फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 27th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: आईआईएम अहमदाबाद के छात्र ने की आत्महत्या; अमर उजाला को वैन इफ्रा इंटरनेशनल कलर क्वालिटी अवॉर्ड

Fri, 27 Sep 2024 07:56 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
News Updates 27th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद के छात्र अक्षित हेमंत भुक्या (24) ने बृहस्पतिवार शाम अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। वह तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था और एमबीए कार्यक्रम के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वस्त्रपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक वीडी मोरी ने कहा, घटना आईआईएमए के न्यू कैंपस स्थित हॉस्टल में हुई। कुछ छात्रों ने भुक्या को उसके कमरे में वेंटिलेटर की धातु की ग्रिल से लटका हुआ देखा।
विज्ञापन


अमर उजाला को मिला वैन इफ्रा इंटरनेशनल कलर क्वालिटी अवार्ड
प्रिंटिंग के क्षेत्र में गुणवत्ता के लिए अमर उजाला को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूज पेपर (वैन-इफ्रा) की ओर से प्रतिष्ठित वैन-इफ्रा इंटरनेशनल कलर क्वालिटी अवार्ड 2024-26 प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

हैदराबाद में आयोजित इंडियन प्रिंटर्स समिट 2024 के दौरान अमर उजाला के ग्रुप प्रोडक्शन हेड राकेश सिंह व ग्रुप क्वालिटी हेड विकास राणा को अवार्ड दिया गया। वैन-इफ्रा एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान है, जो प्रिंट क्वालिटी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करता है। इस प्रतिष्ठित कलर क्वालिटी क्लब में उन्हीं समाचार पत्रों को शामिल किया जाता है जो इफ्रा के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफे के सवाल पर भड़के सिद्धारमैया, रिपोर्टर का माइक झटकते हुए बोले...कॉल करके बता दूंगा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया जमीन घोटाला मामले में लोकायुक्त की जांच को लेकर बृहस्पतिवार को पूछे गए इस्तीफे के सवाल पर भड़क गए। सिद्धरमैया ने रिपोर्टर का माइक झटकते हुए कहा कि जब जरूरत होगी, तब कॉल करके बता दूंगा। सीएम ने कहा, मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मुझे क्यों देना चाहिए? केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर आरोप हैं, क्या उन्होंने इस्तीफा दिया? कुमारस्वामी को इस्तीफा देने दें, क्या मोदी ने कुमारस्वामी का इस्तीफा ले लिया है। भूमि आवंटन मामले में घिरे सिद्धरमैया से विपक्ष लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है। भाजपा और जनता दल सेक्युलर ने बृहस्पतिवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की। 

बी वनलालवन्ना कंबोडिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त
1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी बी वनलालवन्ना को कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वनलालवन्ना के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। इस नियुक्ति से पहले, देवयानी उत्तम खोबरागड़े कंबोडिया में भारत की राजदूत के रूप में कार्यरत थीं। 


असम में बम लगाने वाला उल्फा का आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने असम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आईईडी बम लगाने वाले आतंकवादी संगठन उल्फा (आई) के मुख्य आरोपी गिरीश बरुआ उर्फ गौतम बरुआ को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है।आरोपी उल्फा (आई) के गुर्गों के समूह का हिस्सा था, जिसने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में कई जगहों पर आईईडी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed