फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 26th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: भड़काऊ भाषण देने के आरोप में संघ नेता के खिलाफ केस दर्ज; कर्नाटक के बीदर में लगे भूकंप के झटके

Sun, 26 Oct 2025 03:36 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 Oct 2025 03:36 PM IST
विज्ञापन
News Updates 26th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद के बेगमपेट में असम की एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 23 अक्तूबर की सुबह एक रेस्टोरेंट के सामने घायल और बेहोश महिला मिली थी, जिसके पास शराब की बोतल और खाना पाया गया। शनिवार को पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आंध्र प्रदेश के अनंतपुर निवासी वाई. रेडप्पा को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 22 अक्तूबर की रात उसने महिला से बातचीत के बाद शराब पी और फिर जबरन संबंध बनाए। प्रतिरोध करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
कर्नाटक में कैबिनेट फेरबदल पर CM सिद्धारमैया के संकेत
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का संकेत दिया है। शनिवार को सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने चार महीने पहले ही कैबिनेट विस्तार का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे आधे कार्यकाल पूरा होने के बाद करने की बात कही थी। सिद्धारमैया ने कहा कि उस समय के बाद वह पार्टी नेतृत्व से चर्चा कर आगे की कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री 16 नवंबर को नई दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में वे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलकर वे राज्य सरकार के कामकाज और योजनाओं की जानकारी भी देंगे। सिद्धारमैया ने कहा,  कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है।
विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस ने कुख्यात बदमाश उमर अंसारी को किया गिरफ्तार, पकड़ने के दौरान हाथ और पेट में मारी गोली
पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि डीजीपी तेलंगाना शिवधर रेड्डी ने डीसीपी साउथ ईस्ट चैतन्य कुमार और उनके पीएसओ मुर्ति का दौरा कर घटना की जानकारी ली। काला पथ्थर का कुख्यात बदमाश मोहम्मद उमर अंसारी को पकड़ने के दौरान दोनों अधिकारियों और ड्राइवर संदीप ने लगभग 750 मीटर तक पीछा किया। आरोपी के दाहिने हाथ और पेट में गोली लगी। दोनों अधिकारी और पीएसओ मामूली चोटें लेकर स्थिर हैं। आरोपी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी ने उनकी बहादुरी की सराहना की। अन्य दो आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा देवी जन्म शताब्दी: चिपको आंदोलन की अगुआ के सम्मान में डाक टिकट जारी
उत्तराखंड में पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन चलाया गया था। इसकी अगुआ रहीं गौरा देवी की जन्मशताब्दी के मौके पर डाक विभाग ने पोस्टल स्टांप जारी किया है। राज्य सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने चमोली जिले के रैणी गांव में चिपको आंदोलन की अग्रणी गौरा देवी की जन्मशती पर उनके सम्मान में डाक टिकट जारी करने के बाद उन्हें 'पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक' बताया। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के एक कार्यक्रम में उनियाल ने कहा, गौरा देवी ने रैणी ही नहीं, पूरे देश को वनों की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उनका संदेश 'जंगल बचाओ, जीवन बचाओ' आज भी प्रासंगिक है। इस कार्यक्रम में गौरा देवी के पुत्र चंद्र सिंह राणा ने अपनी स्मृतियां भी साझा कीं।

बिहार की मढ़ौरा सीट पर निर्दलीय का साथ देगा NDA
आगामी 6 और 11 नवंबर को कराए जाने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य में सारण जिले की मरहौरा विधानसभा सीट पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन- एनडीए ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है। दरअसल, इस सीट पर एनडीए की सहयोगी पार्टी- एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हो गया है। इसके बाद गठबंधन ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से आने वाले किसान पुत्र अंकित कुमार को समर्थन देने का एलान किया है। एलजेपी (आरवी) के मुख्य सचेतक अरुण भारती ने कहा, एनडीए अब अंकित कुमार के पक्ष में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। एक अन्य एनडीए सहयोगी- जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, एनडीए जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुर को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रितुराज सिन्हा ने कहा कि एनडीए का समर्थन एक ऐसे ईबीसी उम्मीदवार को दिया गया है, जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। मरहौरा सीट पर पिछले पांच कार्यकाल से एक ही परिवार के सदस्य, विशेष रूप से राय परिवार, चुनाव जीतते आ रहे हैं, लेकिन इस बार मरहौरा में वंशवाद की राजनीति का अंत होगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार और इस क्षेत्र की जनता पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है।

वसूली में शामिल 4 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शनिवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां शुक्रवार को की गईं। अधिकारी ने आगे बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को चुराचंदपुर जिले के ओल्ड गेलमौल के उसके घर से गिरफ्तार किया गया। चुराचंदपुर के शहरी इलाके से उगाही में शामिल इस उग्रवादी के पास से गोला-बारूद के साथ एक पिस्तौल जब्त की गई। वहीं, प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को काकचिंग वैरी बामोन इलाके से गिरफ्तार किया गया।

गड्ढों से भरी सड़क पर बाइक से गिरी युवती को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत
कर्नाटक के बंगलूरू में गड्ढों से भरी सड़क पर बाइक से गिरी युवती को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने बताया, ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका प्रियंका कुमारी पूनिया बैंक कर्मचारी थीं। उनके साथ यह हादसा शुक्रवार को गड्ढों से भरे और बदहाल हुस्कुर-मकाली मार्ग पर हुआ। 

मणिपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मिली धमकी, जांच शुरू 

पुलिस ने बताया कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में तैनात मणिपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक बयान में कहा, 'एक घटना सामने आई है जिसमें चुराचांदपुर पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने ऑनलाइन धमकी दी है।' पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


 

कर्नाटक के बीदर में लगे भूकंप के झटके

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के अनुसार, रविवार सुबह बीदर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.9 रही। भूकंप सुबह 3.42 बजे आया, जिसका केंद्र चित्तगुप्पा तालुक के भास्करनगर गांव से 2.4 किमी उत्तर-पश्चिम में 5 किमी की गहराई पर था। KSNDMC ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी, और झटके 30 से 40 किमी के दायरे में महसूस किए गए होंगे। यह भूकंप सिस्मिक जोन-2 में आया, जहां नुकसान की संभावना बहुत कम होती है। भूकंप में किसी नुकसान की खबर नहीं है।

कर्नाटक में 'हेट स्पीच' देने पर RSS नेता के खिलाफ मामला दर्ज

मंगलूरू में एक निवासी की शिकायत पर संघ के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि संघ के नेता ने उप्पलिगे में एक दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ बयानबाजी की थी। रविवार को पुत्तूर ग्रामीण पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संघ के नेता कल्ड़का प्रभाकर भट्ट का एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित भाषण, धार्मिक नफरत भड़काने वाला, महिलाओं की गरिमा का अपमान करने वाला और सार्वजनिक शांति को खतरा पहुंचाने वाला था। दीपोत्सव कार्यक्रम 20 अक्टूबर को हुआ था। इसमें आगे आरोप लगाया गया है कि भट्ट ने हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दुश्मनी को बढ़ावा देने, धार्मिक भावनाओं का अपमान करने और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed