{"_id":"6740f0cb5e78b59c870a4d53","slug":"news-updates-23rd-november-north-east-west-south-india-elections-2024-politics-crime-national-news-in-hindi-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"News Updates: नक्सली से जुड़ी साजिश, तेलंगाना में चार गिरफ्तार; असम में परिवार के 3 लोगों समेत 4 की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: नक्सली से जुड़ी साजिश, तेलंगाना में चार गिरफ्तार; असम में परिवार के 3 लोगों समेत 4 की हत्या
Sat, 23 Nov 2024 02:30 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना की आदिलाबाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जनशक्ति पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश को विफल कर दिया है। आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक गौस आलम ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से चार 7.65 एमएम की पिस्तौल, 18 कारतूस, आठ मैगजीन, छह मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है जिसमें वह सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान इन्हें पकड़ा गया। तीन आरोपी आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले के हैं और चौथा आरोपी तेलंगाना के नलगोंडा जिले का है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वेंकट रेड्डी प्रतिबंधित जनशक्ति पार्टी का पूर्व सदस्य है। उसने तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में पिछले दिनों हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए तेलंगाना के आरोपी के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने कहा कि वेंकट अपने सहयोगियों के साथ बिहार से हथियार हासिल करने के बाद आदिलाबाद के रास्ते लौट रहा था। सभी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या
असम के नागांव जिले में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 लोगों की हत्या कर दी। घटना रूपाही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाओखोवा के पास गोराजन इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने धारदार हथियारों से लोगों की हत्या की। नागांव के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हत्या के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
एसआईटी लड्डू प्रसादम में मिलावटी घी की जांच रिपोर्ट 10 दिन में सौंपेगी
आंध्र प्रदेश के पवित्र तिरुमला श्रीवारी लड्डू प्रसादम में इस्तेमाल होने वाले घी में मिलावट की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) शुक्रवार को तिरुपति पहुंचा। टीम तिरुपति और तिरुमला में विस्तृत जांच कर रही है। एसआईटी 10 दिनों के भीतर सीबीआई को एक व्यापक रिपोर्ट सौंपेगी। यह रिपोर्ट नई कानूनी और प्रशासनिक नीतियों के लिए आधार का काम करेगी। तिरुपति प्रसादम (लड्डू) को लेकर विवाद तब शुरू हुआ था, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जाने वाले प्रसादम, तिरुपति लड्डू को तैयार करने में पशु वसा सहित घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। बाद में, सुप्रीम कोर्ट ने लड्डू प्रसादम मामले में सीबीआई के नेतृत्व में जांच का आदेश दिया। इस टीम में राज्य पुलिस और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारी भी शामिल होंगे।

#WATCH | Visuals from the spot in the Gorajan area near Laokhowa of Assam's Nagaon where, as per police, 4 people including 3 belonging to one family killed by miscreants, yesterday late at night. A police team is at the spot.
विज्ञापन विज्ञापन
We are examining the incident: Swapnaneel Deka,… pic.twitter.com/p9HoNCsFvM— ANI (@ANI) November 22, 2024