फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 6th June North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: भागवत बोले- सादा जीवन जी कर असाधारण ऊंचाइयों को छूते हैं आरएसएस कार्यकर्ता; पनोली जेल से रिहा

Fri, 06 Jun 2025 04:47 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 06 Jun 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
News Updates 6th June North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर के इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के तीन सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले के घारी माखा लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों को जिले के ताओथोंग खुनौ और बिष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, गुरुवार को बिष्णुपुर के वांगू अहलुप मयाई लेईकाई से पीआरईपीएके (प्रो) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ उग्रवादियों के पास से पिस्तौल और गोलियों सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन



साधारण जीवन जीने वाले संघ कार्यकर्ता अपने काम से पाते हैं असाधारण स्तर: भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता साधारण जीवन जीते हैं, लेकिन अक्सर अपने काम से असाधारण ऊंचाइयों को छूते हैं। साथ ही समाज के उत्थान के लिए प्रयास करते हैं। नागपुर में दो पुस्तकों - ‘संघ - जीवन भाग 1 और 2’ के विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक, बिना किसी मान्यता या प्रशंसा की इच्छा के, सहजता से अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। भागवत ने कहा, संघ कार्यकर्ता सभी की मदद करते हैं, साधारण जीवन जीते हैं, लेकिन अनजाने में असाधारण स्तर पर पहुंच जाते हैं। वे जानते हैं कि पूरे समाज को उस स्तर पर पहुंचना चाहिए। भागवत ने कहा, ये पुस्तकें अपने लेखक रामचंद्र देवतारे के प्रत्यक्ष अनुभवों पर आधारित हैं और सरल, सुलभ शैली में लिखी गई हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली जेल से रिहा
कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कथित सांप्रदायिक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को पनोली को अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें कोलकाता पुलिस ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी गार्डन रीच थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि पनोली के खिलाफ दर्ज शिकायत में कोई भी संज्ञेय अपराध साफ तौर पर सामने नहीं आता। कानून की पढ़ाई कर रहीं 22 साल की पनोली को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने 10,000 रुपये के मुचलके और एक जमानतदार की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही, अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि वह जांच में पूरा सहयोग करें। इसके अलावा अदालत ने कहा कि पनोली बिना अदालत की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकतीं। हालांकि, अगर वह पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहें तो निचली अदालत में आवेदन देकर अनुमति ले सकती हैं।

कश्मीर रेल लिंक शासन में निरंतरता का उदाहरण, लेकिन पीएम मोदी नहीं मानते: जयराम
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लाइन (यूएसबीआरएल) शासन में निरंतरता का एक शक्तिशाली उदाहरण है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे स्वीकार नहीं करते हैं,  क्योंकि वो हमेशा अपनी तारीफ करना चाहते हैं। रमेश ने कहा कि यूएसबीआरएल को पहली बार मार्च 1995 में मंजूरी दी गई थी, जब पी वी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस ने यह दावा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) का उद्घाटन करने से ठीक पहले किया है। हिमालय की पहाड़ियों में 272 किलोमीटर तक फैली इस परियोजना का निर्माण 43,780 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जिम्मेदारियां दुर्भाग्यपूर्ण: खरगे
कांग्रेस ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में दो जिम्मेदारियां मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा, 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति के उप प्रमुख व 2025 के लिए तालिबान प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में पाकिस्तान अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को अहम जिम्मेदारियां मिलना भारतीय विदेश नीति के पतन की दुखद दास्तां है, लेकिन वैश्विक समुदाय पाकिस्तान के आतंकवाद के प्रायोजित करने को लगातार वैध ठहराना कैसे जारी रख सकता है। पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में तालिबान प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष और यूएनएससी आतंकवाद विरोधी समिति के उप प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है।

एनसीपी के दोनों गुट एक होने का कोई प्रस्ताव नहीं : सुप्रिया 
शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले दोनों एनसीपी गुटों के विलय की चर्चा के बीच एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों के साथ आने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। एनसीपी का 10 जून को 26वां स्थापना दिवस है। इस दिन पुणे में एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार जबकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के अध्यक्ष अजीत पवार एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। हाल के दिनों में शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार कई मौके पर एक दूसरे से मिले हैं और कई मंचों को भी साझा किया है। इससे राजनीतिक हलकों में सुलह की अटकलें तेज हुई हैं। 

एनएचआरसी ने पत्रकारों की पिटाई मामले में डीजीपी से मांगा जवाब
भिंड जिले में दो पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों की ओर से की गई मारपीट की घटना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा कि उसने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की एक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। 

चीन और नीदरलैंड के बाद भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ड्राई कार्गो जहाज निर्माता
जहाज निर्माण के क्षेत्र में भारत ने लंबी छलांग लगाई है। अमेरिका और यूरोपीय देशों को पछाड़ते हुए भारत ड्राई कार्गो जहाज बनाने में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी जानकारी दी। ड्राई कार्गो जहाज खास तौर पर यूरोप के छोटे समुद्री रास्तों के लिए बनाए जाते हैं। जहाज निर्माण के क्षेत्र में चीन पहले नंबर पर है, जबकि नीदरलैंड दूसरे पायदान पर है। अमेरिका जैसे देश को पीछे छोड़ते हुए भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने 381 जहाजों में से 14 जहाज बनाए हैं, जिनका वजन 73,200 टन है। जबकि, चीन ने 33 जहाज बनाए, जिनका वजन 2,35,050 टन है। वहीं, नीदरलैंड ने 63 जहाज बनाए। भारत का जहाज निर्माण उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भी इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। 2024 में इस इंडस्ट्री की वैल्यू 1.12 अरब डॉलर थी। सरकार को उम्मीद है कि 2033 तक जहाज निर्माण क्षेत्र 8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

भारत दौरे पर ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री
भारत दौरे पर आए ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री ने पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन और केंद्रीय मंत्री शेखावत की बैठक राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (एनजीएमए) में हुई। शेखावत ने एक्स पर लिखा, चौथे भारत-मध्य एशिया संवाद से पहले ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के रिश्ते का उल्लेख करते हुए कहा, फारसी पांडुलिपियों से लेकर दुशांबे में कथक कक्षाओं तक, योग से लेकर युवा आदान-प्रदान तक - हमारे सभ्यतागत संबंध बहुत गहरे हैं। 
 

राजस्थान रोडवेज के 24 कर्मचारी निलंबित
राजस्थान में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। झुंझुनू डिपो के मुख्य प्रबंधक सहित 24 कर्मचारियों को लंबे समय से अनुपस्थित रहने और बिना काम किए वेतन लेने का दोषी पाया गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि डिपो के 16 कार्मिकों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद कराई गई जांच सही पाई गई। निलंबित कर्मियों में डिपो के मुख्य प्रबंधक, चार प्रबंधक, पांच चालक और 11 कंडक्टर शामिल हैं। झुंझुनू डिपो में 2020 से कार्यरत सभी प्रबंधकों और सात सेवानिवृत्त कार्मिकों को आरोप पत्र जारी करने का भी निर्णय लिया गया है।

राज्यसभा चुनाव: कमल हासन ने भरा नामांकन पत्र
मक्कल निधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष और मशहूर अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए 19 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और अपनी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में हासन ने सचिवालय में अधिकारियों को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

पश्चिम बंगाल: शादी का झूठा वादा कर महिला से यौन संबंध बनाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की की एक पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी से शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  
 
उत्तर बंगाल की रहने वाली और यहां काम करने वाली महिला ने पाटुली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी पीजीटी डॉक्टर को अस्पताल परिसर से हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मालदा का रहने वाला है और दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। पीड़िता ने शिकायत की है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने आरोप लगाया है कि वह दो बार गर्भवती हुई और डॉक्टर ने उसकी सहमति के बिना दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बोबाजार इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

पश्चिम बंगाल: विष्णुपुर में एक बस ने दूसरी बस को मारी टक्कर, 25 घायल, चालक फरार
पश्चिम बंगाल गे दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर में शुक्रवार को एक निजी बस ने दूसरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच गंभीर रूप से घायल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर के बिबिरहाट से जाधवपुर जा रही बस ने विष्णुपुर के चरकाला के अमतला-बखरहाट रोड पर एक अन्य बस को टक्कर मारी।  

उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज अमतला ग्रामीण अस्पताल में किया गया। दोनों वाहनों के चालक फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed