फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 4th June North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री; तेलंगाना में बीआरएस का प्रदर्शन

Wed, 04 Jun 2025 11:58 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 04 Jun 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
News Updates 4th June North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (आईएमएच) में मंगलवार को एक मरीज की अचानक मौत हो गई और करीब 70 अन्य मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई, उसे सुबह उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी। वहीं बाद में वह अचेत मिला। जिसके बाद उस समय ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साकर्मियों ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


इसके बाद उसे सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल (ओजीएच) में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की मौत हो चुकी है। हैदराबाद के जिला कलेक्टर अनुदीप दुरीशेट्टी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि मरीज की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। दुरीशेट्टी ने बताया कि मंगलवार शाम तक लगभग 65-70 अन्य मरीजों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की है।

विज्ञापन

कच्छ में आठ हेक्टेयर में बनेगा ऑपरेशन सिंदूर मेमोरियल पार्क
गुजरात सरकार भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कच्छ जिले में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मेमोरियल पार्क बनाने जा रही है। 8 हेक्टेयर में बनने वाले इस मेमोरियल पार्क को ‘सिंदूर वन’ कहा जाएगा। इसके लिए जमीन पर शुरुआती काम शुरू हो चुका है। यह मेमोरियल पार्क के लगभग डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। सिंदूर वन में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए भी एक क्षेत्र समर्पित किया जाएगा।  

बता दें कि पहलगाम में मारे गए 26 लोगों में से तीन गुजरात के रहने वाले थे।

कच्छ के कलेक्टर आनंद पटेल ने बताया, यह सिंदूर वन भुज-मांडवी रोड पर मिर्जापुर में वन विभाग की 8 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा। पटेल ने बताया कि इसमें वह इलाका भी शामिल है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 26 मई को गुजरात की अपनी पहली यात्रा के दौरान एक जनसभा की थी। जनसभा के दौरान 971 के युद्ध के दौरान भुज एयर बेस रनवे को 72 घंटों के भीतर ठीक करने में मदद करने वाली माधापार की महिलाओं ने पीएम मोदी को ‘सिंदूर का पौधा’ भेंट किया था। अपने संबोधन में मोदी ने कहा था कि वह इस पौधे को प्रधानमंत्री आवास ले जाएंगे, जहां यह एक ‘वटवृक्ष’ बन जाएगा।

विज्ञापन

ओडिशा में छात्र की रैगिंग, दो रेजिडेंट डॉक्टरों पर लगा जुर्माना
ओडिशा में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष के एक छात्र की रैगिंग करने पर सरकारी एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टरों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी ने सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया। कॉलेज की प्रिंसिपल सुचित्रा दास ने कहा, हमें एंटी-रैगिंग सेल से 12 मई को इस संबंध में शिकायत मिली थी। गहन चर्चा के बाद, कमेटी ने घटना में शामिल दो हाउस सर्जनों (रेजिडेंट डॉक्टरों) पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। एजेंसी
 

विज्ञापन

स्कूल समारोह में पॉक्सो आरोपी  अतिथि, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
केरल में गर्मी की छुट्टी के बाद एक स्कूल खुलने उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग ने प्रवेशोत्सवम नामक एक कार्यक्रम का ओयजन किया था, जिसमें यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी एक प्रसिद्ध व्लॉगर है। उसने सोमवार को स्कूल के प्रवेशोत्सवम में अतिथि के रूप में भाग लिया था। शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। 

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रिचर्ड मार्लेस इन दिनों भारत दौरे पर हैं। 
 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री

संयुक्त राष्ट्र समुद्री सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह। यह सम्मेलन में 8 जून को फ्रांस के नीस में होगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव और समुद्री विज्ञान के क्षेत्र में जाना माना नाम डॉ. रविचंद्रन भी शामिल होंगे। 

केरल के शिक्षा मंत्री का बयान

केरल के सरकारी स्कूल में पोक्सो मामले में आरोपी व्लॉगर को आमंत्रित करने पर हुए विवाद पर केरल के शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर को मामले की जांच के निर्देश दिए। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में 12 पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी 12 अध्यापकों और गैर शैक्षिक स्टाफ को सेवा से बर्खास्त किया गया है। 

बीआरएस का विरोध प्रदर्शन

जस्टिस पीसी घोष आयोग की जांच के बाद कलेश्वरम प्रोजेक्ट में कथित धांधली को लेकर पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव को नोटिस दिया गया है। इस नोटिस के विरोध में बीआरएस आज प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। बीआरएस की एमएलसी के कविता ने भी तेलंगाना जागृति महा धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। के कविता का कहना है कि राजनीति के तहत के चंद्रशेखर राव को नोटिस दिया गया है। हमारी मांग है कि गोदावरी नदी के पानी की सुरक्षा की जाए और तेलंगाना को 1000 टीएमसी पानी मिलना चाहिए। सीएम रेवंत रेड्डी को तुरंत केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आंध्र प्रदेश सरकार के बनाकचेरिया प्रोजेक्ट को बंद कराने की मांग करनी चाहिए। 

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात की। एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मार्लेस से मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रेलिया  रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर सार्थक चर्चा हुई, जिसकी आज पांचवीं वर्षगांठ है। स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारा साझा दृष्टिकोण हमारे सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा।  

हैदराबादः ट्रॉली बैग में पड़ा मिला महिला का शव, सनसनी
हैदराबाद के बाचुपल्ली में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव ट्रॉली बैग में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और शव बैग में भरकर यहां झाड़ियों में फेंक दिया गया। महिला की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच लग रही है।

एक अधिकारी ने कहा, मामले का पता बुधवार को उस वक्त चला जब झाड़ियों के पास टहल रहे कुछ लोगों ने तेज दुर्गंध महसूस की और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा, आस-पास के पुलिस थानों को भी सूचित किया गया कि क्या उनके क्षेत्र में कोई गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। मौत का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed