फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 23rd Nov North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News

News Updates: मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार; सिक्किम में सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल

Sun, 23 Nov 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 23 Nov 2025 03:27 PM IST
विज्ञापन
News Updates 23rd Nov North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
गोवा में चार दिवसीय कार्यक्रम के कथित अश्लील विज्ञापन से जनता में आक्रोश पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस पुलिस ने आयोजगों को अगले महीने होने वाले इस कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


स्थानीय एनजीओ की आपत्ति के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया। यह कार्यक्रम 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाला था। पुलिस ने रविवार को एक्स पर कार्यक्रम का पोस्टर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया है और आयोजकों को कार्यक्रम रद्द करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कहा, आयोजकों को सोशल मीडिया से विज्ञापन हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस थानों को अपने क्षेत्र में आगामी कार्यक्रमों पर निगरानी रखने का आदेश दिया गया है। यह कार्यक्रम भगवान श्री राजनीश फाउंडेशन के बैनर तले सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया था। 
विज्ञापन


सिक्किम: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई टैक्सी, तीन की मौत, आठ घायल
सिक्किम में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर एक खड़े ट्रक से टैक्सी के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा 22 नवंबर की रात को हुआ, जब यह वाहन सिक्किम के रहने वाले लोगों को लेकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक शादी से वापस लौट रहा था। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चालक भी शामिल है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बृजमोहन प्रसाद, अर्जुन कुमार गुप्ता और राज गुप्ता के रूप में हुई है। ये तीनों पश्चिम सिक्किम के सिस्नी इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

हैदराबाद की उड़ान को 'बम धमकी' के कारण मुंबई के लिए मोड़ा गया
हैदराबाद के के आरजीआई हवाई अड्डे को रविवार को बहरीन से हैदराबाद आने वाली उड़ान के लिए बम धमकी मिली, जिसके बाद उस विमान को मुंबई के लिए मोड़ दिया गया, जहां यह सुरक्षित उतर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि यह धमकी झूठी निकली है। आरजीआई हवाई अड्डे के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। हवाई अड्डे को मिले धमकी भरे ईमेल में कहा गया था कि बहरीन से हैदराबाद आ रही उड़ान में बम रखा गया है। इसके बाद विमान को मुंबई के लिए मोड़ दिया गया, जहां यह सुरक्षित उतर गया। वहां सुरक्षा जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बम धमकी झूठी पाई गई। आगे जांच जारी है। 

नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के लिए गृह मंत्री शाह ने एनसीबी और दिल्ली पुलिस को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार नशीले पदार्थों की गति को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की जांच में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की कड़ी मेहनत के जरिए एक बड़ी सफलता हासिल की गई। नई दिल्ली में 262 करोड़ रुपये के मूल्य की 328 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी  के नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल का एक उदाहरण था। एनसीबी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई।

मनमाने फैसलों को रोकने के लिए लोकपाल कानून में संशोधन की जरूरत: सूत्र
भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण लोकपाल के कामकाज से जुड़े कानून में ऐसे संशोधन की जरूरत है, जिससे किसी भी प्रकार के मनमाने फैसलों को रोका जा सके और इसे सही तरीके से लागू किया जा सके। सूत्रों रविवार को यह बात कही।

सूत्रों के अनुसार, सरकार के कुछ हिस्से में अब इस कानून की कुछ धाराओं पर पुनर्विचार करने की 'मजबूत भावना' है। लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013, जिसे जनवरी 1, 2014 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया,  को 27 मार्च 2019 से पूरी तरह लागू किया गया। लोकपाल का नेतृत्व एक अध्यक्ष करते हैं, जो फिलहाल पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर हैं, और इसमें आठ सदस्य (चार न्यायिक और चार गैर-न्यायिक) हो सकते हैं।

सूत्रों ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष ने मामलों की सुनवाई के लिए सभी सदस्यों की एकल पीठ बनाई है। जबकि कानून में यह प्रावधान है कि विभिन्न पीठें बनाई जा सकती हैं, जिनमें दो या अधिक न्यायिक और गैर-न्यायिक सदस्य शामिल हो सकते हैं। धारा 16(1)(बी) के अनुसार, अध्यक्ष अपनी मर्जी से दो या अधिक सदस्यों की पीठ बना सकते हैं।

पश्चिम बंगाल: होटल में व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में दो गिरफ्तार
दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके के एक होटल में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में रविवार को एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति की  लाश खून में लथपथ पड़ी मिली थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया, बीरभूम निवासी आदर्श लोसलाल्का (33 वर्षीय) की लाश 21 नवंबर को उनके कमरे के फर्श पर खून से लथपथ में पड़ी मिली। होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच और सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की पड़ताल के बाद कमल साहा और ध्रुबा मित्रा को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया, जांच की जा रही है कि मौत के कारण हुई या मृतक इन दो गिरफ्तार व्यक्तियों के साथ झगड़े के दौरान फिसलने से मरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक को डेटिंग ऐप पर एक महिला से मिलवाया गया था और तीनों (जिनमें दो गिरफ्तार और मृतक शामिल हैं) होटल में चेक-इन किए थे। घटनाक्रम का पता लगाने के लिए दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर फॉर्म की अंतिम तारीख की घोषणा की 
केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने रविवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए फॉर्म वितरण, संग्रह और डिजिटलीकरण की अंतिम तारीख चुनाव आयोग ने चार दिसंबर तय की है, न कि 26 नवंबर। केलकर ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में यह प्रक्रिया तय समय से पहले पूरी हो सकती है, जिससे उन मतदाताओं को जोड़ने का अतिरिक्त समय मिलेगा जो विशेष सुधार में छूट गए हों। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) ने पहले ही फॉर्म का वितरण और संग्रह पूरा कर लिया है और जल्द ही डिजिटलीकरण भी समाप्त कर देंगे।
 

कोलकाता के पास फुटपाथ पर पड़े आधार कार्ड बरामद
पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को कोलकाता के पास सॉल्ट लेक क्षेत्र में फुटपाथ पर पड़े कई आधार कार्ड बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

सुबह टहलने वाले लोगों ने देखा कि आधार कार्ड में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पते थे। ये आधार कार्ड डीए और सीए ब्लॉकों के बीच एक मैदान के पास फुटपाथ पर पड़े थे। उन्होंने इस मामले की जानकारी बिधाननगर उत्तर थाने को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने फुटपाथ पर 5-6 आधार कार्ड पाए हैं और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ये कार्ड वहां क्यों फेंके गए।


कर्नाटक: भाजपा का आरोप- सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदरहो रही 'खरीद-फरोख्त'  
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर खरीद-फरोख्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता चलावड़ी नारायणस्वामी ने रविवार को दावा किया कि विधायकों को जिताने के लिए 50 करोड़ रुपये, एक फ्लैट और एक कार की पेशकश की जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पर आरोप लगाया कि वह मंत्री पद के इच्छुक विधायकों से 200 करोड़ रुपये की मांग कर 'व्यापार' कर रहे हैं। नारायणस्वामी ने मामले की जांच की मांग की और कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखेंगे।

यह बयान उस समय आया, जब कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में से आधा पूरा कर चुकी है और मुख्यमंत्री पद में संभावित बदलाव की अटकलें लग रही हैं। कुछ नेताओं के अनुसार इसे 'नवंबर क्रांति' कहा जा रहा है, जो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कथित सत्ता-विभाजन समझौते से जुड़ा है। सरकार ने 20 नवंबर को ढाई साल पूरे किए।

नारायणस्वामी ने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस में झगड़े से ज्यादा खरीद-फरोख्त हो रही है। उन्होंने बताया, पहले हमने सुना कि प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये दिए जाने की बात थी। अब मांग बढ़ गई है- कुछ 75 करोड़ चाहते हैं, कुछ 100 करोड़ तक। लेकिन मुझे बताया गया कि 50 करोड़ रुपये के साथ एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर कार दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले 'खरीद-फरोख्त' केवल विरोधी पार्टियों के बीच होती थी, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर ही यह हो रही है।
 

7 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को 'वापस भेजा गया': असम मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि शनिवार को सात अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया। उन्होंने अभियान के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की। हालांकि, सरमा ने यह नहीं बताया कि अवैध प्रवासियों को किस जिले से वापस भेजा गया। असम सीएम ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

ओडिशा में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को शरण देने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को कथित तौर पर आश्रय देने के आरोप में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सिकंदर आलम उर्फ सिको और उसके भाई अब्दुल मोतालिफ खान उर्फ टिकी के रूप में की गई।

16 नवंबर को जगतसिंहपुर सदर थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव में अवैध प्रवासियों को आश्रय देने के लिए बनाए गए एक घर पर पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद से दोनों फरार हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिकंदर को जाजपुर से पकड़ा गया जबकि अब्दुल को खुर्दा जिले से पकड़ा गया। उनकी दो बहनों को पहले भी छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि सिकंदर ने घुसपैठियों को पनाह देने के लिए सरकारी जमीन पर घर बनवाए थे। वह उनके लिए भारतीय दस्तावेजों का भी इंतजाम करता था। जिला प्रशासन ने 17 नवंबर को मकान को ध्वस्त कर दिया था। छापेमारी के समय घर में लगभग 30 बांग्लादेशी रह रहे थे, और वे सभी भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश जारी है।

प्रसिद्ध वर्कला बीच पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली

रविवार सुबह केरल के प्रसिद्ध वर्कला बीच पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली, जो बहकर किनारे पर आ गई थी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की उम्र 50 साल के आस-पास लग रही है। अंचुथेंगु कोस्टल पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने बताया कि मछुआरों को सुबह करीब 6.30 बजे लाश मिली और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनी हुई थी। मृतक की पहचान के लिए आस-पास के पुलिस स्टेशनों से लापता लोगों की रिपोर्ट मंगवाई है। उन्होंने बताया कि लाश अभी परिप्पल्ली मॉर्चरी में रखी है।

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय कैडर को शनिवार को काकचिंग जिले में एक चेक पॉइंट से पकड़ा गया, जबकि उसी दिन बिष्णुपुर जिले के मोइरंग कोंजेंगबाम से संगठन के एक और सदस्य को पकड़ा गया। 

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को टेंग्नौपाल जिले के मोरेह गेट से प्रतिबंधित PREPAK (PRO) के एक एक्टिव कैडर को भी गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि KCP (PWG) के एक और सदस्य को इंफाल वेस्ट जिले के युमनाम हुईड्रोम में उसके घर से पकड़ा गया। उनके पास से राइफल और पिस्टल समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। अधिकारी ने कहा कि ये गिरफ्तारियां राज्य में जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गईं।
 

पायलट पर क्रू मेंबर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, केस दर्ज

पुलिस ने रविवार को बताया कि बंगलूरू के एक होटल में 26 साल की केबिन क्रू मेंबर के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पायलट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना 18 नवंबर को बंगलूरू में हुई थी, लेकिन उसने शहर के बेगमपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 'एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

केरल में सीपीआईएम कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में मृत मिला

केरल के पलक्कड़ में पुलिस ने बताया कि रविवार को सीपीआईएम पार्टी का एक कार्यकर्ता स्थानीय पार्टी ऑफिस में फंदे से लटका मिला। मरने वाले की पहचान कोट्टेक्कड़ के पडलिक्कड़ के रहने वाले सिवन (40) के तौर पर हुई है। एफआईआर के मुताबिक, सिवन सुबह करीब 7.30 बजे पार्टी ऑफिस में मृत मिला। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह जल्दी घर से निकला था, और कुछ स्थानीय लोगों ने उसे सुबह करीब 5 बजे पडलिक्कड़ बस स्टॉप के पास देखा था। पुलिस को शक है कि यह सुसाइड का मामला है, हालांकि वजह अभी पता नहीं चल पाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed