फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 15th September North East West South India Politics Crime National News In Hindi

अपडेट: वामपंथी उग्रवाद का 2026 तक होगा सफाया; राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

Sun, 15 Sep 2024 02:03 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
News Updates 15th September North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने नागरिकों से 'पवित्र कुरान की पवित्र शिक्षाओं को आत्मसात करने और शांतिपूर्ण समाज बनाने का संकल्प लेने' का आह्वान किया। उन्होंने कहा, पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन को मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं सभी साथी नागरिकों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को अपनी हार्दिक बधाई देती हूं। पैगंबर मुहम्मद ने हमें प्रेम और भाईचारे की भावनाओं को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।' राष्ट्रपति मुर्मू ने समाज में समानता और सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने लोगों को दूसरों के प्रति दयालु होने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने पवित्र कुरान की शिक्षाओं को आत्मसात करने की अपील के साथ शांतिपूर्ण समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन


वामपंथी उग्रवाद 43 जिलों तक सीमित, 2026 तक हो जाएगा सफाया: सूत्र
वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के खिलाफ सरकार लगातार अभियान चला रही है। सरकार के मुताबिक अब यह समस्या 2014 से पहले 200 जिलों की तुलना में केवल 43 जिलों तक सीमित रह गई है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 700 से अधिक माओवादियों को गिरफ्तार किया गया, आत्मसमर्पण हुआ या मुठभेड़ों में मार गिराया गया। सूत्रों ने विश्वास जताया कि देश 2026 तक वामपंथी उग्रवाद से मुक्त हो जाएगा। भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में, वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए कार्य योजना के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा शिविरों का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन


मानव शृंखला बनाकर मनाया अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
कर्नाटक में रविवार को 2,500 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाकर अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया। कर्नाटक सरकार के अनुसार दुनिया की सबसे लंबी मानव शृंखला बीदर से चामराजनगर तक बनाई गई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ यहां राज्य विधानमंडल और सचिवालय, विधान सभा में कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर मानव शृंखला का नेतृत्व किया। अधिकारियों ने कहा कि लंदन से एक विश्व रिकॉर्ड सत्यापन करने वाली टीम विशाल आयोजन के लिए आएगी। सरकार के अनुसार मानव शृंखला में कुल 25 लाख लोगों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने राज्य में 10 लाख पौधे रोपे। कार्यक्रम में सिद्धारमैया ने कहा कि मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे विभाजनकारी ताकतों को नष्ट करने का काम करें। विभाजनकारी ताकतें लोकतंत्र को उखाड़ने और संविधान को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रही हैं। सिद्धारमैया ने विपक्षी भाजपा पर अन्न भाग्य (मुफ्त चावल) योजना का श्रेय केंद्र सरकार को देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती हुई है तो हम उसे सुधारेंगे। लेकिन भाजपा जैसी ताकतें गरीब विरोधी, दलित विरोधी और सामाजिक न्याय विरोधी हैं। वे लोकतंत्र को उखाड़ फेंकना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को नहीं जानते, वे लोकतंत्र को सफल नहीं बना सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी व त्रिपुरा के सीएम सिद्धेश्वरी मंदिर का कल करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा 16 सितंबर को पश्चिम त्रिपुरा जिले में सिद्धेश्वरी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा मुख्य अतिथि होंगे।  पूर्वोत्तर राज्य के बरकथल में बना यह नया मंदिर शांति काली आश्रम के प्रबंधित 24 मंदिरों में से एक है। 

कच्छ में 15 लोगों की जान लेने वाले अज्ञात बुखार के लिए बनाया निगरानी तंत्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात के कच्छ इलाके में 15 लोगों की अज्ञात बुखार से मौत के बाद निगरानी तंत्र बनाया है। इसका उद्देश्य ऐसी घटनाओं पर नजर रखना और तुरंत प्रतिक्रिया देना है, ताकि बड़े नुकसान से बचा जा सके। सूत्रों के मुताबिक, इसके मद्देनजर हवाईअड्डों, बंदरगाहों, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं जैसे प्रवेश के रास्तों पर निगरानी की जा रही है। इस तंत्र में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी), आईएचआईपी नेटवर्क और वन हेल्थ मिशन शामिल हैं। वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की प्रयोगशालाओं में रोग की पहचान की जाएगी और जरूरत होने पर डायग्नोस्टिक किट की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। गुजरात सरकार ने अज्ञात बुखार के प्रकोप के बाद कच्छ जिले की दो तालुकाओं के सात गांवों और उसके आसपास विशेषज्ञ डॉक्टरों और 50 चिकित्सा टीमों को तैनात किया है।

केरल : एक व्यक्ति की मौत निपाह संक्रमण का संदेह
केरल के मलप्पुरम जिले में हाल ही में एक व्यक्ति की मौत के पीछे निपाह संक्रमण का संदेह जताया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए नमूना भेजा गया था, लेकिन अभी तक निपाह की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मरीज की मौत 9 सितंबर को हुई थी। बता दें कि कोझीकोड जिले में 2018, 2021 और 2023 में और एर्नाकुलम जिले में 2019 में निपाह का प्रकोप दर्ज किया गया था। 

ईडी ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में चार को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों से 2.6 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के एक मामले में तमिलनाडु से चार और लोगों को गिरफ्तार किया। ईडी के मुताबिक, तमिलारसन कुप्पन (29), प्रकाश (26), अरविंदन आई (23) और अजीत (28) को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तमिलनाडु के पल्लीपटु से शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि एक विशेष अदालत ने चारों को चार दिनों की ईडी की हिरासत में भेज दिया। 

गृह मंत्री शाह ने जारी किया हिंदी कहावत कोश का दूसरा संस्करण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली के चिकित्सक शरद अग्रवाल द्वारा लिखित हिंदी कहावत कोश का दूसरा संस्करण जारी किया। इसमें 10,000 से अधिक हिंदी कहावतों और 200 से अधिक कहानियां हैं। चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में शाह ने कहा कि अग्रवाल की किताब पढ़ने से भाषा बोलने की क्षमता में काफी सुधार होगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि किताब का विचार उन्हें दादी से आया था। किताबों और इंटरनेट सहित विभिन्न स्रोतों से इन कहावतों को इकट्ठा करने में उन्हें 20 साल लग गए। 5,400 कहावतों वाली पुस्तक का पहला संस्करण 2021 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जारी किया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के व्यापक प्रभाव के कारण लोग हिंदी साहित्य की विरासत को भूल रहे हैं। अमूल्य रचनाएं अब विलुप्त होने के कगार पर हैं। हिंदी कहावतों को संरक्षित करने और उन्हें आम लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने पुस्तक लिखी है। 

गुजरात में केन्या से चीते लाए जाएंगे
केन्या से चीतों के एक नए जत्थे लाने के लिए भारत को केन्या की ओर से मंजूरी का इंतजार है। इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के महानिदेशक एसपी यादव ने बताया कि गुजरात के बन्नी घास के मैदानों में बनाए जा रहे प्रजनन केंद्र के लिए भी चीते केन्या से लाए जाएंगे। यादव ने कहा, समझौता ज्ञापन प्रक्रिया प्रगति पर है। भारत ने इसे अंतिम रूप दे दिया है और केन्या सरकार को इसे मंजूरी देनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed