Updates: गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को चिकित्सा आधार पर राहत; तेलंगाना में तीन मेडिकल छात्रों पर FIR
जूनियर की रैगिंग के आरोप में तीन मेडिकल छात्रों पर एफआईआर
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने उन पर रैगिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना 26 मार्च को कॉलेज के छात्रावास में हुई। शिकायत के बाद तीनों वरिष्ठ छात्रों की काउंसलिंग भी कराई गई।
रिश्वत लेने के आरोप में राज्य सूचना आयुक्त रवींद्र गुरुनाथ धकप्पा गिरफ्तार
रिश्वत लेने के आरोप में कर्नाटक के राज्य सूचना आयुक्त रवींद्र गुरुनाथ धकप्पा को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उन पर कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता सैबन्ना बेनकनहल्ली की शिकायत के बाद जाल बिछा कर ये कार्रवाई की गई। अपनी शिकायत में आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि ब्लैक लिस्ट से उसका नाम हटाने के लिए राज्य सूचना आयुक्त ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता सैबन्ना बेनकनहल्ली विभिन्न सरकारी विभागों से सूचना मांगने के लिए आरटीआई अधिनियम के तहत 107 याचिकाएं दायर की थीं। ये सभी राज्य सूचना आयोग की कलबुर्गी पीठ के समक्ष लंबित थीं। हालांकि, बाद में उन्हें उसी पीठ ने खारिज कर दिया और उनका नाम काली सूची में डाल दिया था।
असम के डिब्रूगढ़ से हटा अफ्सपा, अब केवल तीन जिलों में लागू
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के डिब्रूगढ़ जिले से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफ्सपा) को हटा दिया गया है। यह अधिनियम अब राज्य के सिर्फ तीन जिलों में लागू रहेगा। गुवाहाटी के लोक सेवा भवन में सरमा ने कहा, अब अफ्सपा केवल तिनसुकिया, शिवसागर और चराइदेव जिलों में लागू है।
मुख्यमंत्री ने कहा, हम डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी बनाने जा रहे हैं। इसलिए हमने केंद्र से डिब्रूगढ़ से अफ्सपा हटाने का आग्रह किया था, जिसके बाद अधिसूचना जारी की गई। हमें उम्मीद है कि अगली समीक्षा में और जिलों से यह हटाया जाएगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के बाद जापान ने भी असम के लिए अपनी यात्रा सलाह को संशोधित किया है। जापान ने 25 मार्च को नई सलाह जारी कर इसे स्तर 2 से स्तर 1 पर लाया। सरमा ने बताया, जापान सरकार ने कहा कि असम में अधिकांश क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधियां कम हुई हैं। बेहतर स्थिति के कारण जोखिम स्तर को घटाया गया है। जापान का स्तर एक सलाह भारत के अन्य राज्यों में भी लागू है। यह कदम असम में शांति और स्थिरता के बढ़ते संकेतों को दर्शाता है।
जनरल द्विवेदी बोले- 2047 तक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनेगा भारत
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को कहा कि सशस्त्र बलों को तकनीकी रूप से सक्षम, चुस्त और गतिशील होना चाहिए ताकि 2047 तक 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने यह बयान सिकंदराबाद में स्थित रक्षा प्रबंधन कॉलेज (सीडीएम) में उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम (एचडीएमसी-20) के समापन अवसर पर दिया।
जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि सशस्त्र बलों को राष्ट्रीय शक्ति के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में काम करना चाहिए और क्षेत्रीय सुरक्षा में एक भरोसेमंद सहयोगी बनना चाहिए। उनका मानना है कि सशस्त्र बलों का योगदान राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है।
केरल के भाजपा नेता बी गोपालकृष्णन ने गुरुवार को माकपा नेता और पूर्व मंत्री पी के श्रीमति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। यह माफी उन्होंने कुछ साल पहले एक टीवी बहस के दौरान श्रीमति के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए मांगी। गोपालकृष्णन ने श्रीमति के साथ खड़े होकर संवाददाताओं से कहा कि श्रीमति टीचर को हुई मानसिक परेशानी के लिए मुझे खेद है। मेरे पास अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है।
पीएम 30 को संघ के संस्थापक हेडगेवार के स्मारक जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर की यात्रा पर रहेंगे। पीएम यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक जाएंगे और माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तारित भवन की आधारशिला रखेंगे। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से कहा, पीएम 30 मार्च को सुबह 9.30 बजे यहां पहुंचेंगे।
पूर्व सीआरपीएफ महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव का निधन
पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव (73) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीवास्तव 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी सोनी ने कहा, वह एक अद्भुत इंसान थे। उनके साथ काम करने वाले लोग उन पर गर्व करते हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके साथ जीवन बिताने का मौका मिला। श्रीवास्तव ने अपने कैडर राज्य के अलावा आईटीबीपी, सीआरपीएफ और बीपीआरडी जैसी केंद्रीय संस्थाओं का नेतृत्व किया।
चिली के राष्ट्रपति एक अप्रैल को भारत यात्रा पर आएंगे
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट व्यापार और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा के लिए एक अप्रैल को भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि चिली के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच पहली अप्रैल को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति के रूप में बोरिक की यह पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी बोरिक के सम्मान में दोपहर का भोज देंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने डीसीसी की बैठक में एकजुट होने का किया आह्वान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनके संगठन की विचारधारा मजबूत है, लेकिन इसे सत्ता के बिना देश में लागू नहीं किया जा सकता है। खरगे ने बृहस्पतिवार को राज्यों में चुनाव जीतने के लिए पार्टी की जिला इकाई के प्रमुखों से दीर्घकालिक रणनीति के साथ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
खरगे ने जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों ने भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी, जिससे भाजपा को 240 सीट तक सीमित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को 20-30 सीट और मिलतीं तो एक वैकल्पिक सरकार बन जाती। डीसीसी अध्यक्षों की बैठक तीन दिनों में अलग-अलग चरण में हो रही है। बृहस्पतिवार की बैठक में 13 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के डीसीसी प्रमुख शामिल हुए। खरगे ने यहां कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में डीसीसी प्रमुखों से कहा, ‘हमारे ‘संविधान बचाओ’ अभियान ने संविधान को बदलने की भाजपा-आरएसएस की गुप्त मंशा को उजागर कर दिया है। आज, भाजपा के पास बहुमत नहीं है और वह दो घटक दलों पर निर्भर है। प्रधानमंत्री ने अहंकारपूर्वक दावा किया था कि वह 400 सीट जीतेंगे, लेकिन उन्हें हमारी ओर से एक बड़ा झटका दिया गया।
प्रियंका ने वायनाड में टाउनशिप का किया शिलान्यास
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए प्रस्तावित टाउनशिप का शिलान्यास किया। उन्होंने इसे पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में पहला कदम बताया। पुलपल्ली स्थित श्री सीता देवी लव-कुश मंदिर के दौरे के बाद सांसद प्रियंका ने मीडिया से कहा, यह पहला कदम है और हम सभी को इसे लेकर सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। केरल सरकार के इस प्रयास में कर्नाटक सरकार ने भी 100 घर बनाने की घोषणा की है।
दस्तावेज न होने पर रूसी तेल से लदे जहाज को भारत ने नहीं दी एंट्री : सूत्र
भारतीय बंदरगाह अधिकारियों ने पूरे दस्तावेज ने होने के कारण रूसी कच्चे तेल से लदे एक पुराने जहाज को बंदरगाह में प्रवेश देने से मना कर दिया। यह जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी। सूत्र ने बताया कि तंजानिया के झंडे वाला अंडमान स्काईज 100,000 मीट्रिक टन (करीब 800,000 बैरल) रूसी तेल लेकर जा रहा था। इसे लुकोइल ने मरमंस्क के उत्तरी बंदरगाह से भेजा था और इसे भारत सरकार की रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉर्प को डिलीवरी के लिए वाडिनार पोर्ट के लिए रवाना किया गया था। चूंकि, भारतीय बंदरगाह प्रवेश नियमों के अनुसार 20 वर्ष से अधिक पुराने टैंकरों के लिए समुद्री योग्यता प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। इसलिए भारत ने प्रवेश देने से इन्कार कर दिया। सूत्र ने बताया कि अंडमान स्काईज, जिसे 2004 में बनाया गया था और जो हाल ही में दिसंबर में भारत आया था उसके पास डकार क्लास का प्रमाणपत्र था, जो भारत में स्थित है, लेकिन भारतीय शिपिंग अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। जहाज के दस्तावेजों से परिचित दो सूत्रों के अनुसार, जहाज के पास रूसी कंपनी सोग्लासी से सुरक्षा और क्षतिपूर्ति (पीएंडआई) बीमा कवर है। हालांकि, लुकोइल और सोग्लासी की ओर से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। विशेषज्ञ भारत के इस कदम को असामान्य बता रहे हैं क्योंकि भारत समुद्री मार्ग से आने वाले रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। 2024 में भारत की ओर से कुल कच्चे तेल के आयात में रूसी तेल का हिस्सा 35% था।
अमेरिकी दूतावास ने 2 हजार फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट किए रद्द
भारत में अमेरिकी दूतावास ने 2,000 फर्जी वीजा अपॉइंटमेंट को रद्द कर दिया है। दूतावास ने कहा कि उसकी काउंसलर टीम ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह आवेदन रोबोट द्वारा किए गए थे। दूतावास ने कहा, वह अपनी शेड्यूलिंग नीतियों का उल्लंघन करने वाले एजेंटों और फिक्सरों के लिए जीरो टॉलरेंश (शून्य सहिष्णुता) रखता है। दूतावास के एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि उनकी टीम ने अवैध लोगों की पहचान की है, जिन्होंने करीब 2,000 वीजा अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन किए थे। दूतावास की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हम धोखाधड़ी के खिलाफ अपने प्रयास जारी रखेंगे।
पूर्व सीआरपीएफ डीजी विक्रम श्रीवास्तव का 73 वर्ष की उम्र में निधन
पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव (73) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीवास्तव 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी सोनी ने कहा, वह एक अद्भुत इंसान थे। उनके साथ काम करने वाले लोग उन पर गर्व करते हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके साथ जीवन बिताने का मौका मिला। श्रीवास्तव ने अपने कैडर राज्य के अलावा आईटीबीपी, सीआरपीएफ और बीपीआरडी जैसी केंद्रीय संस्थाओं का नेतृत्व किया। सेवानिवृत्ति से पहले उनकी अंतिम पोस्टिंग पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) में थी।
वर्ष 2010 में दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ के 75 जवानों की बलिदान के दौरान वह बल के प्रमुख थे। घटना के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें बीपीआरडी स्थानांतरित कर दिया था। श्रीवास्तव ने एसपीजी और एसएसबी में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन पर पुलिस बल और राजनीतिक हलकों से संवेदना व्यक्त की जा रही है।
पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के कहने पर ही ओएमआर शीटों को किया गया नष्ट
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अब सीबीआई के रडार पर एक के बाद एक ऐसे प्रभावशाली लोग आ रहे हैं, जिनकी सिफारिश पर अयोग्य लोगों को नौकरी दी गई थी। अब सीबीआई राजनीतिक रूप से प्रभावशाली इन व्यक्तियों से पूछताछ करने जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पार्थ के कहने पर ही ओएमआर शीटों को नष्ट किया गया था।
सीबीआई ने बृहस्पतिवार को कोर्ट को बताया कि विकास भवन के वेयरहाउस से मिली एक सूची में 321 असफल उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी मिले। इन लोगों ने पार्थ को सिफारिश की थी, ताकि उनके उम्मीदवारों को नौकरी मिल सके। जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि क्या इन सिफारिशों के बदले पैसे लिए गए थे। विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने पहली बार कोर्ट को बताया कि पार्थ चटर्जी के निर्देश पर ओएमआर शीटों को नष्ट किया गया था। सीबीआई के वकील ने अदालत में पार्थ के जमानत का विरोध करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है। जिन राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, उनकी पूछताछ बाकी है। इस स्थिति में अगर जमानत दी जाती है, तो जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
आंबेडकर जयंती : 14 अप्रैल का सार्वजनिक अवकाश
केंद्र सरकार ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। केंद्र के सभी दफ्तरों व देशभर के औद्योगिक संस्थानाें में इस दिन छुट्टी रहेगी। केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इसे मोदी सरकार की बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा व सम्मान का प्रतीक बताया है।
भाजपा के संगठनात्मक नेताओं की अगले महीने हो सकती है बैठक
भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्षों और संगठन के शीर्ष प्रमुख नेता अगले महीने बैठक कर सकते हैं। भाजपा की यह सांगठनिक बैठक तब होने वाली है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की कवायद भी जारी है। हालांकि अभी आगामी बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह संगठनात्मक चुनावों से संबंधित होने की संभावना है।
केरल उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ उनकी बेटी की बंद हो चुकी आईटी कंपनी और एक निजी खनन कंपनी के बीच कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। एक सरकारी वकील ने बताया कि न्यायमूर्ति के बाबू ने
कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनादन की याचिका को खारिज कर दी। पिछले दिनों विजिलेंस कोर्ट ने निजी खनन कंपनी - कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और उनकी बेटी टी वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक के बीच कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर विजयन के खिलाफ जांच की कांग्रेस विधायक की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
तमिलनाडु के स्वर्णकारों को ठगने वाले गुजरात के चार लोग पकड़े
तमिलनाडु के स्वर्णकारों को ठगने के आरोप में केरल पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात के चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने सोने के कण वाली मिट्टी बेचने का झूठा दावा कर सुनारों को ठगा था। आरोपियों की पहचान सूरत के मूल निवासी संदीप हसमुख भाई (37), विपुल मंजी भाई (43), धर्मेश भाई (38) और क्रुपेश भाई (35) के रूप में हुई है। चारों ने पीड़ितों से 50 लाख रुपये नकद और 18 लाख रुपये के चेक के जरिये ठगे। सुनारों की शिकायत के आधार पर जांच के बाद गिरफ्तारियां की गईं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
#WATCH | Siliguri, West Bengal | BJP holds protest against Mothabari (Malda) incident
— ANI (@ANI) March 28, 2025
BJP MLA Shankar Ghosh says, "This is Mamata Banerjee's failure... She has reached the peak of appeasement politics... Such incidents have been regularized over Hindu festivals... Mamata… pic.twitter.com/AJU1yuIOId
उच्चस्तरीय समिति ने एनडीआरएफ से अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 1,604.39 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें बिहार के लिए 340.90 करोड़, गुजरात के लिए 339.18 करोड़ , झारखंड के लिए 147.97 करोड़, केरल के लिए 162.25 करोड़ और महाराष्ट्र के लिए 614.09 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा समिति ने अक्तूबर 2023 में तीस्ता नदी बेसिन के निचले हिस्से में बादल फटने से आई भीषण बाढ़ से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से सिक्किम को 555.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को भी मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने 'अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण' योजना के लिए एनडीआरएफ के तहत कुल 5,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है और कुल 3,373.12 करोड़ रुपये के लिए 20 राज्यों के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दे दी गई है। चालू वित्त वर्ष के दौरान, केंद्र ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 28 राज्यों को 19,074.80 करोड़ रुपये और राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) के तहत 16 राज्यों को 3,229.35 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सत्र के दौरान सदस्यों को मिलने वाले दैनिक भत्ते की मंजूरी के लिए संसद में उपस्थिति दर्ज कराने के नियमों में संशोधन कर ई-हस्ताक्षर की अनुमति दे दी। इससे पहले, सत्र में भाग लेने के लिए दैनिक भत्ता प्राप्त करने के वास्ते सदस्यों को लोकसभा की लॉबी में रखे एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना होता था।
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने सदन में प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमों के अंतर्गत संशोधित निर्देश सदन पटल पर रखे। संशोधित नियम के अनुसार, कोई भी सदस्य सदन के सत्र में उपस्थित होने के लिए दैनिक भत्ता प्राप्त करने का हकदार होगा, बशर्ते अध्यक्ष की तरफ से अनुमोदित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या बायोमेट्रिक माध्यम से हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराई जाए। इस व्यवस्था के तहत सामान्य रजिस्टर या इस प्रयोजन के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार ई-रजिस्टर भी शामिल होगा।
सीएम सोरेन से मिले गौतम अदाणी
#WATCH | Adani Group Chairperson Gautam Adani met Jharkhand Chief Minister Hemant Soren today in Ranchi. They discussed several issues related to investment in Jharkhand.
— ANI (@ANI) March 28, 2025
(Video: Jharkhand IPRD) pic.twitter.com/Sr2ClWteSR
इसरो ने अपनी अंतरिक्ष मिशन क्षमताओं को अगले स्तर तक बढ़ाने में एक और उपलब्धि दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि नई सुविधा में लोक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमीक्रायोजेनिक इंजन का पहला बड़ा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्र को समर्पित किया।
#ISRO registers another milestone in raising its Space mission capabilities to the next level.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) March 28, 2025
The first major hot test of Lox Kerosene 200 T thrust semicryogenic engine has been successfully completed in the new facility which was dedicated to nation by PM Sh @narendramodi… pic.twitter.com/Kg2v0TO5ey
तेलंगाना के संगारेड्डी में रात में दही चावल खाने के बाद तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय निजी स्कूल की शिक्षिका लावण्या और उनके तीन बच्चे, साई कृष्णा, मधुप्रिया और गौतम ने साथ में दही चावल खाया था। जबकि लावण्या के पति ने कड़ी चावल खाया। सुबह 3 बजे के आसपास लावण्या को अचानक बेहोशी महसूस हुई और उसका दम घुटने लगा। उसके पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां वह अभी सुरक्षित है। उनके तीनों बच्चे मृत पाए गए। हमने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। लावण्या ने बताया कि उन्होंने रात के खाने में दही चावल खाया था।
मां ने बच्ची को पानी की बाल्टी में फेंका
तेलंगाना की एक अन्य घटना में एक मां ने 14 दिन की बच्ची को पानी की बाल्टी में फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 25 तारीख को हमें एक व्यक्ति से शिकायत मिली कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी 14 दिन की बच्ची को बाथरूम में पानी की बाल्टी में फेंक दिया है। हमने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मृतक के माता-पिता तमिलनाडु के मूल निवासी हैं और चार साल से हैदराबाद में रह रहे हैं। उनका एक साल का लड़का भी है। महिला ने 11 मार्च को बच्ची को जन्म दिया था। जांच के दौरान पता चला कि मां ही बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार थी। उसका पति किडनी फेलियर सहित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। महिला परेशान थी कि बच्चे की देखभाल कैसे की जाए? उसने बच्चे को पानी की बाल्टी में फेंकने की बात कबूल की और नाटक किया कि यह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध था। मां को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों से अपील की है कि वे रमजान के अलविदा जुमा की नमाज के लिए जाते समय अपने दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधें। यह कदम वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ उनके विरोध को लेकर उठाया गया है। एआईएमपीएलबी के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजलुर रहीम मुजद्दिदी ने बोर्ड के एक्स हैंडल पर वीडियो के जरिये अपील की। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ एआईएमपीएलबी का विरोध जारी है। इसलिए अलविदा जुमा के अवसर पर अपना विरोध दर्ज करें। उन्होंने मुसलमानों से अपने दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधने और इसका एक वीडियो साझा करने और इसे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के ऑनलाइन डेस्क पर भेजने का आग्रह किया।
भाजपा नेता ने सीपीआई की नेता और पूर्व मंत्री से मांगी माफीAll India Muslim Personal Law Board (AIMPLB) appeals to all Muslims of India to wear a black armband on Jumu’atul Wida to protest against Waqf Amendment Bill 2024. pic.twitter.com/Zml0Uv3Z4N
— ANI (@ANI) March 28, 2025
एक कार्यक्रम के दौरान की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए वरिष्ठ माकपा नेता और पूर्व मंत्री पीके श्रीमति से केरल के भाजपा नेता बी गोपालकृष्णन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। गोपालकृष्णन ने गुरुवार को कहा कि श्रीमति को हुई मानसिक परेशानी के लिए मुझे खेद है। मेरे पास अपने दावों को पुख्ता करने के लिए कोई सबूत नहीं है। उनका उनसे कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। विवाद श्रीमति द्वारा कन्नूर न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर मानहानि की शिकायत के बाद शुरू हुआ है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि 2018 में एक टेलीविजन बहस के दौरान गोपालकृष्णन ने उन पर अपने बेटे और पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे के स्वामित्व वाली एक कंपनी को एलडीएफ मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री (2006-11) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को दवाइयों की आपूर्ति करने की अनुमति देने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का झूठा आरोप लगाया। गोपालकृष्णन ने मामले को रद्द करने की मांग करते हुए केरल उच्च न्यायालय का रुख किया। इसके बाद अदालत ने गुरुवार को दोनों पक्षों को तलब किया और गोपालकृष्णन को उच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रकोष्ठ के समक्ष माफी मांगने का निर्देश दिया।