दो बेटे काम पर गए हुए थे। एक अधिकारी ने बताया, 'प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दंपत्ति ने फांसी लगाकर जान दी। शवों की स्थिति और दुर्गंध के आधार पर, हमारा मानना है कि घटना एक या दो दिन पहले हुई थी।' उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अरुणाचल के भारोत्तोलक को राष्ट्रमंडल टीम से बाहर किए जाने पर रिजिजू से हस्तक्षेप की मांग
अरुणाचल प्रदेश के एक सामाजिक कल्याण और सांस्कृतिक संगठन ने आगामी राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से राज्य के भारोत्तोलक साम्बो लापुंग को बाहर किए जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने दावा किया कि पूर्वी कामेंग जिले के लापुंग गांव के तीन बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता लापुंग को 96 किलोग्राम वर्ग में शानदार रिकॉर्ड के बावजूद फाइनल टीम से बाहर कर दिया गया है।
पूर्वी कामेंग सामाजिक कल्याण और सांस्कृतिक संगठन (ईकेएसडब्ल्यूसीओ) ने शनिवार को मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अरुणाचल के भारोत्तोलक को भारतीय टीम से बाहर किए जाने को भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) द्वारा "निष्पक्षता और पारदर्शिता में गंभीर चूक" बताया गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जो लोकसभा में अरुणाचल पश्चिम संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, से आग्रह किया गया है कि वे संगठन द्वारा सैम्बो लापुंग के साथ "घोर अन्याय" के रूप में देखे जाने वाले मामले को संबोधित करने के लिए कदम उठाएं।लापुंग ने चंडीगढ़ (2022), ईटानगर (2023) और हिमाचल प्रदेश (2024) में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

कर्नाटकः सेमिनार से बचने के लिए छात्रा ने कॉलेज को दी बम की फर्जी धमकी
कर्नाटक में मेडिकल की एक छात्रा ने सिर्फ इसलिए अपने कॉलेज में बम की अफवाह उड़ा दी क्योंकि वह निर्धारित सेमिनार में बचना चाहती थी। बताया जा रहा है कि उसे सेमिनार में कोई पेपर प्रस्तुत करता था। यह घटना बुधवार की है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई थी। हालांकि, गहन सुरक्षा जांच में कहीं कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी को अफवाह करार दे दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को स्नातकोत्तर की छात्रा को हिरासत में ले लिया। उस पर धमकी भरा कॉल करने का आरोप लगाया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद में मेडिकल की एक छात्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर उल्लाल पुलिस थाने में बीएनएस 2023 की धारा 352(2) और 352(4) के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, फोरेंसिक और तकनीकी जांच से पता चला कि छात्रा ने खुद ही बम की धमकी वाली कॉल की थी। पुलिस ने छात्रा को हिरासत में ले लिया है और कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

IMD डीजी मोहपात्रा को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए यूएन सासाकावा पुरस्कार मिला
संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (यूएनडीआरआर) ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा को प्रतिष्ठित सासाकावा पुरस्कार से सम्मानित किया है। जिनेवा में आयोजित वैश्विक आपदा जोखिम न्यूनीकरण मंच के आठवें सत्र में मोहपात्रा को यह पुरस्कार दिया गया। मृत्युंजय महापात्रा को उष्णकटिबंधीय चक्रवात पूर्वानुमान और चेतावनी प्रणालियों में उनके असाधारण योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला।
यूएनडीआरआर के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने भारत की आपदा तैयारियों को बेहतर बनाने और उन्नत पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों के माध्यम से उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से होने वाली मौतों को काफी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निप्पॉन फाउंडेशन के समर्थन से 1986 में स्थापित, सासाकावा पुरस्कार आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह उन असाधारण प्रयासों का जश्न मनाता है जो लचीले समुदायों को बढ़ावा देते हैं और स्थायी सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देते हैं।