Update: राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान किया; गुजरात का मसली बना देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को शीतकालीन सत्र के समापन के बाद संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, 25 नवंबर को शुरू हुए लोकसभा के तीसरे सत्र को माननीय राष्ट्रपति ने 21 दिसंबर, 2024 को सत्रावसान कर दिया है। इसी तरह राज्यसभा सचिवालय ने कहा, 25 नवंबर, 2024 को राज्यसभा ने अपना 267वां सत्र शुरू किया था। 20 दिसंबर, 2024 को इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति ने 21 दिसंबर, 2024 को इसका भी सत्रावसान कर दिया है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है।
असम कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम सरमा से अनुरोध
असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने शनिवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से पार्टी के एक नेता की विधवा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया, जिनकी प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मौत हो गई थी। कांग्रेस नेता मृदुल इस्लाम की बुधवार को 'राजभवन चलो' के दौरान मौत हो गई थी, विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया था कि वह 'पुलिस की ज्यादती' का शिकार हुए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे थे, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पत्रकार घायल हो गए थे।
सीएम सरमा को लिखे पत्र में बोरा ने दावा किया कि इस्लाम की मौत पुलिस की तरफ से 'बल के अत्यधिक प्रयोग का प्रत्यक्ष परिणाम' थी। उन्होंने कहा, 'हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, लोकतंत्र की सेवा में लगे एक राजनीतिक कार्यकर्ता की राज्य मशीनरी के हाथों मौत बहुत बड़ी त्रासदी है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस्लाम अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि इस्लाम की विधवा हमीदा परबीन को उनकी योग्यता के अनुसार उनके गृह जिले कामरूप (ग्रामीण) में अनुकंपा के आधार पर 'उपयुक्त सरकारी नौकरी' दी जाए। बोरा ने कहा, 'मुझे आपसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। अगर आप एक दुखी विधवा के प्रति अपनी संवेदना दिखाते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से आभारी रहूंगा।'
बिहार को मिला 1.81 लाख करोड़ रुपये का निवेश
बिहार को अब तक का सबसे बड़ा कुल 1.81 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है। इस निवेश में अदाणी समूह, सन पेट्रोकेमिकल्स और अन्य कई बड़ी और छोटी कंपनियों ने योगदान दिया। इन कंपनियों ने बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। बिहार ने अपनी दूसरी निवेशक बैठक, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 423 कंपनियों के साथ निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए। बिहार के उद्योग और पर्यटन मंत्री, नीतीश मिश्रा ने बताया कि पिछले साल 2023 में पहली निवेशक बैठक में 50,300 करोड़ रुपये का निवेश वादा किया गया था, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
सेमीकंडक्टर जैसे प्रमुख उद्योगों को ध्यान में रख आगे बढ़ रहा असम: सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि असम अब सेमीकंडक्टर जैसे प्रमुख उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है कि गरीबी शिक्षा तक पहुंच में बाधा न बने। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि ये योजनाएं छात्रों को सशक्त बनाने और उन्हें शिक्षा के जरिये जिम्मेदार नागरिक बनने में सक्षम बनाने के लिए बनाई गई हैं।
Nagaon, Assam: Chief Minister Himanta Biswa Sarma said, "Assam is now embarking on a journey toward development, focusing on key industries such as semiconductors... The state government has been implementing numerous schemes to ensure that poverty does not hinder access to… pic.twitter.com/40wmvJm2bX
— ANI (@ANI) December 20, 2024
एक जनवरी से भगवान जगन्नाथ के दर्शन होंगे सुलभ
ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि 1 जनवरी से भगवान जगन्नाथ के दर्शन एक बहुत ही व्यवस्थित तरीके से होंगे। अब जैसी स्थिति है, वैसी नहीं रहेगी। जो भी दर्शन करने आएगा, उसे सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे मानसिक संतुष्टि के साथ वापस जा सकें। मंत्री ने कहा कि हम एक योजना बना चुके हैं और इसका कार्यान्वयन हो रहा है, संभवत: एक जनवरी से पहले यह लागू हो जाएगी।
#WATCH | Bhubaneswar: Odisha Law Minister Prithiviraj Harichandan says, "...From 1st January, the 'darshan' of Lord Jagannath will happen in a very disciplined manner... the present situation will not be there. Whoever comes, will have a comfortable 'darshan' and go back with… pic.twitter.com/jxpiRjBSZf
— ANI (@ANI) December 20, 2024
भारतीय सेना के उप प्रमुख सुब्रमणि ने वियतनाम में वीपीए की 80वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया
भारतीय सेना के उप प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने वियतनाम की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान हनोई के नेशनल कन्वेंशन सेंटर में वियतनाम पीपुल्स आर्मी (वीपीए) की 80वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर वीपीए के बलिदानों और उनके देश की स्वतंत्रता संग्राम और वियतनाम के एकीकरण में भूमिका को सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने वियतनाम इंटरनेशनल डिफेंस एक्सपो (वीआईडीई 24) में भी हिस्सा लिया, जहां भारत समेत कई देशों ने नई रक्षा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। सुब्रमणि की इस यात्रा से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग और मजबूत हुआ है, जो रणनीतिक सहयोग और विश्वास पर आधारित है। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे सभी के लिए एक स्थिर और समृद्ध क्षेत्र सुनिश्चित होता है।
Indian Army Vice Chief Lieutenant General NS Raja Subramani during his ongoing official visit to Vietnam, attended the 80th Anniversary of Vietnam People’s Army (VPA), at the National Convention Centre, Hanoi. The ceremony marking 80 years of founding of Vietnam’s People’s Army… pic.twitter.com/Q2FWZX9s2R
— ANI (@ANI) December 20, 2024
बिहार सरकार उद्योग स्थापित करने में निवेशकों को हर संभव मदद देगी: मुख्य सचिव
बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शुक्रवार को निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योग स्थापित करने में उन्हें पूरी मदद करेगी। यह आश्वासन उन्होंने 'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024' शिखर सम्मेलन में सीईओ गोलमेज बैठक के दौरान दिया। यह दो दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। भारत की अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ गोलमेज बैठक के दौरान, मीना ने कहा, 'हम सभी निवेशकों को विश्वास दिलाते हैं कि बिहार सरकार उनके व्यवसायों को सहारा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम एक सरल और प्रभावी निवेश अनुभव सुनिश्चित करने के लिए उनके विशेष मुद्दों का समाधान करने के लिए तैयार हैं।' बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने राज्य में बुनियादी ढांचे के तेजी से विकास और बिजली की बेहतर उपलब्धता पर बात की, जिससे विकास के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहकर सहयोगी माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
रक्षा मंत्रालय ने के9 वज्र तोप खरीदने के लिए एलएंडटी के साथ 7628 करोड़ का समझौता किया
रक्षा मंत्रालय ने 155एमएम/52 कैलिबर की के9 वज्र-टी स्वचालित तोप खरीदने के लिए लार्सन एंड टूब्रो से समझौता किया है। यह तोप भारतीय थल सेना में शामिल किए जाएंगे। यह पूरा सौदा 7628.70 करोड़ का है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कंपनी के प्रतिनिधियों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, के-9 वज्र-टी की खरीद देश के तोपखाने के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देगी और भारतीय थलसेना की संचालन तैयारियों को बढ़ाएगी। यह बहुउद्देशीय तोप, किसी भी रास्ते पर चलने की अपनी क्षमता के साथ, भारतीय सेना की मारक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही सटीकता के साथ गहरी मारक क्षमता को बढ़ाएगी। मंत्रालय ने कहा, के9 वज्र तोप आधुनिक तकनीक से लैस है और ज्यादा सटीकता से लंबी दूरी तक गोले बरसाने में सक्षम है। यह शून्य से कम तापमान में भी काम कर सकती है जिससे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में इसका इस्तेमाल हो सकता है। भारतीय सेना के लिए इस तोप की खरीद की यह परियोजना चार वर्षों में नौ लाख से अधिक मानव श्रम दिवस का सृजन करेगी और एमएसएमई सहित विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी। यह परियोजना मेक इन इंडिया के अनुरूप और आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक होगी।
गुजरात : सूरत में 8.57 करोड़ का सोना जब्त, दो हिरासत में
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से रण उत्सव में आने का आग्रह किया
डॉ. आंबेडकर की दीक्षा भूमि पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
#WATCH | Nagpur: Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, "Today we have come to Baba Saheb's Diksha Bhoomi. This place is a source of inspiration...When our workers come here, they go with energy and inspiration... That is why I come here every year and pay my… pic.twitter.com/cDPdcyhdi1
— ANI (@ANI) December 21, 2024
प्रियंका गांधी के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती
#WATCH | Delhi | On BJP leader Navya Haridas challenging Priyanka Gandhi Vadra's Wayanad win in the Kerala High Court, Congress MP Manickam Tagore says "BJP people have the right to do all these things. They will complain against Rahul Gandhi in Delhi and against Priyanka Gandhi… pic.twitter.com/eD5LtdQ03F
— ANI (@ANI) December 21, 2024
'ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाएं', पीएम मोदी की अपील
पीएम मोदी ने लिखा, 'आज, विश्व ध्यान दिवस पर, मैं सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसकी परिवर्तनकारी क्षमता का अनुभव करने का आह्वान करता हूं। ध्यान किसी के जीवन के साथ-साथ हमारे समाज और ग्रह में शांति और सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है।' संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के उच्च स्तरीय मानक का आनंद लेने के सभी के अधिकार के लिए विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है।
अहमदाबाद में पार्सल में हुआ धमाका, एक गिरफ्तार
#WATCH | Gujarat: JCP Ahmedabad Police, Neeraj Kumar Bargurjar says "In Sabarmati, one Gaurav Garhvi came to the residence of Baldev and handed over a parcel which exploded. The accused Gaurav Garhvi has been arrested. There was an internal dispute between the two. The police are… pic.twitter.com/HwEIU8lahO
— ANI (@ANI) December 21, 2024
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को केंद्र से राज्य के पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि ओडिशा में विश्व स्तरीय पर्यटन बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से ओडिशा के पर्यटन क्षेत्र को बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में यह मांग की। इसके अलावा, उन्होंने केंद्र से ओडिशा के शहरीकरण के लिए भी मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि ओडिशा के आर्थिक विकास को तेजी से बढ़ाने के लिए दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा में दो औद्योगिक टाउनशिप- गोपालपुर और झारसुगुड़ा के विकास की मंजूरी दी जाए। मुख्यमंत्री ने ओडिशा के औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे जैसे औद्योगिक पार्क, रेलवे, सड़क, बंदरगाह और हवाई अड्डे के विकास के लिए भी समर्थन देने को कहा। उन्होंने केंद्र से 'पूर्वोदय' योजना के तहत पूर्वी राज्यों के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने की भी अपील की। इसके अलावा, उन्होंने ओडिशा के मयूरभंज और क्योंझर जिलों के उन ब्लॉकों को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल करने की मांग की, जो अभी तक छूट गए हैं।
तमिलनाडु के तेनकासी जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक मछुआरे का बेरहमी से कत्ल कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया। अलवरकुरिची में उसकी सिर और हाथ काटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने कहा कि इरुदयाराज मछली पकड़ने का काम करता था। माना जा रहा है कि संपत्ति विवाद के कारण की उसकी हत्या की गई। मामले की जांच की जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तेलंगाना की अपनी पांच दिवसीय यात्रा पूरी कर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 17 दिसंबर को पहुंची राष्ट्रपति यहां राष्ट्रपति निलयम में ठहरीं, जो राष्ट्रपति निवासों में से एक है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य पंचायत राज मंत्री दानसारी अनसूया सीथक्का और अन्य गणमान्य लोगों ने यहां हकीमपेट वायुसेना स्टेशन पर उन्हें गर्मजोशी से विदाई दी। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने 20 दिसंबर को यहां सिकंदराबाद स्थित रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए। उन्होंने राज्य के गणमान्य लोगों, प्रमुख नागरिकों, शिक्षाविदों और अन्य लोगों के लिए राष्ट्रपति निलयम में 'एट होम' रिसेप्शन की मेजबानी की।
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रपति निलयम का दौरा करते हैं और साल में कम से कम एक बार वहां रुकते हैं और निलयम से आधिकारिक कार्य करते हैं। शिमला में 'द रिट्रीट बिल्डिंग' और हैदराबाद में 'राष्ट्रपति निलयम' (प्रेसिडेंशियल रिट्रीट) का स्थान देश में भारत के राष्ट्रपति कार्यालय की एकीकृत भूमिका का संकेत है। उत्तर में एक और दक्षिण में एक ये स्थान देश की एकता और विविध संस्कृतियों और लोगों की एकता का प्रतीक हैं। शहर के बोलारम में स्थित राष्ट्रपति निलयम भवन को भारत की स्वतंत्रता के बाद हैदराबाद के निज़ाम से लिया गया था और राष्ट्रपति सचिवालय को सौंप दिया गया था।
रेलवे के 101 अधिकारियों को मिला पुरस्कार
#WATCH | Railway Minister Ashwini Vaishnaw confers 69th Ati Vishisht Rail Seva Puraskar 2024 to 101 Railway officials & 22 Shields to best-performing Zones in different categories at Bharat Mandapam, New Delhi. pic.twitter.com/8cgjX1qy9e
— ANI (@ANI) December 21, 2024
कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोलकाता की एक झुग्गी में आग लग गई, जिससे आपपास की कुछ झुग्गियां जलकर खाक हो गई। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम कोलकाता की एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई, जिसमें कुछ झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि किसी के घायल होने या किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं है।
आग बुझाने में लगी 6 दमकल की गाड़िया
अधिकारी ने बताया कि आग महानगर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में न्यू अलीपुर इलाके में एक निजी अस्पताल के पास एक झुग्गी बस्ती में शाम करीब 6.50 बजे लगी। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया है।
केरल के कोच्चि जिले के पोन्नुरुन्नी इलाके में एक आंगनवाड़ी के 10 से अधिक बच्चों को वहां परोसे गए भोजन को खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पोन्नुरुन्नी स्थित आंगनवाड़ी में परोसे गए व्यंजन उपमा को खाने वाले कुल 13 बच्चों में से कम से कम 11 को गुरुवार को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, कुछ बच्चों की मांएं, जिन्होंने भोजन को बिना खाए अपने घर ले गईं, और आंगनवाड़ी की एक सहायिका को भी फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई और उन्हें बेचैनी होने लगी।
गुजरात के वडोदरा शहर के कोयाली इलाके में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) रिफाइनरी में शनिवार को आग लग गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले में जवाहर नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एबी मोरी ने बताया कि रिफाइनरी की आइसोमरेट यूनिट में एक भट्टी में शाम करीब 5:15 बजे आग लगी और आईओसी की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम के दमकलकर्मियों ने 45 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। इसके साथ ही कोरी ने ये भी कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह लेवल-1 (मामूली) आग थी और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।"