{"_id":"6990f8cf85631dad54035a73","slug":"news-updates-15th-jan-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: एअर इंडिया उड़ान में देरी, यात्रियों ने किया बवाल; PM करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: एअर इंडिया उड़ान में देरी, यात्रियों ने किया बवाल; PM करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन
Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
कोच्चि से कुवैत जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण तय समय पर रवाना नहीं हो सकी, जिसके बाद यात्रियों ने हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार उड़ान शाम 4:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन विमान में तकनीकी गड़बड़ी मिलने के बाद उसे रोक दिया गया। खराबी विमान के कोच्चि पहुंचने के बाद सामने आई। उड़ान अब सोमवार सुबह 9 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। एयरलाइन ने कहा है कि समस्या को जल्द ठीक किया जा रहा है।
पीएम मोदी करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम पांच बजे भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग दिखाए जाएंगे। आयोजन 70 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में 10 एरेना में होगा। इसमें टेक कंपनियां, स्टार्टअप, मंत्रालय, राज्य सरकारें और विदेशी भागीदार हिस्सा लेंगे। 13 देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे, जिनमें फ्रांस, जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देश शामिल हैं।
बंगलूरू में 17 फरवरी को भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता, हैमर मिसाइल निर्माण पर समझौता संभव
भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को नई गति देने के लिए 17 फरवरी को बेंगलुरु में उच्चस्तरीय वार्ता होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री कैथरीन वोत्रां के साथ छठी वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 10 साल के लिए रक्षा सहयोग समझौते के नवीनीकरण और हैमर मिसाइल के संयुक्त निर्माण पर एमओयू पर हस्ताक्षर की संभावना है। दोनों मंत्री कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस की एच125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रसिद्ध गायिका गीता पटनायक का 73 वर्ष में निधन
ओड़िया संगीत की दिग्गज गायिका गीता पटनायक का 73 वर्ष की उम्र में कटक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद पहले कैपिटल अस्पताल और फिर कटक रेफर किया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। गीता पटनायक ने कई दशकों तक संगीत जगत में योगदान दिया और प्रसिद्ध गायक अक्षय मोहंती के साथ उनके गीत काफी लोकप्रिय रहे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी मजबूत करने का सही समय: अमेरिकी राजदूत
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर ने कहा है कि यह समय भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का है। उन्होंने हिंद-प्रशांत कमान प्रमुख सैमुअल पापारो के भारत दौरे का स्वागत किया। दिल्ली में डीआरडीओ मुख्यालय में दोनों देशों के बीच संयुक्त तकनीकी समूह की 24वीं बैठक भी हुई। इसमें रक्षा विज्ञान और नई तकनीक पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। यह प्रक्रिया भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी ढांचे के तहत आगे बढ़ रही है, जिस पर दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने पहले हस्ताक्षर किए थे।
पश्चिम बंगाल के कटवा स्टेशन पर ट्रेन कोच में आग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के कटवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली यात्री ट्रेन की बोगी में रविवार तड़के आग लग गई। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी कटवा-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए जली बोगी को अलग कर दिया, जिससे आग आगे नहीं फैली। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कारणों की जांच जारी है।
केरल में इन्फ्लुएंसर की मौत के बाद दोस्त भी मृत मिला, पुलिस जांच तेज
केरल के कासरगोड में 30 वर्षीय युवक संदेश केके अपने घर में फंदे से लटके मिले। यह घटना उनकी करीबी दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नुप्पु उर्फ रेश्मा की मौत के कुछ दिन बाद हुई है। रेश्मा नौ फरवरी को किराये के कमरे में मृत मिली थीं और पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। उसी मामले में संदेश का बयान भी दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार दोस्त की मौत के बाद से वह तनाव में था। मामले की जांच जारी है।
बंगलूरू फोटो स्टूडियो में हादसा, कृत्रिम तालाब में डूबकर तीन साल के बच्चे की मौत
शहर के बाहरी इलाके गिड्डेनहल्ली में एक फोटो स्टूडियो के कृत्रिम तालाब में गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली थाना क्षेत्र में एक फोटोशूट के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार बच्चा अपनी मां के साथ उसके दोस्त के मैटरनिटी फोटोशूट में गया था। मां व्यस्त थी, तभी खेलते समय बच्चा फिसलकर पानी के तालाब में गिर गया। कुछ देर बाद बच्चे के लापता होने पर तलाश शुरू हुई और वह तालाब में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।
श्रीलंकाई तमिलों की नागरिकता पर स्टालिन ने पीएम मोदी से दखल की मांग
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण और नागरिकता आवेदन प्रक्रिया में हस्तक्षेप की मांग की है। स्टालिन ने कहा कि 1986 के प्रशासनिक निर्देश नागरिकता आवेदनों में बाधा बन रहे हैं, इन्हें वापस लिया जाए। उन्होंने बताया कि करीब 89 हजार श्रीलंकाई तमिल तमिलनाडु में रह रहे हैं और इनमें 40 प्रतिशत भारत में जन्मे हैं। मुख्यमंत्री ने पासपोर्ट-वीजा शर्तों में छूट और जिला स्तर पर आवेदन निपटान की व्यवस्था बनाने का भी आग्रह किया है।
हैदराबाद में शख्स को एसयूवी ने घसीटा
हैदराबाद पुलिस ने शनिवार को बताया कि हैदराबाद में एक 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसने अपनी कार को टक्कर मारने से रोकने की कोशिश की तो एसयूवी ने कथित तौर पर उसे लगभग 200 मीटर तक घसीटा। इस घटना का एक कथित वीडियो तब से वायरल हो गया है। पीड़ित एक निजी कर्मचारी है, जो 9 फरवरी को दो सहकर्मियों के साथ कार में यात्रा कर रहा था। एसयूवी के चालक पर आरोप है कि उसने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाया और पीछे से आ रही कार को टक्कर मार दी, लेकिन रुका नहीं। पीड़ित और उसके साथियों ने एसयूवी का पीछा किया और उस तक पहुंचने में कामयाब रहे।
एसयूवी के चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, इसलिए पीड़ित ने एसयूवी के सामने आकर उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, एसयूवी चालक रुका नहीं और इसके बजाय पीड़ित को टक्कर मारकर आगे बढ़ गया, जिससे वह लगभग 200 मीटर तक घिसटता रहा। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजकीय सम्मान से होगी मासूम अंगदाता की विदाई
तिरुवनंतपुरम। केरल की 10 महीने की आलिन शेरिन अब्राहम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वह राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता हैं। 5 फरवरी को कोट्टयम के पल्लम में एक सड़क दुर्घटना में आलिन घायल हो गई थीं। कोच्चि के अस्पताल में उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया। उनके माता-पिता, अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन ने छह अंगों को दान कर पांच बच्चों को नया जीवन दिया। मुख्यमंत्री पी विजयन ने इस फैसले को मानवता के लिए संदेश बताया। रविवार को पथानमथिट्टा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में पुलिस बिगुल बजाकर सलामी देगी। राज्यपाल आरवी अर्लेकर और स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने भी इस निस्वार्थ त्याग की सराहना की।
ऐसी न्यायिक व्यवस्था बनाएं जहां पीड़ित खुद को सुरक्षित महसूस करें : सीजेआई
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका का ऐसा ढांचा विकसित किया जाना चाहिए जहां आकर पीड़ित स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। ठीक वैसे ही जैसे एक मरीज अस्पताल में पहुंचकर विश्वास और सुरक्षा का अनुभव करता है। सीजेआई रोहतक जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लंबित और नए मुकदमों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि आम जनता का न्यायपालिका पर भरोसा मजबूत हुआ है। इस विश्वास को बनाए रखने और अधिक सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी न्याय व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों की है। इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती द्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए संयम, दृढ़ता और ईमानदारी आवश्यक है। तेज गति से आगे बढ़ने की होड़ में गहराई और गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहिए। महत्वाकांक्षाएं रखें लेकिन नैतिकता से समझौता न करें।

भारत-किर्गिस्तान के संयुक्त अभ्यास से रक्षा सहयोग मजबूत
भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त अभ्यास खंजर से रक्षा सहयोग मजबूत हुआ है। असम के मिसामारी में चल रहा 13वां संयुक्त अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग व सामरिक तालमेल को मजबूती दे रहा है। 4 फरवरी को शुरू हुआ अभ्यास 17 को समाप्त होगा। खंजर एक वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है जो 2011 से भारत और किर्गिस्तान के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र के जनादेश ढांचे के तहत आतंकवाद विरोधी अभियानों और विशेष बलों की रणनीति में सामूहिक रूप से प्रशिक्षण के लिए दोनों देशों के विशेष दलों को साथ लाता है। भारतीय सेना के अनुसार, चल रहे अभ्यासों में शहरी और दुर्गम इलाकों में कृत्रिम परिदृश्यों का अभ्यास शामिल है, जो भाग लेने वाली सेनाओं के बीच सामरिक समन्वय और आपसी समझ को बढ़ावा देता है। कठोर प्रशिक्षण मॉड्यूल का उद्देश्य विभिन्न परिचालन वातावरणों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार करना और संयुक्त परिचालन तत्परता को बढ़ाना है।
खाद्य उत्पादों पर पैकेट के आगे लेबल के सुझाव पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से उन पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर पैकेट के आगे लेबल लगाने के सुझाव पर जवाब मांगा है जिनमें चीनी, नमक और संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है। पैकेट के आगे लेबल लगाना एक सरल, साक्ष्य-आधारित पोषण लेबलिंग प्रणाली है जिसे खाद्य पैकेजों के आगे लगाया जाता है ताकि उपभोक्ता त्वरित, सूचित और स्वास्थ्यवर्धक खरीदारी के निर्णय ले सकें। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट 3एस एंड अवर हेल्थ सोसाइटी की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
कर्नाटक : एनएसयूआई उपाध्यक्ष पर हमला पांच आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक के उडुपी जिले में कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उपाध्यक्ष पर हमले के पांच आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 8 लाख रुपये की कीमत के अपराध में इस्तेमाल की गई कार और तीन मोबाइल फोन जब्त भी किए। आरोपियों में अक्षत पई, सुशांत, रामानंद पई, संतोष कोरगा, और शशांक शामिल हैं।
व्यापक सहमति-पारदर्शिता के बगैर शुरू की गई एसआईआर : चिदंबरम
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आरोप लगाया कि प. बंगाल समेत अन्य राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया बिना व्यापक सहमति और पारदर्शिता के बगैर शुरू की गई। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मकसद राज्यों में चुनावी संतुलन को प्रभावित करना है। एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का हालिया आदेश बंगाल सरकार की शिकायतों को दूर नहीं करता।
दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के दो सक्रिय कैडर इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से पकड़े गए। वहीं, प्रतिबंधित प्रेपाक के एक सदस्य को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग खुनौ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। खुलसैबुंग पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिले।
मणिपुर के उखरुल में फिर गोलीबारी, तनाव...फ्लैग मार्च
मणिपुर के उखरुल जिले के लिटन इलाके में शनिवार को फिर से उपद्रवियों ने गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे तंगखुल नगा स्वयंसेवकों ने 12-बोर के हथियार से लगभग 12 राउंड फायरिंग की। इस घटना से जनता में दहशत फैल गई। पुलिस ने कुकी और नगा समुदायों से अपील की है कि वे तनाव बढ़ाने वाली अफवाहें न फैलाएं। पुलिस, सीएपीएफ और स्थानीय नागरिकों की संयुक्त टीम ने उस स्थान की पहचान की है जहां से हवाई फायरिंग की गई थी। शांति बहाली के लिए मोंगकोट चेपू क्षेत्र में बीएसएफ और लिटन में सीआरपीएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। तंगखुल मणिपुर का सबसे बड़ा नगा समुदाय है। गौरतलब है कि, हाल ही में लिटन इलाके में कुकी और तंगखुल नगा जाति समूहों के बीच एक व्यक्ति के मारमीट के बाद हिंसा भड़क गई थी।

मणिपुर में दो महिलाओं समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार
- मणिपुर के अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को टेंग्नौपाल और इंफाल ईस्ट जिलों में की गईं।
- सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के सनराइज ग्राउंड के पास से प्रतिबंधित संगठन पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की दो महिला कैडर को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अकोईजाम साखेनबी (23) और चोंगथम हेम्बाबी (17) के तौर पर हुई है।
- प्रतिबंधित PREPAK (PRO) संगठन से जुड़े एक उग्रवादी को इंफाल ईस्ट जिले के नापेटपल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान इंगुदम इंगोचा सिंह (50) के तौर पर हुई है, और उसके पास से पांच कारतूसों से भरी एक .32 पिस्टल जब्त की गई है।
- इस बीच, सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के सिजांग कुकी गांव के पास 10 किलो IED जब्त किया। बम डिस्पोजल टीम ने इसे सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया।
केरल में पुरस्कार विजेता किसान ने कर्ज के कारण जान दी
कन्नूर जिले के चेरुपुझा में एक 62 साल के किसान ने बढ़ते कर्ज के कारण कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान चेरुपुझा के इदावरम के रहने वाले अंबट्टू एलियास के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, उसने कथित तौर पर पेस्टीसाइड पी लिया था और तीन दिन पहले अपने खेत में गंभीर हालत में पाया गया था। एलियास का जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
शक है कि कई लाख रुपये की देनदारियों की वजह से उसने यह कदम उठाया। एलियास लगभग चार दशकों से कन्नूर और पड़ोसी कासरगोड जिले के पहाड़ी इलाकों में लीज पर ली गई जमीन पर सब्जियां उगा रहा था। उसे सम्मान भी मिल चुका था। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस सीजन में भी करीब 2,500 केले के पौधे लगाए थे, लेकिन उनकी कमाई पैदावार के बराबर नहीं थी, जिससे वे परेशान हो गए।

भारत मंडपम में एआई का महाकुंभ, पीएम मोदी करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग को आम लोगों तक दिखाना है। यह आयोजन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ हो रहा है, जो नवाचार, नीति और तकनीक के सामाजिक असर को एक मंच पर लाएगा। एक्सपो 70 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में 10 एरेना में आयोजित होगा। इसमें बड़ी टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शिक्षाविद, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार हिस्सा लेंगे। 13 देशों के पवेलियन भी लगाए जाएंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी भागीदार शामिल हैं।