फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 15th May North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: पिछले 60 दिनों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर मिले 49 ड्रोन; राजस्थान में लू को लेकर IMD का अलर्ट

Wed, 15 May 2024 06:19 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 15 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
News Updates 15th May North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के अनेक इलाकों में आज से गर्मी फिर जोर पकड़ेगी और मौसम विभाग ने कई जगह लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग में 15-16 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 17-18 मई को पश्चिम राजस्थान में तीव्र लू चलने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी के कारण पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मंगलवार को भी तेज गर्जना के साथ आंधी, बारिश व कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी आशंका है।

विज्ञापन


चुनावों की घोषणा के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर मिले 49 ड्रोन
देश में हो रहे चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से करीब 60 दिनों में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 49 ड्रोन या तो मार गिराए या फिर उन्हें जब्त कर लिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के मुहैया कराए आंकड़े बताते हैं कि यह बरामदगी जनवरी-मई 2022 की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा है। देश में 16 मार्च को चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहित लागू हो गई थी। जानकारी के मुताबिक चीन-निर्मित अधिकांश ड्रोन पंजाब सीमा के पास पाए गए जहां अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। पंजाब में 47 ड्रोन अकेले पंजाब में जब्त हुए या मार गिराए गए। वहीं, दो अन्य राजस्थान सीमा के पास श्रीगंगानगर और बीकानेर सेक्टर में पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed